current news in hindi Archives - Aadarsh Himachal

दैनिक राशिफल: जाने आपकी राशि में आज क्या है क्या आज
दैनिक राशिफल 24-मार्च -2022

मेष

आय के स्रोतों में वृद्धि में होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास कार्यों में सफलता दिलाएगा।

भाग्यशाली संख्या : 5

वृष

बुजुर्गों के आशीर्वाद से व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति बनेगी।

भाग्यशाली संख्या : 7

मिथुन

कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे, जिससे क्रोध की अधिकता रहेगी।

भाग्यशाली संख्या : 9

कर्क

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। आय के स्रोत बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।

भाग्यशाली संख्या : 6

सिंह

व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी।

भाग्यशाली संख्या : 8

कन्या

कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति प्रतिकूल हो सकती है।

भाग्यशाली संख्या : 5

तुला

कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों की सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापारिक यात्रा के योग रहेंगे, जो लाभदायक रहेगी।

भाग्यशाली संख्या : 6

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत से कार्यों में सफल होंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे।

भाग्यशाली संख्या : 1

धनु

कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा।

भाग्यशाली संख्या : 7

मकर

व्यवसाय-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी। किसी नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

भाग्यशाली संख्या : 8

कुंभ

कारोबार में धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिल सकती है।

भाग्यशाली संख्या : 2

मीन

कार्यक्षेत्र में दूसरों पर भरोसा न करें। अपनी मेहनत पर विश्वास करें और आगे बढ़ते रहें। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली संख्या : 3

पंडित शशि पाल डोगरा

वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला

The post दैनिक राशिफल: जाने आपकी राशि में आज क्या है क्या आज appeared first on Aadarsh Himachal.

AAP ने मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भाजपा में लगाई सेंध, दर्जनों भाजपाइयों ने थामा आप का दामन
शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के बद्दी दौरे के एक दिन बाद ही विधायक की गृह पंचायत के साथ लगती चार अन्य पंचायतों से दर्जनों लोग भाजपा छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। विधायक की गृह पंचायत लेही के साथ लगती पंचायत गूलरवाला से एसटी मोरचा के जिला उपाध्यक्ष हैपी चौधरी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। पार्टी के लेबर सैल के प्रदेश अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा व बिलासपुर के जिले प्रभारी केशव नरयाल के नेतृत्व में यह सभी परिवार शामिल हुए। जिस पर दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सभी को टोपी पहना कर सम्मानित किया।

बद्दी के एक निजी पैलेस में हुए इस आयोजन में हैपी चौधरी ने कहा कि वह केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित हो कर आप पार्टी मैं शामिल हुए है। बीबीएन में युवा नशे की चपेट में आ रहे है। हर रोज नशे की खेप हर पंचायत से मिल रही है। भाजपा सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। स्थानीय युवा बेरजोगार है और स्थानीय विधायक भी उन्हें रोजगार मुहैया कराने में पूरी तरह से नाकाम रहे है। प्रदेश सरकार उद्योगों में 70 फीसदी हिमाचलियों को रोजगार देने की बात करती है लेकिन यहां पर अगर कोई स्थानीय युवक उद्योगों में रोजगार मांगने के लिए जाता है तो उसके प्रमाण पत्र तो रख लिए जाते है लेकिन नौकरी नहीं दी जाती कई बार तो उद्योग के सिक्योरिटी गार्ड तक उन्हें कंपनी गेट से ही भगा दिया जाता है। जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी फैल रही है। भाजपा नेता स्वार्थ की राजनीति कर रहे है और युवाओं की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है।

उधर, लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने कहा कि पहाड़ पर चढऩे वाले लोग बाहर से नहीं हिमाचल से है। जिन्हें पहाड़ पर चलने की भली भांति आदत है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दिए गए आम आदमी पार्टी के ब्यान पर जवाब दिया। यहां पर दिल्ली माडल को अपनाया जाएगा और आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

The post AAP ने मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भाजपा में लगाई सेंध, दर्जनों भाजपाइयों ने थामा आप का दामन appeared first on Aadarsh Himachal.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत का किया दावा, विजन डॉक्यूमेंट के लिए आम जनता के मांगे सुझाव
शिमला: प्रदेश की राजधानी शिमला में जल्द ही नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको लेकर प्रदेश के दोनों बड़े दल भाजपा और कांग्रेस चुनाव तैयारी में जुट चुके हैं। दोनों दल प्रचार प्रसार को लेकर तैयार हैं और दोनों दलों के नेता लगातार चुनावी हूंकार भर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी।उन्होने कहा कि नगर निगम के लिए कांग्रेस का विजन डॉक्यूमेंट लोगों की मांगो,उनके सुझावों और उनकी अपेक्षा के अनुरूप बनाया जाएं,इसके लिए लोगों से सुझाव भी मांगे जाएं।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम चुनावों के लिए बनाई गई मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा की पार्टी के मेनिफेस्टो में लोगों को राहत के साथ साथ उनकी समस्याओं को दूर करने पर पूरी तरह केंद्रित होना चाहिए। इसमें शहर ओर नए शामिल किए गए क्षेत्रों के विकास का मसौदा भी रखा जाना चाहिए।

राठौर ने कहा कि पार्टी के मेनिफेस्टो को पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट के रूप में देखा जाना चाहिए। इसलिए यह पूरी तरह शिमला शहर के विकास के प्रति समर्पित होना चाहिए।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही विकास की राजनीति की है। शिमला शहर का सम्पूर्ण विकास कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की ही देन रहा है। उन्होंने कहा की आज शिमला शहर अनेक समस्याओं से गुजर रहा है।भाजपा शासित नगर निगम लोगों की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है।

इस बैठक में शिमला जिला कांग्रेस शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा,प्रदेश कांग्रेस सचिव आनंद कौशल,सुशांत कप्रेट,व यशपाल तानाईक ने भाग लिया।

The post प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत का किया दावा, विजन डॉक्यूमेंट के लिए आम जनता के मांगे सुझाव appeared first on Aadarsh Himachal.

शिमला क्रिकेट कार्निवल की कमेटी का हुआ गठन।*
आदर्श हिमाचल ब्यूरो, Shimla Cricket

शिमला । युवाओं को नशे से दूर रखने और गली क्रिकेट से फ्रेंचाइजी स्पोर्ट्स तक ले जाने के लिए शिमला में 20 मार्च से क्रिकेट कार्निवल का आयोजन होने जा रहा है। क्रिकेट कार्निवल को आयोजित करने के लिए हिमालयन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल यूथ क्लब ने कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का चेयरमैन अजय ठाकुर को बनाया गया है, और वाइस चेयरमैन की भूमिका इंद्र काल्टा निभाएंगे। कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र बांश्टू रहेंगे और उपाध्यक्ष के पद पर संदीप चौहान और विपिन सिंह को नियुक्त किया गया है। महासचिव के पद पर संदीप ठाकुर, करण कंवर, अंकुश ठाकुर और बलजीत को नियुक्ति दी गई है और कोषाध्यक्ष की भूमिका अंकुश वर्मा निभाएंगे।

इसके साथ ही कमेटी के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री के पद पर अमित कोहली, ज्ञान कंवर, चंदन, मनोज‌ चौहान और राहुल जमाल्टा रहेंगे। प्रेस सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सुधांशु ठाकुर के पास रहेगी, सोशल मीडिया इंचार्ज राजीव वर्मा रहेंगे और मार्केटिंग की जिम्मेदारी विक्रांत चौहान को दी गई है।

इसके साथ ही फाइनेंशियल एडवाइजर के तौर पर दिनेश चोपड़ा भूमिका निभाएंगे और कमेटी के प्रवक्ता अंकित ठाकुर और पंकज वर्मा रहेंगे। क्रिकेट कार्निवल की कमेटी के लीगल एडवाइजर सुमित, विवेक, देवेन भट्ट और राहुल कश्यप रहेंगे और साथ ही टेक्निकल कमेटी को विक्रम ठाकुर, धर्मेंद्र वर्मा और भागीरथ चलाएंगे। क्रिकेट कार्निवल के लिए कोर कमेटी का गठन भी किया गया है जिसमें पार्षद इंद्रजीत सिंह के साथ खुशपाल सिंह, बलविंदर, नीटू ठाकुर, पाली ठाकुर, टिटु ठाकुर, रमन सरकैक, दीपक रोहाल, आलोक पठानिया, अमित श्याम, कामेश्वर सोफरा, दिवाकर, कुलदीप ठाकुर, कमलेश वर्मा और अनु ठाकुर को शामिल किया गया है।

क्रिकेट कार्निवल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की याद में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इस टूर्नामेंट में शिमला नगर निगम क्षेत्र के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस टूर्नामेंट में केवल नगर निगम शिमला के अंतर्गत रहने वाले लोग ही हिस्सा ले सकते हैं और अपने अपने वार्ड की टीम के साथ खेल सकते हैं। एक टीम के लिए इस टूर्नामेंट में ₹2500/- प्रवेश शुल्क रखा गया है, और सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट कार्निवल की तरफ से किट भी दी जाएगी। इसके अलावा एक और आकर्षक बात यह है इस टूर्नामेंट में महिला टीमों के लिए प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रखा गया है।

यह टूर्नामेंट 3 फेस में आयोजित किया जाएगा।

पहले फेस में चार जोन में नगर निगम के वार्ड के अनुसार टीमों को बांटा जाएगा, जिसमें हर जोन में 8 से 9 वर्ड शामिल होंगे….

सभी जोन की टीमों के पहले फेस में आपस में मैच होंगे और सभी जोन्स के अपने-अपने फाइनल मैच भी होंगे, जिसमें विजेता टीमों को ₹33000/- और ट्रॉफी दी जाएगी और साथ ही रनर अप को ₹17000/- और ट्राफी दी जाएगी। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज को ₹3000/- और ट्राफी दी जाएगी।

पहले फेस में सभी जोनों के बेस्ट बैट्समैन, कीपर, बॉलर और फील्डर को एक-एक हजार रुपए के साथ ट्रॉफी भी दी जाएगी और साथ ही सभी मैचों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

पहले फेस से क्वालीफाई होने वाली सर्वश्रेष्ठ 16 टीमों को दूसरे फेस में खेलने का मौका मिलेगा और दूसरे फेस में विजेता टीम के लिए ₹2,00,000/- और ट्रॉफी का आकर्षक इनाम है और साथ ही रनर अप टीम के लिए ₹1,00,000/- और ट्रॉफी का इनाम रखा गया है, और साथ ही मैन ऑफ द सीरीज को ₹20,000/- के साथ ट्रॉफी दी जाएगी।

इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन, कीपर, बॉलर और फील्डर को पांच ₹5,000/- के साथ ट्रॉफी दी जाएगी और सभी मैचों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

इसके बाद तीसरा फेस इस टूर्नामेंट का सबसे आकर्षक फेस रहने वाला है, जिसमें फ्रेंचाइजी मॉडल पर टीमें खरीदी जाएंगी और खिलाड़ियों की नीलामी होगी और यह तीसरा फेस फ्रेंचाइजी मॉडल पर ही आयोजित किया जाएगा।

क्रिएट कार्निवाल का आयोजन शिमला के भराड़ी पुलिस ग्राउंड में किया जाना है और इसके माध्यम से हिमालयन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल यूथ क्लब जनता में नशा छोड़ कर खेल खेलने का संदेश देना चाहता है।

क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र बांश्टू ने बताया कि इस क्रिकेट कार्निवल के माध्यम से वे हिमाचल प्रदेश में गली क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं और साथ ही क्रिकेट कार्निवल के माध्यम से युवाओं को क्रिकेट में एक सुनहरा भविष्य बनाने का मौका भी देना चाहते हैं। इस टूर्नामेंट का पहला और दूसरा फेस गली क्रिकेट के फॉर्मेट में होगा और तीसरा फेस लेदर की बॉल से खेला जाएगा।

क्रिकेट कार्निवल शिमला में खेलों के प्रति एक अलग क्रांति लाने के मकसद से आयोजित किया जा रहा है और साथ ही नशे की ओर अग्रसर होते हुए युवाओं को यह संदेश देने की कोशिश है कि वह नशा त्याग कर खेल की ओर अग्रसर हों।

The post शिमला क्रिकेट कार्निवल की कमेटी का हुआ गठन।* appeared first on Aadarsh Himachal.

अमेरिका तिब्बत देश की आजादी के लिए चीन पर बनाए दबाव: पैंपा त्सेरिंग राष्ट्रपति तिब्बत सरकार
रूस के यूक्रेन पर लगातार हो रहे हमलों के बीच तिब्बत की आजादी का मुद्दा भी सुलगने लगा है इस विषय को लेकर यूक्रेन पर हुए हमलों को देखते हुए निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति पैंपा त्सेरिंग ने कहा कि कि तिब्बत पर चीन ने जबरन कब्जा कर लिया है और अब समय आ गया है कि अमेरिका तिब्बत देश की आजादी के लिए चीन पर दबाव बनाए काबिलेगौर है कि तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा बीते 60 सालों से अपने तिब्बती लोगों के साथ भारत में निर्वासन का जीवन व्यतीत कर रहे हैं धर्मशाला के मैक्लोडगंज में निर्वासित तिब्बती सरकार भी फल-फूल रही है।

वही तिब्बतियों का मानना है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने तिब्बत पर चीन के कब्जे के घावों को और ताजा कर दिया है तिब्बत कभी एक स्वतंत्र देश था, इसका प्रमाण भी तिब्बत की निर्वासित सरकार ने दुनिया के सामने रखा है, जबकि चीन बार-बार यही बात दोहराता रहा है कि तिब्बत चीन का हिस्सा है लेकिन सच्चाई यह है कि चीन ने जबरन तिब्बत पर अपना कब्जा किया और इस दौरान कई तिब्बती भी अपनी जान से हाथ धो बैठे वही तिब्बत की आजादी को लेकर आज भी तिब्बती संघर्ष कर रहे है।

पिछले साल दिसंबर 2021 में अमेरिका ने विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी उजड़ा जेया को तिब्बत का विशेष समन्वयक नियुक्त किया था, जिस पर चीन ने इस नियुक्ति को अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया था चीन, अमेरिका की इस प्रतिक्रिया पर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकेन ने तिब्बत के मुद्दे पर चीन की पीड़ा पर हाथ रखते हुए कहा कि जिया को चीन द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन से लड़ने के लिए तिब्बत की धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषाई विरासत को संरक्षित करना चाहिए अमेरिका इस प्रयास का नेतृत्व करेगा इस बयान से चीन और भी भड़क गया।

The post अमेरिका तिब्बत देश की आजादी के लिए चीन पर बनाए दबाव: पैंपा त्सेरिंग राष्ट्रपति तिब्बत सरकार appeared first on Aadarsh Himachal.

बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो ,

मंडी।कोरोना काल में नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर आई है. हिमाचल बेरोजगार चयन सेवा संगठन लिमिटेड (गैर सरकारी संगठन) एजेंसी ने विभिन्न श्रेणियों के (597) पदों को भरने के लिए प्रदेश के इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवारों से 17 मार्च 2022 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

एजेंसी संगठन के प्रबंध निदेशक अश्वनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, विभिन्न श्रेणियों में सिविल सुरक्षा गार्ड के (120) पद, भूतपूर्व सैनिक सिक्योरिटी सुपरवाइजर के (33) पद , सिविल गनमैन के (17) पद , ऑफिस कोऑर्डिनेटर फीमेल के (23) पद , आईटीआई ऑल ट्रेड पासआउट के (42) पद , पॉलिटेक्निक ट्रेड पास आउट के (29) पद , फील्ड इन्वेस्टिगेटर के (16) पद , लैब टेक्नीशियन के (14) पद , फील्ड ऐडमिशन काउंसलर के (18) पद, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर ऑपरेशन के (12) पद , ड्राइवर के (19) पद , जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के (35) पद , स्टाफ नर्स एएनएम के (32) पद , स्टाफ नर्स जीएनएम के (23) पद , एचआर मैनेजर के (16) पद , भर्ती अधिकारी एजेंट के (37)पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के (32) पद , फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव के (20) पद, होटल वेटर के (15) पद , बस कंडक्टर /परिचालक के (15) पद, पेपर सेटर/ एग्जामिनर के (10) पद , चौकीदार कम हेल्पर के (19) पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपना बायोडाटा साधारण फोन नंबर सहित ,आधार कार्ड ,पुलिस स्टेशन चरित्र प्रमाण पत्र लेटेस्ट, पैन कार्ड ,हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार कार्यालय पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति एजेंसी / संगठन के व्हाट्सएप 85808-32076 पर 17 मार्च 2022 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे, उनके ऊपर कोई गौर नहीं किया जाएगा . इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है. इच्छुक आवेदनकर्ता को पदनाम लिखना अनिवार्य किया गया है ।

इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं ,12वीं स्नातक ,स्नातकोत्तर , बीएससी बीएड ,एमएससी साइंस , पीजीडीसीए, बीसीए , एमसीए , बीबीए, एमकॉम ,बीकॉम , एमबीए मार्केटिंग/ फाइनेंस, आईटीआई डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्टाफ नर्स डिप्लोमा राज्य सरकार एवं भारत सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान/ बोर्ड /यूनिवर्सिटी से 50% अंकों सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है. उन्होंने बताया कि एजेंसी संगठन द्वारा उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (140) क्रमांक एवं पर्सनल इंटरव्यू (30) क्रमांक के आधार पर ही चयन किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 31 मार्च 2022 को उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही ली जाएगी. लिखित परीक्षा में सभी श्रेणियों के पदों के लिए जनरल इंग्लिश, जनरल हिंदी, एवरीडे साइंस, एचपी जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स ,हिस्ट्री ऑफ हिमाचल /सोशियोलॉजी से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप/ एमसीक्यू (140) प्रश्न पूछे जाएंगे. एजेंसी द्वारा चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान ग्रॉस सीटीसी राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट के तहत मिनिमम बेसिस 10,510 से लेकर 30,810 रुपए तक वेतनमान ग्रेड पे दिया जाएगा. इसके अलावा प्रोविडेंट फंड, इपीएफ ,मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस, प्रमोशन, की सुविधा भी दी जाएगी. यहां एजेंसी ने स्पष्ट किया है ।

कि जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, उन्हें आवेदन शुल्क/ परीक्षा शुल्क 1880 रुपए सभी श्रेणियों के वर्गों के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी, एससी, एसटी ,स्वतंत्रता सेनानी ,भूतपूर्व सैनिक, पिछड़ा वर्ग ,वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर को अदा करना होगा. यह सभी पद अनुबंध आधार पर मेडिकल, हॉस्पिटल, कॉल सेंटर, पावर प्रोजेक्ट, औद्योगिक क्षेत्र ,सेंट्रल स्कूलों , सिक्योरिटी ब्रांच , विभिन्न विभागों, एमएनसी कंपनी, सोसाइटी, फाइनेंस सेक्टर, संगठनों ,फर्मों में भरे जाएंगे

जिन्हें बाद में कार्यकुशलता के आधार पर रेगुलर भी किया जा सकता है. लिखित परीक्षा का परिणाम/ रिजल्ट 9 मई 2022 को सभी पत्राचार एवं एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट में भी उपलब्ध रहेगा. शॉर्टलिस्ट किए गए ,उम्मीदवारों को इनरोलमेंट नंबर ऑनलाइन ही दिए जाएंगे. ऐसे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में सफल नहीं होंगे ,उन्हें एनजीओ अपनी विभिन्न ब्रांच/ शाखा /कार्यालय हेतु भर्ती अधिकारी एजेंट नियुक्त करेगी. असफल उम्मीदवारों को भी नौकरी दी जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए 01907-292034 , 94181-39918, 62305-90985 पर संपर्क कर सकते हैं.

The post बेरोजगार युवाओं के लिए  राहत भरी खबर appeared first on Aadarsh Himachal.