congress-all-records-atrocities-against-poor-anurag-thakur Archives - Aadarsh Himachal

कांग्रेस ने गरीबों के साथ अत्याचार के सारे रिकार्ड तोड़े-अनुराग ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भोपाल में संवाददाताओं से वार्तालाप करते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार की कार्य संस्कृति वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से काले धन की पक्षधर रही है और ग़रीबों पर अत्याचार के सभी रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी ने तोड़ दिये हैं।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “”इनके 10 वर्षों के राज में कोयला घोटाला, 2G, जीजा जी, कॉमनवेल्थ, अगस्ता वेस्टलैंड, सबमरीन घोटाले हुए। कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, मगर गरीब हट गया और गरीबी नहीं हटी। ये मोदी जी की सरकार है जिसने 5 वर्षों में 13.5 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर ला खड़ा किया। 4 करोड़ लोगों को पक्का मकान, 12 करोड़ शौचालय, 13 करोड़ लोगों को नल से जल, 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, पूरे भारत में कोरोना को मुफ्त वैक्सीन लगी। यह सब सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार हीं दे सकती है।”

वंदे भारत ट्रेनों ने सफर को बनाया आसान

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा की बड़ी ट्रेन चलाई जाना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वंदे भारत ट्रेनें चलाने का काम किया और लगातार जारी है। मध्यप्रदेश भी इस सौगात से अछूता नहीं रहा हें आज वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे आरामदायक और आधुनिक ट्रेन है। देश में 75 साल में मात्र 15000 किलोमीटर विद्युतीकरण हुआ था। मोदी जी की सरकार ने 9 सालों में 40000 किलोमीटर रेलवे लाइन थी उसका विद्युतीकरण कर दिया है।

यह भी पढ़े:-गगरेट से अम्ब सड़क के लिए बजट मंजूर करवाने पर देवीलाल ने शिष्टमंडल सहित चैतन्य शर्मा का किया आभार व्यक्त

साल 2023 के पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था और सड़कें कम खड्डे ज्यादा नजर आते थे। ना यहां सिंचाई की सुविधा किसानों को मिलती थी ना अस्पताल की सुविधा थी। शौचालय माता बहनों के पास नहीं थे और स्कूलों में कमरे नहीं थे,लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तब से पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल गई। अब मध्यप्रदेश को देश भर में विकसित राज्य के नाम से जाना जाता है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने सागर जिले के खुरई में भाजपा प्रत्याशी श्री भूपेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में बस 7 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई होती थी, लेकिन अब 47 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की जाती है। अगले पांच सालों में खुरई में ऐसा कोई गांव नहीं होगा जहां सिंचाई के लिए किसानों को पानी नहीं मिलेगा।

कांग्रेस शौचालय तक नहीं बना पाई

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राज में महिलाओं को सम्मान देने के लिए शौचालयों तक के बारे में सोचा नहीं गया। देश में मोदी जी की सरकार ने 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं और उनके परिवार को सम्मान देने का काम किया है। उज्जवला गैस योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। किसानों की सम्मान निधि राशि बैंक में सीधे जा रही।

कांग्रेस ने गरीबी हटाओं का सिर्फ नारा दिया

श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही वादाखिलाफी करती आयी है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटी। बीते विधानसभा चुनाव में कर्जमाफी का किसानों से वादा किया, लेकिन किसानों को डिफाल्टर बना दिया। गरीबों के साथ अत्याचार के सारे रिकार्ड तोड दिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व रूप से गरीबों के लिए काम किया है। रिकार्ड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।

दुनिया करती मोदी मॉडल की चर्चा

श्री ठाकुर ने कहा कि आज दुनिया प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मॉडल की चर्चा करती है। यह सब कुछ देश के विकास और आपके विश्वास के कारण हो पाया है। अब सबकी भारत पर नजर है और हमारी नजर तीसरी अर्थव्यवस्था देश बन जाए उस पर है। श्री ठाकुर ने कहा कि धारा 370 हटाई गई, पहले वहां तिरंगे को जलाया जाता था आज शान से तिरंगा लहराया जाता है।

प्रियंका गांधी राजस्थान में अपराध का जिक्र नहीं करती

श्री ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान में अपराध के ग्राफ का जिक्र नहीं करती। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में 2 लाख महिलाओं पर अत्याचार के मामले दर्ज हुए। 35 हजार बेटियों के साथ दुष्कर्म हुए, लेकिन प्रियंका गांधी को यह सब नहीं दिखता। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान कहा था लड़की हूं लड़ सकती हूं लेकिन राजस्थान की लड़की के लिए खड़ी नहीं हो सकती।

भारत बन गया मददगार

श्री ठाकुर ने कहा कि भारत मदद मांगने वाला नहीं, अब मदद देने वाला मददगार बना है। यह बढ़ते भारत की ताकत है। पहले 26/11 का हमला हुआ तो मनमोहन सिंह जी साइलेंट मोड पर चले गए थे, मोनी बाबा हो गए थे। अब आतंकवादी घुसपैठ करते हैं तो घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की जाती है। श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी श्री भूपेंद्र सिंह को प्रचंड बहुमत से जिताकर एक बार फिर आशीर्वाद देना है। भाजपा जीतेगी तो देश मजबूत होगा।

The post कांग्रेस ने गरीबों के साथ अत्याचार के सारे रिकार्ड तोड़े-अनुराग ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.