development-tribal-areas-contribution-congress-government-and-former-chief-minister-virbhadra-singh-pratibha-singh Archives - Aadarsh Himachal

जनजातीय क्षेत्रों का विकास कांग्रेस सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन-प्रतिभा सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला/भावानगर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जनजातीय क्षेत्रों का विकास कांग्रेस सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ही देन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करती है। आज भावानगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस दौरान न तो सरकार को कोई अपना  सहयोग ही दिया व न ही लोगों की कोई सहायता की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश सरकार के सभी मंत्री दिन रात प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की सहायता कर रहें है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रदेश को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश को आपदा से निपटने के लिए कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही दी। उन्होंने भाजपा सांसदों से आग्रह किया था कि दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर प्रधानमंत्री से मिलकर इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा कर विशेष आर्थिक मदद की गुहार लगाए पर उन्होंने इसमें भी उन्होंने कोई सहयोग नही दिया।

यह भी पढ़े:- फीचर: जाइका की नर्सरी से हिमाचल में हरियाली की पाठशाला, चिलगोजा, छरमा, तोष समेत 55 से अधिक प्रजातियों के पौधे किए तैयार

इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार राहत व पुनर्वास कार्यो में पूरी तरह जुटी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर इस आपदा स निपटने के लिए एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से विशेष आर्थिक मदद का आग्रह किया था पर भाजपा के नेताओं ने इसमें भी कोई सहयोग नही किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4500 करोड़ जारी कर आपदा प्रभावित लोगों की मदद का बेड़ा उठाया है और राज्य सरकार पूरी तरह लोगों की मदद कर रही है।

विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि रामपुर से भावानगर किन्नौर के लिये एक वैकल्पिक मार्ग का विस्तार किया जाएगा जिससे साल भर बगैर किसी बाधा के इस मार्ग में ट्रैफिक चलता रहें।उन्होंने कहा कि इस बारे बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से विचार विमर्श के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में सड़को के विस्तार व रखरखाव पर विशेष ध्यान दे रही है।

विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि आपदा के दौर में प्रदेश सरकार ने बहुत ही बेहतर कार्य किया।  प्रभावित सड़को की बहाली जल्द की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से इस आपदा पर पार पाया है।

विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर,लहुलस्पिति, भरमौर पागी से उनका राजनेतिक  रिश्ता ही नही एक पारिवारिक रिश्ता रहा है और हमेशा रहेगा। इन क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करना उनका प्रमुख लक्ष्य भी है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुट होकर आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनी है और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के बाद देश को भाजपा के कुसाशन से मुक्ति मिलेगी। बैठक को प्रदेश कांग्रेस महासचिव किन्नौर के प्रभारी महेंद्र स्तान,जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ,ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह ने भी सम्बोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आग्रह किया।

The post जनजातीय क्षेत्रों का विकास कांग्रेस सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन-प्रतिभा सिंह   appeared first on Aadarsh Himachal.