corona report positive Archives - Aadarsh Himachal

कांगड़ा के रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में मौत, कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में हरोली के रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। यह व्यक्ति हार्ट मरीज भी था। हालांकि अब इसकी मौत कोरोना से हुई है या फिर उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। इसकी अभी जांच की जा रही है। क्योंकि उस व्यक्ति को दिल से संबंधित बीमारी के चलते आ रही स्वास्थ्य परेशानी के कारण ऊना अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई के लिए रैफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने जब उसका कोरोना टेस्ट किया तब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

यह भी पढ़ेंः- जिला मंडी में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गौरतलब है कि गांव कांगड़ से संबंधित 53 वर्षीय व्यक्ति जोकि पिछले कुछ वर्ष पहले पंजाब में कही कार्य करता था और किसी दुर्घटना का शिकार होने के कारण अपने भाई के साथ गांव कांगड़ में ही अपनी पत्नी व बेटी के साथ रह रहा था। मृतक व्यक्ति कुछ समय से हार्ट का मरीज था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो बुधवार तड़के ही उसके परिजन उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हए उसे पीजीआई के लिए रैफर कर दिया।

पीजीआई में बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके दौरान डॉक्टरों ने उसका कोरोना टेस्ट भी किया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उस व्यक्ति की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में ही कर दिया गया। मृतक मूलतः गांव कांगड़ का निवासी था और पिछले कुछ वर्षों पहले गांव लोअर बढ़ेडा में परिवार सहित बस गया था। लेकिन दुर्घटना के बाद से वह वापिस अपने मूलतः गांव कांगड़ में अपने भाई के साथ ही रह रहा था। मृतक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने बारे सभी चकित है। उसकी संपर्क हिस्ट्री के बारे में अभी कुछ पता नही चल पाया है। क्योंकि वह अक्सर घर पर ही रहता था और उसे कोरोना वाइरल सम्बन्धी कोई लक्षण भी नहीं थे। ऐसे में मृतक के कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन इस मामले की तह तक जाने में जुट गया है कि आखिर यह इस चपेट में कैसे आया। वही मृतक के परिजन चंडीगढ़ में उसका अंतिम संस्कार करके उसकी अस्थि विसर्जन करने के बाद शुक्रवार को अपने घर की ओर रवाना हुए है।

इस बारे में सीएमओ ऊना डा. रमन शर्मा ने बताया कि गांव कांगड़ा से हार्ट मरीज को इलाज के लिए ऊना अस्पताल में लाया गया था। जहां से उसे आगामी इलाज के लिए पीजीआई के लिए रैफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें जैसे ही पीजीआई से उस व्यक्ति की मौत से संबंधित कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट बारे जानकारी मिली तभी से एमरजेंसी वार्ड सहित अस्पताल परिसर को सेनेटाइज करवाया गया है। इसी तरह उस समय डयूटी देने वाले स्टाफ को भी होम क्वारंटीन होने के बारे में एडवाइज़री दे दी गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग सहित मृतक के परिजनों के निर्धारित समय पर कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।

The post कांगड़ा के रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में मौत, कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव appeared first on Aadarsh Himachal.