#Emergency #Proof #Congress #Appressive face #Journalists said #Talks #Politics #BJP #Narendra Attri #Shimla #Hamirpur #Himachal Archives - Aadarsh Himachal

कांग्रेस के दमनकारी चेहरे का प्रमाण है आपातकाल,पत्रकार वार्ता में बोले: नरेंद्र अत्री
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला: 25 जून 1975 भारतीय इतिहास का वह काला दिन , जिसको कोई भी भारतीय भूल नहीं सकता और ना ही भूलना चाहिए , यह बात भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। नरेंद्र अत्री ने कहा की 25 जून 1975 का दिन उस समय की देश के प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी व कांग्रेस की दमनकारी नीतियों का गवाह है जब कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ वह अहंकार में देश पर आपातकाल ठोप दिया और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर उसका अपमान किया। और उसी सत्ता स्वार्थ व अहंकार की सोच और नीतियों के चलते आज कांग्रेस बिना सत्ता के छटपटा रही है। कांग्रेश अपने उस दमनकारी आपातकाल के निर्णय को भूल चुकी है जिसमें कांग्रेस ने कांग्रेस के दमनकारी निर्णयों का विरोध करने वाले 1,40,000 से ज्यादा सत्याग्रहियो इन विपक्षियों और आम नागरिकों को रातों-रात जेल भेज दिया था।

मीडिया प्रेस की आजादी खत्म कर दी थी। कांग्रेस ने 19 महीने तक जेल में रखकर लोकतंत्र की बात करने वाले, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले राष्ट्रहितेषियों को अमानवीय यातनाएं देकर प्रताड़ित किया था। आज भारतीय जनता पार्टी इसी विषय पर कांग्रेस का सच बताने के लिए एवं श्रीमती इंदिरा गांधी और कांग्रेस की परिवारवाद तानाशाही सत्ता स्वार्थ एवं अवसरवादी सोच एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश भर में मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला व मंडल स्तर पर दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, आपातकाल के समय में लोकतंत्र की रक्षा करते करते जेलों में कांग्रेस द्वारा दी गई यातनाएं सहने वाले राष्ट्र प्रेमियों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री हरीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा जिला सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय रिटूँ शर्मा, जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी रजनीश जमवाल भी पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे।

The post कांग्रेस के दमनकारी चेहरे का प्रमाण है आपातकाल,पत्रकार वार्ता में बोले: नरेंद्र अत्री appeared first on Aadarsh Himachal.