gang_fraudsters-arrested-11-people Archives - Aadarsh Himachal

कांगड़ा: पुलिस ने किया धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 लोगों को किया गिरफ्तार
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के सदर थाने में कुछ दिनों पहले एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें तकरीबन 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी पुलिस ने इस पर करवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वही आज जिला जिला कांगड़ा की एसपी शालिनि अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सदर थाना धर्मशाला में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब एक महीने में ही करीब 65 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ था।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का यह एकाउंट था उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और सदर थाना के एसएचओ सुरिंदर कुमार और उनकी टीम ने इस मामले पर तफ्तीश करते हुए जिला कांगड़ा के विभिन्न जगहों पर रेड की गई जिसमें बैजनाथ के पपरोला में एक रेड की गई थी इस रेड में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसपी शालिनि अग्निहोत्री ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति पपरोला के ही रहने वाले है। उन्होंने बताया कि इस रेड में पुलिस को दस लैपटॉप एक सीपीयू एक हार्डडिस्क, छह मोबाइल फोन 34 बैंक की पासबुक 27 चेक बुक, 24 एटीएम कार्ड और 20 सिमकार्ड इन व्यक्तियों के घर से पुलिस ने बरामद किए है। इसी जांच को देखते हुए पुलिस ने और जानकारी इकठ्ठी की और दूरी रेड पंजाब के मोहाली में कई गई जिसमें 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि यह लोग यूपी और छत्तीसगढ़ के रहने वाले है उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई इस रेड में तीन लैपटॉप, 32 मोबाइल फोन, 10 एटीएम कार्ड, 13 सिमकार्ड, एक जियो फाइबर नेट का कनेक्शन एक पासपोर्ट, 7 आधार कार्ड, 8 पेन कार्ड और तीन वोटर कार्ड विभिन्न लोगों के बरामद किए है।

शालिनि अग्निहोत्री ने बताया कि इस धोखाधड़ी मामले में सभी आरोपियों को जिला मुख्यालय धर्मशाला लाया गया है और इनको कोर्ट में पेश करके इनका पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी तक 13 लेपटॉप, 38 मोबाइल फोन , 34 एटीएम कार्ड व 33 सिमकार्ड पुलिस ने कब्जे में लिए है। उन्होंने बताया कि यह मामले ऑनलाइन बैटिंग, और साइबर क्राइम जिसका आजकल चलन बढ़ता जा रहा है उससे संबंधित पाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कि जांच में कुछ और लोगों के नाम भी पुलिस के पास आये है, जो अभी तक पुलिस की गरिफ्त से बाहर है लेकिन पुलिस की टीम कार्य कर रही है और जल्द ही बाकी के आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The post कांगड़ा: पुलिस ने किया धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 लोगों को किया गिरफ्तार appeared first on Aadarsh Himachal.