Drug Overdose Archives - Aadarsh Himachal

पेट्रोल पंप के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में इंजेक्शन के साथ मिला शव, पढ़ें पूरी ख़बर
ऊना: हिमाचल प्रदेश के उना जिले में टाहलीवाल में एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई. पेट्रोल पंप कर्मियों को व्यक्ति का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला. जिसके बाद उन्होंने मौके पर पुलिस को इत्तेला किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, आगे की कारवाही जारी है.

व्यक्ति पेट्रोल पंप पर अपनी बीके के साथ आया था लेकिन बाइक खड़ी कर वह अचानक गायब हो गया. जब पेट्रोल पंप कर्मियों ने बहुत देर तक बीके को वहां खड़े देखा तो व्यक्ति की तलाश शुरू की, जिसके बाद व्यक्ति का शव बाथरूम से मिला. पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि उन्होंने जब व्यक्ति की तलाश की तो उन लोगों ने बाथरूम में भी खोजनेगए तब ही  उन्हें बाथरूम का दरवाजा बंद दिखा उन्होंने आवाज दी तो दरवाजा किसी नहीं खोला जिस पर उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा को खोला तो अंदर वह व्यक्ति मृत पाया.

मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र गुरदेव सिंह निवासी संतोषगढ़  के रूप में हुई है. बताया जा रहा है की मृतक का शव मिलने पर लोगों ने उसकी तलाशी की तभी उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला जिस से मृतक की पहचान हो पाई. पुलिस ने अर्जुन सिंह के परिजनों को घटना का इत्तेला कर शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया है.

सूत्रों के अनुसार जब बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो वहां प्रयोग किया गया एक इंजेक्शन मिला है, इसलिए अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि किसी तरह की दवाई का इंजेक्शन या फिर नशे की ओवरडोज से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है. हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा.

The post पेट्रोल पंप के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में इंजेक्शन के साथ मिला शव, पढ़ें पूरी ख़बर appeared first on Aadarsh Himachal.