#congress #bjp #una Archives - Aadarsh Himachal

कांग्रेस और उसके नेता लगातार सेना और सैनिकों के मनोबल को गिराने के लिए प्रयासरत: सुमीत
सत्यदेव शर्मा सहोड़

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री मोदी देश के सैनिकों का मनोबल फॉरवर्ड पोस्ट पर जाकर बढ़ा रहे हैं, वहीं पर कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार सेना और सैनिकों के मनोबल को गिराने के लिए प्रयासरत हैं।

गलवान की घटना के पश्चात पिछले 30 दिनों से लगातार कांग्रेस और उसके नेता अपने निजी एजेंडे के चलते मोदी सरकार के साथ तो खड़े नहीं दिखे लेकिन कांग्रेसी नेता यह अवश्य बताएं कि उनकी क्या मजबूरी है कि वह भारतीय सेना के पराक्रम पर भी लगातार प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं?

कांग्रेस को बताना होगा के डोकलाम के समय कांग्रेस के नेताओं ने चीन के साथ मिलकर गुपचुप मीटिंग कर क्या भारतीय सीमाओं को छिन भिन्न करने की पेशकश की थी। ऐसे ही दुर्लभ निर्णयों के कारण देश का लगभग 43,000 किमी क्षेत्र चीन के कब्जे में है। सुमीत ने कहा कि कांग्रेस को इन दुर्लभ निर्णयों का कारण देश की सवा सौ करोड़ जनता को बताना होगा। चीन लगातार विस्तारवादी सोच के चलते भारत की सीमा के लद्दाख, सिक्किम और यहां तक कि अरुणाचल प्रदेश के साथ लगते एलएसी पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन चीन के इस कुप्रयास को मोदी सरकार ने सफल विदेशीनीति के कारण आज विफल किया है।

उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं ने चीन की सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें उनकी ही सीमा के अंदर आगे एलएसी की ओर बढ़ने की बजाय पीछे धकेलने का साहसिक कदम किया है। इस कदम के लिए देश के सवा सौ करोड़ वासी भारतीय सेना के इस मातृत्व सेवाभाव के लिए ऋणी है और सदैव भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: कोरोना में भी बागवानों को मिलेगा सेब का अच्छा दाम, नारकंडा में इस साल दोगुना सेब खरीदेगी ब्लूम कंपनी

सुमीत ने बताया कि बकौल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज कांग्रेस, करप्शन और कावर्ड इन तीनों का आपसी समावेश हो चुका है। जिस कारण कांग्रेस मोदी के अग्रिम पोस्ट पर जाने को लेकर निरंतर जगहसाई जैसे गैर नैतिक बयानवाजी कर रही है। सुमीत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वर्ष 1999 में हिमाचल संगठन के प्रभारी रहते हुए मोदी उस वक़्त के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व तत्कालीन विधानसभा स्पीकर गुलाब सिंह के साथ कारगिल युद्ध के दौरान भी सेना और सैनिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए अग्रिम पोस्ट पर गए थे।

सुमीत ने बताया कि मोदी उस समय किसी भी प्रशासनिक पद पर नहीं थे सिर्फ देश, सेना और सैनिकों के प्रति यह जज्बा ही था कि वो अग्रिम सीमा पर निर्भीक चले गए थे। लेकिन यह दुर्भाग्य ही है कि कांग्रेस के नेता मात्र एसी कमरों में बैठकर राजनीतिक टीकाटिप्पणी ही कर सकते हैं और राष्ट्रहित कार्यों में बिना थके खोट निकालने में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा ही भारत की अस्मिता से खेलने का प्रयास किया है। चाहे मसला देश के अंदर आतंकी हमले या टुकड़े-टुकड़े गैंग का हो या बाहरी सीमाओं का कांग्रेस हमेशा शहीदों और राष्ट्रभक्तों की बजाय देशद्रोहियों के साथ खड़ी दिखती है। आज यही कारण है कि कांग्रेस अपनी सार्थकता खो रही है और भाजपा मोदी के नेतृत्व में नर-नारायण के सेवा कार्यों सहित सीमाओं की सुरक्षा को भी राष्ट्र सेवा के रूप में करने के लिए संकल्पित रूप से आगे बढ़ रही है।

The post कांग्रेस और उसके नेता लगातार सेना और सैनिकों के मनोबल को गिराने के लिए प्रयासरत: सुमीत appeared first on Aadarsh Himachal.