#Congress should look own circumstances rather giving knowledge government Archives - Aadarsh Himachal

सरकार को ज्ञान देने के बजाय खुद की परिस्थितियों पर गौर करे कांग्रेस, अपने ही बच्चों को हिमाचल लाने का विरोध करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। देश व प्रदेश में लंबे समय से राज करने वाली कांग्रेस आज अपेन ही लोगों का हिमाचल आने पर विरोध कर रही है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि कांग्रेस के लोग बाहरी राज्यों में फंसे अपनी ही बच्चों के हिमाचल आने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे वैश्विक महामारी के संकट के दौर में भी कांग्रेस राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। जबकि सरकार ने तमाम विपरित परिस्थितियों व संकट के  बावजूद विकतास कार्य जारी रखे हैं। ये बात सोमवार को प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।

यह भी पढ़ेंः- राज्यपाल ने की स्वीप के अंतर्गत महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्रित करने पर राज्य निर्वाचन विभाग के प्रयासों की सराहना

उन्होने कहा कि विकास कार्यों को जारी रखते हुए अब सरकार ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन शुरू कर दिए हैं। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित जनता के साथ भी संवाद स्थापित करना शुरू कर दिया है। आज भी सचिवालाय में सिंगल विंडो के माध्यम से आए कई आवेदनों को मंजूरी दी गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य किसी कीमत पर न रूके इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है।

बीत गया जो दौर वो वापिस नहीं आएगा….

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह की लंचट डिप्लोमेसी पर उन्होंने इसे कांग्रेस का निजी कार्यक्रम बता कहा कि इसमें लोगों की अपनी मर्जी है कि कोई आया और कोई नहीं आया। उन्होंने कहा कि नेताओं को समझना होगा कि अब जो दौर बीत चुका है, वो वापिस नहीं आएगा। बदली हुई परिस्थितियों को स्वीकार करना होगा। अब आप किसी को भी अपने कार्यक्रम में आने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हम पर या हामारी सरकार पर टिप्पणी करने से बेहतर खुद को संभालें। आज राज्यभर से नेता आए और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं।

जयराम ठाकुर ने राजस्थान कांग्रेस में गतिरोध पर किसी टिप्पणी से इंकार करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद को संभाल नहीं पा रही है और अपेन ही लोग खुली बगावत पर उतर आए हैं। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये सब भाजपा करवा रही है जबकि हकीकत यह है कि भाजपा का इन सब मामलों में कोई दखल नही है। कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई है जो अब चौराहे पर आ गई है।

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार, फिर भी क्यों नहीं संभल रहा कोरोना…..

मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस को 48 घंटे के अल्टीमेटम देने पर कहा कि कांग्रे को समझना चाहिए कि राज्स्थान में कांग्रेस की अपनी सरकार है और वहां वरिष्ठत नेता अशोक गहलोत मुख्यमंत्री है। राजस्थान के मुकाबले हिमाचल में कोरोना काफी कम है। देश में कोरोना की स्थिति में हिमाचल अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा हिमाचल एक पर्यटन राज्य है और यहां औद्योगिक और अन्य इकोनोमिक सेक्टर खोल दिए गए हैं। पर्यटन से जुड़े लोग बेरोजगार हो गए हैं।  उन्होंने कहा कि आज जो टूरिस्ट हिमाचल आ भी राह है वो पूरे नियम कायदों के साथ प्रेवश पा सकता है। किसी को भी इन नियमों में ढील नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि भले ही अभी लोग कम आ रहे हैं लेकिन पूरा प्रोटोकाल पूरा होने के कारण अभी तक इस सेक्टर से कोविड का कोई भी एक केस सामने नहीं आया है।

अपने ही लोग जो दूसरे राज्यों में फंसे थे, उनके कारण बढ़े हैं मामले….

मुख्यमंत्री जयारम ठाकुर ने कहा कि अभी तक प्रदेश में जितने भी मामले बढ़े हैं, वे अपने उन लोगों के कारण बढ़ें हैं जो किसी न किसी कारण से बाहरी राज्यों में फंसे थे। प्रवेश करते समय उन्हें बी नियमों के साथ प्रवेश दिया गया और जो संक्रमित पाए जा रहे हैं उनका सही से इलाज करने के बाद ही उन्हें छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपेन ही लोगों को हिमाचल लाने का विरोध करना कांग्रेस को भारी पड़ेगा। सरकार ने बाहरी राज्यों में फंसे अपने बच्चों व लोगो को लाकर कोई गलती नहीं की है बल्कि अपना मानवीय फर्ज निभाया है। ऐसे संकट के दौर में क्या उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए था।

The post सरकार को ज्ञान देने के बजाय खुद की परिस्थितियों पर गौर करे कांग्रेस, अपने ही बच्चों को हिमाचल लाने का विरोध करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.