CM Jayram Thakur Archives - Aadarsh Himachal

डेढ़ घंटे खड़ी चढ़ाई पैदल चढ़ मलाणा पहुंचे CM जयराम ठाकुर, बांटा अग्निकांड प्रभावितों का दर्द, आर्थिक मदद की घोषणा
डेढ़ घंटे पैदल चलकर मलाणा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

अग्निकांड प्रभावितों का दर्द बांटा, मदद के लिए की घोषणाएं

आर्थिक मदद से लेकर घर बनाने के लिए मिलेगी इमारती लकड़ी

गांव को जल्द से जल्द सड़क सुविधा से जोड़ने का किया वादा

मलाणा: करीब डेढ़ घंटे की खड़ी चढ़ाई चढ़कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को कुल्लू जिले के मलाणा गांव पहुंचे. हिमाचल के इतिहास में जयराम ठाकुर पहले मुख्यंमत्री बने जो चलकर मलाणा गांव तक पहुंचे. यहां उन्होंने अग्निकांड से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनके लिए राहत योजनाओं का एलान किया. 27 अक्टूबर को मलाणा गांव हुए भीषण अग्निकांड में 16 मकान जलकर राख हुए थे. इस अग्निकांड में करीब 57 परिवार प्रभावित हुए हैं.

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि संकट के समय मैं आपके बीच नहीं पहुंच सका, ये बोझ मेरे मन में था. हालांकि वीडियो कॉल के माध्यम से मैंने उस दौरान भी स्थिति का जायजा लिया था. उस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपके के लिए बेहतरीन कार्य किया. मेरे मन में हमेशा से इच्छा थी कि मलाणा जाकर देवता जमलू का आशीर्वाद लेना है.

जयराम ठाकुर ने अग्निकांड से प्रभावित हुए परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए राशि देने का एलान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम आप लोगों के साथ हैं. आदमी पूरी जिंदगी की कमाई घर बनाने में लगा देता है और जब आपकी आंखों के सामने वो घर तबाह हो जाए तो बहुत दुख होता है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि हालांकि एक बात संतोषजनक रही कि यहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. इस गांव में बहुत सारी कठिनाइयां हैं. इसके बावजूद यहां लोगों ने बहुत अच्छे मकान बनाए हैं. हमारी संस्कृति हमारे लिए सर्वोपरि है. इस गांव की जो संस्कृति है उसको कायम रखना हमारा कर्त्वय है. हमारे देवता के प्रति जो भाव है वो सदैव रहना चाहिए. मलाणा के इस गांव ने देव संस्कृति को आज भी कायम रखा है. इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं.

‘छह महीने के भीतर पूरा होगा लिंक रोड का काम’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलाणा गांव की प्रगति के लिए सरकार ने प्रयास किए हैं. घर-घर तक नल लगाने का काम चला हुआ है. इस गांव के लिए पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क का काम भी चला हुआ है. जल्द ही आप लोगों की पीठ का बोझ कम होगा. मेरा विधानसभा क्षेत्र भी ऐसा है, जैसा मलाणा का इलाका है.

सीएम जयराम ठाकुर कहा कि जब सुबह पैदल इस गांव के लिए आ रहे थे तो बहुत से पर्यटक भी मिले. उनसे जब बात की तो उन्होंने बताया कि हम यहां ट्रैकिंग करने आए हैं. यदि यहां रोड की सुविधा होगी तो और टूरिस्ट भी आ सकेंगे.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मलाणा गांव तक सड़क बनाने के निर्देश दिए और कहा कि जब भी सर्दियों के बाद यह कार्य शुरू होगा उसे छह महीने के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि अगली बार जब मैं आप लोगों के बीच आऊंगा तो सड़क मार्ग से आना होगा.

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मलाणा गांववासियों के लिए करोड़ों की घोषणाएं भी की. उन्होंने मलाणा गांव तक लिंक रोड बनाने के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मलाणा में हेल्थ सब सेंटर खोलने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने मलाणा हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर सिनियर सेकेंडरी करने की भी घोषणा की.

अग्निकांड प्रभावितों को मिलेगी ये मदद

जयराम ठाकुर ने अग्निकांड से प्रभावित हुए परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए राशि देने का एलान किया. इसके अलावा जिन लोगों के घर जले हैं उनके लिए मुख्यमंत्री ने ऐच्छिक निधि से 25-25 हजार रुपये और आंशिक प्रभावितों के लिए 10-10 हजार देने की घोषणा की. साथ ही मकान बनाने के लिए लकड़ी देने की भी बात कही.

मलाणा की ट्रैकर इंद्रा देवी को दी बधाई

मुख्यमंत्री जायका स्कीम के तहत मलाणा गांव के लिए सिंचाई की सुविधा देने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने महिलाओं की मांग पर मलाणा में किचन शेड के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने पिन पार्वती दर्रा ट्रैक रिकॉर्ड दिनों में पार करने वाली टीम में शामिल मलाणा गांव की ट्रैकर इंद्रा देवी को बधाई दी. उन्होंने इंद्रा देवी के लिए ऐच्छिक निधि से 25 हजार देने की भी घोषणा की.

The post डेढ़ घंटे खड़ी चढ़ाई पैदल चढ़ मलाणा पहुंचे CM जयराम ठाकुर, बांटा अग्निकांड प्रभावितों का दर्द, आर्थिक मदद की घोषणा appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल कैबिनेट: :10 नवंबर से खुलेंगे तीसरी से नौवीं कक्षा के स्कूल, 10 से 15 दिसंबर को आयोजित होगा शीतकालीन सत्र
फुल कैपेसिटी के साथ चलेंगी एचआरटीसी बसें, 21 नवंबर को होगा जनमंच

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला: बैठक में मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 10 से 15 दिसम्बर, 2021 तक जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया। इसमें पांच बैठकें होंगी।

बैठक में तीसरी से 7वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 10 नवम्बर, 2021 से और पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष 15 नवम्बर से खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में परिवहन बसों का परिचालन पहले के 50 प्रतिशत मानदण्ड के बजाय पूरी क्षमता के साथ करने का निर्णय भी लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने राज्य के विभिन्न भागों में 21 नवम्बर,  जनमंच आयोजित करने का भी निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने भारतीय जनता पार्टी के स्वर्णिम दृष्टिपत्र के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की, जिसे वर्तमान राज्य सरकार ने नीति दस्तावेज के रूप में अपनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुति दी।

मंत्रिमण्डल ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्णय लिया, जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी के कुलपतियों तथा सचिव शिक्षा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, ताकि मण्डी में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने की रूपरेख तय करने पर कार्य किया जा सके।

मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश राजकीय दन्त महाविद्यालय शिमला के पीजी-एमडीएस विद्यार्थियों की छात्रवृति 1 अपै्रल, 2021 से 5000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की मंजूरी दी। अब प्रथम वर्ष के एमडीएस विद्यार्थियों को 35 हजार रुपये के स्थान पर 40 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष की विद्यार्थियों को 40 हजार रुपये के स्थान पर 45 हजार रुपये और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 45 हजार रुपये के स्थान पर 50 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे।

मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश कृषि और बागवानी उत्पाद विपणन (विकास व विनियमन) अधिनियम 2005 की वर्तमान अनुसूची में अधिक मदों को शामिल करने को मंजूरी प्रदान की ताकि प्रदेश में कृषक समुदाय के हित में विविध कृषि और सम्बद्ध क्षेत्र में संभावित विकास हो सके। इससे पहले अधिनियम की मौजूदा सूची में 131 वस्तुएं शामिल की गई थीं। अब इसमें अनाज, दालें, तिलहन, फल, सब्जियों के रेशे, पशुपालन उत्पाद एवं पशुधन, मसाले, औषधीय और सुगन्धित पौधों की प्रजाजियां फूल, गमलों में लगे पौधों और उनके बीज और अन्य उत्पादों सहित 259 वस्तुएं शामिल की गई हैं।

मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी में राजकीय माध्यमिक पाठशाला चेत को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने और इसके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन का निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग में सेकंडमेंट आधार पर चालकों के 10 पद भरने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर राज्य में कोविड-19 स्थिति और कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के सम्बंध में एक प्रस्तुति भी दी गई।

मंत्रिमण्डल ने इसके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा भी की।

The post हिमाचल कैबिनेट: :10 नवंबर से खुलेंगे तीसरी से नौवीं कक्षा के स्कूल, 10 से 15 दिसंबर को आयोजित होगा शीतकालीन सत्र appeared first on Aadarsh Himachal.

Himachal By-Poll Election Result: मंडी लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने की जीत दर्ज, भाजपा की हुई बड़ी हार
शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र और फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

जहां 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले के नतीजे सत्तारूढ़ भाजपा के लिए आंखें खोलने वाले हैं, वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी के लिए यह मनोबल बढ़ाने वाला है.

चुनाव नतीजों के बाद अब बीजेपी को अपनी रणनीति नए सिरे से तैयार करनी होगी क्योंकि जमीनी हकीकत को नजरअंदाज करना 2022 में घातक साबित हो सकता है.

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने “ग्राम सभा से विधानसभा तक” (ग्राम सभा से विधानसभा तक) का नारा दिया है, लेकिन उपचुनाव में जिस तरह से मतदाताओं ने पार्टी और उसके उम्मीदवार को नकार दिया है, उससे पता चलता है कि यहां की जनता हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल में सरकार बदलने का चलन जारी रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोई भी सरकार खुद को दोहराने में नहीं हुई कामयाब

जहां उपचुनावों के नतीजों ने भाजपा नेतृत्व को स्तब्ध कर दिया है, क्योंकि उसने उपचुनाव में इस तरह की अपमानजनक हार का सामना करने की कभी उम्मीद नहीं की थी, कांग्रेस अपनी ओर से उत्साहित है क्योंकि उपचुनावों ने साबित कर दिया है कि राज्य के लोग अब सरकार बदलना चाहते हैं.

मंडी संसदीय सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 8,766 मतों के अंतर से हराया.

फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 5,634 मतों के अंतर से हराया.

अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल को 33,552 मतों के अंतर से हराया, जबकि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर भाजपा कहीं भी दौड़ में नहीं थी क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने निर्दलीय उम्मीदवार चेतन ब्रगटा को 6,293 वोट के भारी अंतर से हराया है.

भाजपा नेतृत्व, विशेष रूप से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव जीतने के लिए आश्वस्त थे, जिसमें चंबा (भरमौर विधानसभा क्षेत्र) और शिमला (रामपुर विधानसभा क्षेत्र) के कुछ हिस्सों के अलावा मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों सहित 17 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं.

2019 के संसदीय चुनावों में, भाजपा ने 4 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी और जैसा कि 2014 में भी भाजपा ने यह सीट जीती थी, इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी इस सीट को बरकरार रखेगी.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जहां विकास के मुद्दे पर जोर दे रहे थे, वहीं कांग्रेस भावनात्मक कार्ड खेलकर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांग रही थी. ऐसे में मंडी संसदीय सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था.

जहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अभियान में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा थे, वहीं कांग्रेस के लिए यह दिवंगत वीरभद्र सिंह थे, जिनका नाम कांग्रेस के लिए वोट मांगने के लिए सबसे बड़ा तुरुप का पत्ता था, क्योंकि कांग्रेस ने कहा था कि लोग वोट के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देंगे.

ऐसा महसूस किया जा रहा है कि मंडी संसदीय सीट पर पार्टी की हार में भाजपा के कई नेताओं के असंतोष की भूमिका रही. यही बात फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई की तीन विधानसभा सीटों के लिए भी जाती है क्योंकि भाजपा असंतुष्टों को शांत नहीं कर सकी.

जहां भाजपा की हार के कारणों का आत्मनिरीक्षण करने की संभावना है, वहीं कांग्रेस अपनी ओर से उत्साहित है और दावा कर रही है कि उप-चुनावों ने दिखाया है कि लोग अब भाजपा की मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और विफलता से तंग आ चुके हैं. 2017 के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए.

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि 2022 में लोग राज्य में बदलाव के लिए वोट करेंगे और उन्होंने इसकी शुरुआत उपचुनाव से की है.

The post Himachal By-Poll Election Result: मंडी लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने की जीत दर्ज, भाजपा की हुई बड़ी हार appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस में नेता बनने की होड़, अग्निहोत्री ने मेरा नहीं मंडी का अपमान किया : CM जयराम ठाकुर
कांग्रेस का बेड़ा गर्क हो गया, उपचुनाव के लिए बाहर से बुला रहे प्रचारक

करसोग: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करसोग के चुराग में मंडी संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के कारगिल को लेकर दिए बयान, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस स्टार प्रचारकों पर निशाना साधा.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस पार्टी में इस समय विचित्र स्थिति है. विधानसभा के अंदर कांग्रेस के नेता एक-दूसरे की नहीं सुनते. सभी नेता बनने की होड़ में लगे हैं.” उन्होंने कहा अभी पिछले दिनों मंडी में विपक्ष के नेता बहुत कुछ बोल गए. उन्हें हिमाचल की संस्कृति से कुछ लेना-देना नहीं हैं. उनके संस्कार अलग हैं, लेकिन उन्होंने जो कुछ कहा वो मेरा अपमान नहीं, मंडी का अपमान है.”

जयराम ठाकुर ने कहा, “मैं राजा नहीं गरीब परिवार से हूं. इसका मतलब यह नहीं कि आप हमें कुछ भी कहते रहें. बीजेपी प्रत्याशी के नॉमिनेशन के बाद हमने जनसभा में राजनीतिक रूप से कुछ नहीं कहा था. हमने केवल अपनी योजनाएं गिनवाईं थीं. यदि हमने कहा कि मंडी हमारी थी, है और रहेगी तो इसमें गलत क्या है.”

उन्होंने कहा कि मंडी में हमने कहा था कि हम अपनी ओर से ना कुछ कहेंगे ना ही करेंगे. कांग्रेस पार्टी में कोई ऐसा नेता नहीं है जिसका चिट्ठा ना हो. इसलिए हमने कहा था कि हम नहीं बोलेंगे, क्योंकि यही देवभूमि का संस्कार है. बदले से काम करने की भावना को हमने दफन किया. हमने टोपी की राजनीति को खत्म कर दिया. पहले लोग टोपी के रंग को देख काम करते और करवाते थे.”

जयराम ठाकुर ने कहा “टोपी हिमाचल की संस्कृति है. पहले अपर हिमाचल और लोअर हिमाचल का राग रहता था. अब मंडी बीच में है तो वो लड़ाई भी लंबे समय तक खत्म हो गई.” इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों कन्हैया कुमार और नवजोत सिंह सिद्धू को भी आड़े हाथों लिया.

‘कांग्रेस का बेड़ा गर्क हो गया’

मुख्यमंत्री ने कहा “ बीजेपी ने उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों में हिमाचल के ही नेताओं को शामिल किया. कांग्रेस ने अपनी पार्टी के लिए कन्हैया कुमार और नवजोत सिंह सिद्धू को स्टार प्रचारक बनाया. इससे साबित होता है कि कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है. कन्हैया कभी कम्युनिस्ट थे, उस व्यक्ति पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ. उस व्यक्ति पर आरोप लगे कि उन्होंने भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाए.

उन्होंने कहा, “कांग्रेस का बेड़ा गर्क हो गया है. जो पार्टी देश और प्रदेश में नहीं बची उससे भविष्य की उम्मीद ना करें. कांग्रेस ने तो उस व्यक्ति को पार्टी में शामिल कर लिया, जिन्होंने राहुल गांधी को पप्पू के नाम से देश में प्रसिद्ध किया.”

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा “ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को हर कोई जानते हैं. जब पाकिस्तान की सेना कारगिल तक जा पहुंची. उस लड़ाई में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भी शामिल किया गया. उन्होंने वीरता से लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की. मुझे दुख है कि प्रतिभा सिंह ने कहा कि वो लड़ाई तो मामूली थी. कारगिल में हिमाचल के 52 सैनिक देश के लिए कुर्बान हो गए और वो कह रहे हैं कि कारगिल कुछ नहीं था. इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता.”

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य पर भी जमकर जुबानी हमले किए. जयराम ठाकुर ने कहा, “विक्रमादित्य ने कहा कि मैंने कई सरकारें देखी हैं. पहली बार विधानसभा पहुंचे और ऐसा कर रहे हैं कि मैंने कई सरकारें देखी हैं. कहते हैं कि मैं गिद्ध दृष्टि से देख रहा हूं और हमारी सरकार आएगी तो इन्हें पटक-पटक कर फेंकूंगा. ये दुर्भाग्यपूर्ण है.”

अपने काम पर वोट मांगिए, नाम पर नहीं

उन्होंने कहा कि यदि हमें देश और प्रदेश का विकास करना है तो हमें केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकारों को मजबूत करना है. वीरभद्र सिंह को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय वीरभद्र हमारे बीच में नहीं रहे हमें इसका दुख है, लेकिन वोट मांगने हैं तो अपने काम और नाम पर मांगिए.

कांग्रेस क्यों नहीं चला पाई हिमकेयर-शगुन जैसी योजना

सीएम जयराम ठाकुर ने इस दौरान धारा 370, राम मंदिर निर्माण का जिक्र भी किया. उन्होंने हिमाचल सरकार द्वारा महिलाओं और वृद्धों को पेंशन, शगुन योजना, हिम केयर योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इतने सालों तक कांग्रेस सत्ता में रही, अपने कार्यकाल में कांग्रेस ऐसी योजनाएं क्यों नहीं चला पाई.

रामस्वरूप शर्मा का स्वभाव था उनकी ताकत

पंडित रामस्वरूप शर्मा को उन्होंने याद करते हुए कहा कि उन्होंने मंडी को छोटी काशी बोलकर देश में पहचान दी. हम उनकी कमी महसूस करते हैं. उनका स्वभाव ही उनकी ताकत थी. यही वजह थी बड़े-बड़े दिग्गजों ने मंडी से लोकसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा जीत का अंतर रामस्वरूप शर्मा का रहा. मुझे भी अपनी विधानसभा में 36 हजार वोट मिले थे, लेकिन जब केंद्र में नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की बात आई तो सिर्फ लीड ही 36 हजार की रही.

करसोग के काम गिनवाए

पिछली बार जब हम यहां आए तो आपने कहा कि यहां बीडीओ का ऑफिस होना चाहिए, हमने थुनाग में बीडीओ का ऑफिस देने की घोषणा की. बगशाड़ में उपतहसील होनी चाहिए, हमने उसकी घोषणा ही नहीं की बल्कि नोटिफिकेशन भी जारी कर दी. पड़ोस में रहने वाला आदमी जब सुखी होता है तो अच्छा रहता है.

The post हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस में नेता बनने की होड़, अग्निहोत्री ने मेरा नहीं मंडी का अपमान किया : CM जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: कारगिल पर प्रतिभा सिंह के बयान से दुख पहुंचा: CM जयराम ठाकुर
प्रतिभा सिंह को मजबूरी में नहीं लड़ना चाहिए चुनाव: जयराम

‘परिवर्तन नहीं, ईमानदार सरकार को और मजबूत करने की जरूरत’

करसोग: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र के केलोधार में बीजेपी प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के लिए जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह द्वारा कारगिल युद्ध पर बीते दिन बयान पर भी सवाल उठाए.

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे बहुत विचित्र लगा जब प्रतिभा सिंह ने कारगिल को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा, “मैं किसी के बारे में व्यक्तिगत नहीं बोलता लेकिन कल जो उन्होंने कहा, उससे दुख पहुंचा. कारगिल में हमारे हिमाचल के 52 जवान शहीद हुए और इस युद्ध को छोटी सी लड़ाई कहा जा रहा है.”

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रतिभा सिंह पहले ही मंडी में कह चुकी हैं कि वो ये चुनाव नहीं लड़ना चाहती थीं. अगर ऐसा है तो उन्हें मजबूरी में इलेक्शन नहीं लड़ना चाहिए.”

सीएम ने कहा, “आज मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है. मैं खुले तौर पर कह रहा हूं कि मंडी हमारी थी और हमारी रहेगी. मंडी के लोगों को नेतृत्व करने का सौभाग्य मिला है. मंडी लोकसभा क्षेत्र लंबे अरसे से मुख्यमंत्री के लिए प्रयत्न कर रहा था. बारी-बारी से सभी लोकसभा क्षेत्रों से मुख्यमंत्रियों को मौका मिला. कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला से भी मुख्यमंत्री बन चुके थे. आखिर में मंडी को मौका मिला.”

‘प्रधानमंत्री के लिए देश ही उनका परिवार’

मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि परिवर्तन करो. दिल्ली और हिमाचल में बीजेपी सरकार बहुमत से चल रही है. आज परिवर्तन नहीं ईमानदार सरकार को मजबूत करने की आवश्यकता है.”

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोग आपके बीच आएंगे और कमियां निकालने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, “इससे पहले जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती थी तो लोगों को पता चलता था कि लाखों-करोड़ों का घोटाला हुआ. आज मोदी सरकार को बने हुए सात साल हो गए लेकिन एक रुपये का घोटाला नहीं हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना कोई परिवार नहीं, देश के लोग ही उनका परिवार हैं. हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें और मजबूत करें.”

सीएम ने याद किए पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा

बीजेपी के पूर्व सांसद का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा का करसोग बहुत आना-जाना होता था. मैं जब भी उन्हें फोन कर पूछता था कि आप कहां हैं तो वो कहते थे कि मैं करसोग में हूं. आज हमें उनकी कमी महसूस हो रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा, “वीरभद्र सिंह, महेश्वर सिंह, ठाकुर गंगा सिंह, प्रतिभा सिंह भी यहां से सांसद रहीं, लेकिन सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड रामस्वरूप शर्मा के पास है.”

‘करसोग से चाहिए 30 हजार की बढ़त’

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी का इलाका करसोग का लगता है. मैं हमेशा इस बात का जिक्र करता हूं कि करसोग और सराज विधानसभा क्षेत्र में कोई अंतर नहीं हैं. दोनों विधानसभाओं का पहनावा, रहन-सहन, खान-पान और दिक्कतें एक जैसी हैं. आप पड़ोसी हैं और हमारे साथ चट्टान के साथ खड़े रहें.”

जयराम ठाकुर ने कहा, “2019 लोकसभा के चुनाव में करसोग से 27 हजार की बढ़त मिली थी. इस बार ये बढ़त 30 हजार की होनी चाहिए. हमारे प्रत्याशी वो खुशाल ठाकुर हैं, जिन्होंने कारगिल से दुश्मनों को खदेड़ा था. हमारे लिए गर्व की बात है कि कारगिल की लड़ाई उन्होंने लड़ी और उसमें जीत हासिल की.”

‘हमने असामान्य परिस्थितियों में काम किया’

कोविड का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझसे पहले पांच मुख्यमंत्री प्रदेश में हुए, लेकिन उन्हें सामान्य परिस्थितियों में काम करने का मौका मिला. हमारी बारी आने पर परिस्थितियां असामान्य थीं. इसमें कोरोना का संकट सबसे बड़ा था. कोविड के संकट के बावजूद हमने विकास को गति देने की कोशिश की. कोरोना के कारण जिस तरह से काम करना चाहते थे वैसे काम करने का समय नहीं मिला.

मुख्यमंत्री ने कहा, “कोरोना आने से पहले ही मैंने सवा साल में ही 68 विधानसभाओं का दौरा कर लिया था. इसके बाद कोरोना आया तो लोगों के बीच नहीं जा सके. फिर भी हमने ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास किए. हमारी किस्मत में लिखा था कि हमें परीक्षाओं के दौर से गुजरना पड़ेगा. मैं सभी लोगों का आभारी हूं कि उस दौर में आपने हिम्मत से हमारा साथ दिया. अब आपका फिर सहयोग चाहिए, खुशाल ठाकुर जी को बड़े अंतर से विजयी बनाएं.”

The post हिमाचल उपचुनाव: कारगिल पर प्रतिभा सिंह के बयान से दुख पहुंचा: CM जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: मोदी की राजनीतिक नींव को हिलाने का काम करेगा हिमाचल : कन्हैया कुमार
फतेहपुर: फतेहपुर उप-चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार पहुंचे. उन्होंने कहा कि आज लोग केंद्र सरकार की नीतियों से तंग आ गए है और यह सरकार सरकारी संपतियों को बेच रही है जिससे देश का नुकसान हो रहा है, रेल और जहाज बेचे जा रहे है, तो रेल मंत्री क्या करेगा और जब सभी संपत्तियां बेच दी जाएगी तो सरकारी मंत्री और प्रधानमंत्री का क्या काम रहेगा.

उन्होंने कहा कि हिमाचल देव भूमि के साथ साथ वीर भूमि भी है और इस भूमि के जवानों को वन रैंक वन पेंशन क्यो नहीं दी जा रही. मोदी कहते है कि मैं हिमाचल का प्रभारी रहा हूं और मेरी राजनीति की नींव यहीं से शुरू हुई है तो उनकी इस राजनीतिक नींव को हिलाने का काम भी हिमाचल ही करेगा.

उन्होंने आगे कहा कि आज गैस सिलेंडर 1000 का मिल रहा है, वहीं पैट्रोल 100 रुपये लीटर है. बात मुद्दों की करने के बजाए सरकार इधर उधर की बात करती रहती है, जिसे जनता अब जान गई है और चुनावो में सरकार को जवाब देगी. उन्होंने कहा कि सीएम अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं निकल रहे वे चाहते है सब कुछ वही आ जाए, जबकि कांग्रेस ने हिमाचल निर्माण से लेकर विकास तक सब काम किया है.

आज सीएम बोल रहे है कि वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांग रहे है और परिवार बाद चल रहा है, जबकि भाजपा इसके खिलाफ है, तो सीएम व भाजपा बताए कि अनुराग ठाकुर भी तो अपने पिता धूमल के नाम पर वोट मांग कर जीते है, उसे परिवार वाद नहीं कहते है क्या?

इस मौके पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि जब धूमल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. तब भी फतेहपुर की जनता ने जीत कांग्रेस की झोली में डाली तो जय राम फतेहपुर के लिए क्या है. उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया द्वारा करवाए गए विकास कार्य फतेहपुर में मिसाल है.

The post हिमाचल उपचुनाव: मोदी की राजनीतिक नींव को हिलाने का काम करेगा हिमाचल : कन्हैया कुमार appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: CM जयराम ठाकुर की मुकेश अग्निहोत्री को नसीहत पंजाब की संस्कृत हिमाचल में नहीं चलेगी
सोलन: हिमाचल प्रदेश इन दिनों आगामी विधानसभा उपचुनाव के वजह से राजनीतिक बहस-बाजी का खुला अखाड़ा बना हुआ है, जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच आए दिन तीखी नौक-झोंक देखने को मिल रहीं है. इसी क्रम में सोमवार यानि आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्नीहोत्री को नसीहत देते हुए कहा कि पंजाब की संस्कृत हिमाचल में नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि मेरे गृह जिला में ही मुझे गाली दे रहें है. उन्हें आगे उन्हें कटाक्ष भरे सब्दों में कहा कि उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्र में ही सबक सिखाया जाएगा.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की निर्वाचन क्षेत्र में दाड़लाघाट, सौर व दिग्गल में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अर्की व फतेहपुर में भीतरघात की कोई सम्भावना नहीं है. सभी कार्यकर्ता अब पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करने में लग गए हैं. मुख्यमंत्री को जुब्बल – कोटखाई में टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय नामांकन पत्र भरने वाले चेतन बरागटा से नामांकन पत्र वापिस लेने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि नामकांन वापिस लेने के लिए अभी वक्त है, इसलिए उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर सहानुभूति वोट मांग रही है. उन्हें कहा कि उन्हें भी सहानुभूति है लेकिन राजनीति इस पर नहीं चलती. उन्होंने अर्की में उनके द्वारा की गई घोषाण पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जबाव देते हुए कहा कि वह गांव के आदमी है, इसलिए जो कहते है वह करते भी है. यदि दाड़लाघाट में बी.डी.ओ. ऑफिस की घोषाणा की गई है तो वह पूरी होगी. यही नहीं सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा.

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में तो नेतृत्व की लड़ाई चली हुई है. प्रतिपक्ष के नेता ने तो गालियां देनी भी शुरू कर दी है. वह पंजाब के बॉर्डर के साथ रहते है, इसलिए पंजाब की यह संस्कृति हिमाचल में नहीं चलेगी कहे कर उन्होंने अग्निहोत्री को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि वह जब से मुख्यमंत्री बने है तब से परीक्षा के दौर से गुजर रहे है. उन्हें पौने चार वर्ष के कार्यकाल में चार चुनाव का सामना करना पड़ा है. पिछले तीन चुनाव की तरह चौथे चुनाव में भी भाजपा की ही जीत होगी.

कांग्रेस के प्रचारकों पर खड़े किए सवाल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचारको पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस में अब कोई नेता नहीं है. यही कारण है कि कांग्रेस को अब दूसरे राज्यों से प्रचारक बनाने पड़ रहे है, जबकि भाजपा द्वारा प्रचारकों की सूची में सभी स्टार प्रचारक प्रदेश के ही है. कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर भी नेताओं का अभाव है, यही कारण है कि अब कन्हैया लाल व नवजोत सिंह सिद्धू को अपने दल में मिलाना पड़ा.

उन्होंने आगे कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने ही राहुल गांधी को सबसे पहले पप्पू की संज्ञा दी थी. उन्हें पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया. उनके कारण अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी. अब सिद्धू ने ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया. कांग्रेस ने जिस कन्हैया लाल के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चला हुआ है. उसे प्रदेश में स्टार प्रचारक बनाकर भेज दिया है. कांग्रेस को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा.

The post हिमाचल उपचुनाव: CM जयराम ठाकुर की मुकेश अग्निहोत्री को नसीहत पंजाब की संस्कृत हिमाचल में नहीं चलेगी appeared first on Aadarsh Himachal.

PM मोदी की सलाह पर, हिमाचल भूस्खलन से निपटने के लिए वैज्ञानिक समाधान खोजने को पूर्ण रूप से तैयार
शिमला : क्या हिमाचल प्रदेश वास्तव में यात्रा के लिए सुरक्षित है? लगातार मौतों और पहाड़ों के टूटने की खबरों के बीच बड़े पैमाने पर भूस्खलन की लाइव तस्वीरें और वायरल वीडियो ने पर्यटकों को चिंतित कर दिया है और राज्य के अधिकारी चिंतित हैं. इस वर्ष लगभग 435 मौतें – पिछले पांच वर्षों में मानसून के दौरान राज्य में सबसे अधिक – हुई हैं. बार-बार होने वाले भूस्खलन के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं, चट्टानें गिरने से पुल टूट गए हैं और मलबे से पर्यटक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं.

राज्य के लिए स्थिति चिंताजनक है, जिसकी अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन और बागवानी पर निर्भर है. राज्य का प्रशासन बड़े पैमाने पर भूस्खलन की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), और आईआईटी मंडी सहित प्रमुख संस्थानों को पहाड़ से संबंधित खतरों के जोखिम का आकलन करने का कार्य सौंपने का निर्णय लिया है.

राज्य के टीकाकरण की सफलता पर एक वीडियो इंटरेक्टिव सत्र के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से राज्य में जोखिम कारकों का आकलन करने के लिए एक योजना तैयार करने के लिए निर्णय लेने को कहा है. हाल ही में राज्य की यात्रा के दौरान, भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राज्य सरकार का ध्यान कुछ जिलों में बार-बार होने वाले भूस्खलन की ओर भी आकर्षित किया था.

राज्य के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा, “मैं वैज्ञानिक संगठनों की मदद से इस मुद्दे को आगे बढ़ा रहा हूं. न केवल कमजोरियों का आकलन करने और उन्हें रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है बल्कि उन्हें रोकने और मानव जीवन पर उनके प्रभाव को कम करने के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली विकसित करने की भी आवश्यकता है.”

उन्होने आगे कहा कि, “यह अब एक स्वीकृत बात है कि इनमें से अधिकांश खतरे जलवायु परिवर्तन से संबंधित हैं.”

प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली- जिसे राज्य के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग ने विकसित करने का प्रस्ताव दिया है, जलवायु परिवर्तन के लिए एक अनुकूली उपाय है, जो समुदायों को खतरनाक जलवायु से संबंधित घटनाओं के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए एकीकृत संचार प्रणालियों का उपयोग करता है.

सिंह ने कहा कि एक सफल ईडब्ल्यूएस जीवन और नौकरियों, भूमि और बुनियादी ढांचे को बचा सकता है और दीर्घकालिक स्थिरता का समर्थन करता है. पिछले महीने, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा कि वे हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ अक्सर होने वाले भूस्खलन की गंभीर समस्या से निपटने का प्रस्ताव कैसे करते हैं. व्यस्त राज्य की सड़कें. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलीमथ और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ की खंडपीठ ने एक सामाजिक कार्यकर्ता नमिता मानिकतला द्वारा दायर जनहित याचिका पर ये आदेश पारित किए थे. उनके याचिका ने राज्य के नाजुक भूविज्ञान की ओर भूस्खलन की ओर ध्यान आकर्षित किया है.

उनकी याचिका में यह इंगित किया गया है कि निवासियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों को भी जीवन का मौलिक अधिकार है और यह राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह उन सभी एहतियाती उपायों को करे, जो भूस्खलन को रोक सकें और जीवन और संपत्ति के किसी भी नुकसान को रोक सकें.

मानिकतला ने आरोप लगाया कि विशेषज्ञों ने विभिन्न रिपोर्टों में भूस्खलन को रोकने के लिए उपचारात्मक उपायों की सिफारिश की है.

भूस्खलन जोखिम प्रबंधन रिपोर्ट, 2015′ डॉ. एके महाजन, प्रोफेसर (पर्यावरण विज्ञान) द्वारा किए गए एक अध्ययन पर आधारित, पांवटा साहिब में काली ढांक क्षेत्र में रोड केव-इन के संबंध में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट- शिलाई रोड और पर्वतीय पारिस्थितिक तंत्र की जलविद्युत परियोजनाओं की स्थापना के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा गठित अभय शुक्ल समिति की रिपोर्ट में यह कहा गया है.

मानिकतला ने आरोप लगाया, “लेकिन राज्य और एनएचएआई के अधिकारी हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं, विशेष रूप से बड़े पैमाने पर पहाड़ियों की खुदाई वाले राजमार्गों को शुरू करते समय इन विशेषज्ञ सुझावों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.” याचिकाकर्ता ने राज्य को उक्त रिपोर्टों में विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उपायों के कार्यान्वयन के बारे में न्यायालय को सूचित करने का निर्देश देने की प्रार्थना की है. उन्होंने उनसे वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, देहरादून – क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञ संस्थान – की सेवाओं को शामिल करने के लिए भी कहा है ताकि भूस्खलन से ग्रस्त क्षेत्रों का अध्ययन किया जा सके और उन्हें रोकने के उपायों का सुझाव दिया जा सके.

कार्यकर्ता ने प्रेस को एक बयान में बताया है कि, “हमने अदालत से राज्य को भूस्खलन की भविष्यवाणी करने वाले उपकरणों को स्थापित करने का आदेश देने के लिए भी कहा है, जैसा कि सभी भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में आईआईटी, मंडी द्वारा विकसित किया गया है.”

बता दें कि किन्नौर में दो बड़े भूस्खलन, जिसमें 35 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिनमें से नौ पर्यटक थे, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी घटना के लाइव फुटेज को देखने वाले लोगों को झकझोर दिया. एक अन्य ऊंचाई वाले जिले लाहौल-स्पीति में भी भूस्खलन का सामना करना पड़ा जिससे चिनाब नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया. चंडीगढ़-शिमला और चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली-लेह और शिमला-किन्नौर जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग अत्यधिक जोखिम वाले हैं पर्यावरणविद मानसी आशेर भूस्खलन का श्रेय पनबिजली परियोजनाओं के बड़े पैमाने पर निर्माण, और ‘विकास’ के नाम पर पहाड़ों की निरंतर सुरंग और विस्फोट को देते हैं. अमित कश्यप, निदेशक (पर्यटन) स्वीकार करते हैं कि पिछले दो महीनों के दौरान भूस्खलन ने राज्य में पर्यटकों की आमद पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है. उनका कहना है कि “पर्यटक स्वाभाविक रूप से भूस्खलन, अचानक बाढ़, या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम वाले स्थानों की यात्रा करना पसंद नहीं करेंगे, चाहे वह हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में हो”.

गौरतलब है इस मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुल 45 बड़े और छोटे भूस्खलन हुए हैं. जीएसआई ने सरकार को सूचित किया है कि हिमाचल प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा भूस्खलन हुआ है. हाल के दिनों में उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का एक समान पैटर्न देखा गया है.

The post PM मोदी की सलाह पर, हिमाचल भूस्खलन से निपटने के लिए वैज्ञानिक समाधान खोजने को पूर्ण रूप से तैयार appeared first on Aadarsh Himachal.

CM जय राम ने केंद्र से रोपवे, अपरंपरागत परिवहन पर जीएसटी कम करने का किया आग्रह
शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को केंद्र से आग्रह किया कि जीएसटी परिषद को रोपवे और परिवहन के अन्य अपरंपरागत साधनों पर जीएसटी की दर को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने पर विचार करना चाहिए.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में, ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे राज्य में यात्रियों और सामानों के परिवहन के लिए रोपवे की अवधारणा का उपयोग करने का निर्णय लिया है.

इस निर्णय के पीछे का उद्देश्य उन छूटी हुई बस्तियों को जोड़ना है जहां सड़कों का निर्माण पर्यावरण और आर्थिक रूप से संभव नहीं था.

The post CM जय राम ने केंद्र से रोपवे, अपरंपरागत परिवहन पर जीएसटी कम करने का किया आग्रह appeared first on Aadarsh Himachal.

CM जयराम ने सोलन में किए 110 करोड़ के शिलान्यास, साथ कांग्रेस पर किए तीखे व्यंग्य कहा विदाई की शहनाई बजने पर भी घोषणाएं कर रही थी कांग्रेस
सोलन : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन जिले के लोगों को करोड़ों की सौगातें दी. मुख्यमंत्री ने सोलन में 110 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किए.

मुख्यमंत्री जी ने सोलन में 90 करोड़ की लागत से बनने वाले क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन की अधारशिला रखी. इसके अलावा सोलन में ब्लॉक एजुकेशन का ऑफिस, अटल आदर्श विद्यालय खोलने व चायल में बिजली बोर्ड का सब डिविजिन खोलने समेत अन्य कई घोषणाएं की.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन बस स्टैंड पर एक जनसभा को भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मुझसे पहले प्रदेश में पांच मुख्यमंत्री और रहे और उन्हें सामान्य परिस्थितियों में काम करने का मौका मिला, लेकिन जब मैं सीएम बना तो शायद भगवान ने भी मेरी परीक्षा लेनी थी और साढ़े तीन साल के कार्यकाल में से भी दो वर्ष कोविड-19 के दौर से गुजरे. इस दौरान जो काम करने का मौका हमें मिला वो उन्हें (पूर्व मुख्यमंत्रियों को) नहीं मिला.

विपक्ष से भी मांगना पड़ेगा हिसाब

विपक्ष पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे कुछ मित्र हमसे हिसाब पूछते हैं तो हमें भी उनसे हिसाब पूछना पड़ेगा. आप 30 वर्ष से ज्यादा समय तक सत्ता में रहे आप हमको बताइए कि आपने कितने अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए?

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे पहले प्रदेश के केवल दो बड़े अस्पतालों टांडा और आईजीएसी में ही ऑक्सीजन प्लांट थे. हमने अपने कार्यकाल में 15 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट फंक्शनल कर दिए और इस महीने के अंत तक इनकी संख्या 28 हो जाएगी.

कोविड-19 मैनेजमेंट में हिमाचल ने बेहतर काम किया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “कोविड-19 मैनेजमेंट में हिमाचल ने बेहतर काम किया है. कोरोना काल में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो ऑक्सीजन मिली, वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी तो वेंटिलेटर मिला, बेड की जरूरत पर बेड मिले.”

माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन के साथ अन्य राज्यों पंजाब और हरियाणा की सीमाएं भी लगती हैं. कोरोना काल में इन सीमाओं के साथ लगते अस्पतालों में बाहरी राज्यों के लोग अपना इलाज करने के लिए पहुंचे क्योंकि हिमाचल में बेड पर्याप्त संख्या में उपलब्ध थे. हमने कहा नागरिक कहीं का भी हो अगर हिमाचल आया है तो हम उसका इलाज करेंगे.

कांग्रेस के पास 30 साल तक थी सत्ता, वेंटिलेटर भी 30-32

कोरोना काल के समय पैदा हुई परिस्थितियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में हिमाचल के पास केवल 50 वेंटिलेटर ही थे, जिसमें से केवल 30-32 ही उपयोग लायक थे. विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी के कार्यकाल के समय केवल 30-32 वेंटिलेटर ही काम के थे. इसे लेकर हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखा और 15 दिन के भीतर 500 वेंटिलेटर हिमाचल को मिले. आज हिमाचल में 850 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं.

लॉकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे हिमाचलियों को घर पहुंचाया

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देशभर में लगे लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे हिमाचलियों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए. राजस्थान के कोटा में पढ़ने बच्चों को वहां से अपने घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की 8 बसें भेजी गई. इसके अलावा गोवा में काम करने गए हजारों युवाओं को वहां से लाने के लिए पांच स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया और एचआरटीसी की बसों से उन्हें गांव-गांव तक पहुंचाया गया. पूरे देश भर से मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद जैसे शहरों से ढाई लाख लोगों हिमाचल लाया गया.

विपक्ष ने कोरोना और वैक्सीनेशन पर भी की राजनीति

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके नेता विधानसभा के अंदर व बाहर दोनों जगह शोर करते हैं, यह उनका अधिकार है, लेकिन कोरोना जैसी महामारी पर राजनीति तो मत करिए. यहां तक कि विपक्ष के मित्रों ने वैक्सीनेशन पर भी राजनीति करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हमारी सरकार ने बड़ा भंगाल जैसे दूर-दराज क्षेत्र, जहां पहुंचने के लिए 6 दिन लगते हैं, वहां पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से वैक्सीन पहुंचाई गई. शिमला जिले के डोडरा क्वार और कुल्लू के मलाणा में वैक्सीनेशन अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज में हिमाचल पूरे देश में पहले स्थान पर रहा और अब दूसरी डोज में भी हिमाचल पहले स्थान पर ही रहेगा. अभी तक प्रदेश 38 फीसदी आबादी को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है.

मुख्यमंत्री ने विरोधियों को घेरते हुए कहा कि हमारे मित्र महंगाई को लेकर आक्रोश रैलियां कर रहे हैं. महंगाई और किसान की बात करते हैं, क्या उनके कार्यकाल में महंगाई खत्म हो गई थी? हमारी सरकार तो किसानों को सम्मान निधि से 6 हजार उनके खाते में डाल रही है.

कांग्रेस ने की सतही घोषणाएं

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने कई सतही घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते प्रदेश में 60 डिग्री कॉलेज खोल दिए, वह भी तब जब उनकी विदाई की शहनाई बज गई थी.”

उन्होंने कहा कि आज देश में कांग्रेस की ऐसी स्थिति है कि एक कोने से दूसरे कोने तक कांग्रेस कहीं देखने को नहीं मिलती. उन्होंने कहा, “जब मैं दिल्ली जाता हूं तो भी वो बोलते हैं, दिल्ली से आता हूं तो भी बोलते हैं, मानो मुझे उनसे परमिशन लेनी पड़ती हो.”

2022 में भाजपा फिर से आएगी सत्ता में

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एलान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में आएगी. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावी नतीजे की याद दिलाते हुए कांग्रेस अवगत करवाया कि भाजपा ने सभी 68 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की थी. उन्होंने जनता से 2022 के विधानसभा चुनाव में चट्टान की तरह साथ रहने की अपील की.

The post CM जयराम ने सोलन में किए 110 करोड़ के शिलान्यास, साथ कांग्रेस पर किए तीखे व्यंग्य कहा विदाई की शहनाई बजने पर भी घोषणाएं कर रही थी कांग्रेस appeared first on Aadarsh Himachal.