governor-distributed-awards-meritorious-students-bharat-scouts-and-guides Archives - Aadarsh Himachal

राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के मेधावी विद्यार्थियों को किए पुरस्कार वितरित
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राज भवन में भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के स्थापना दिवस और राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने वर्ष 2023 के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 42 स्काउट्स एण्ड गाइड्स एण्ड रेंजर्स को सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश के 222 से अधिक मेधावी स्काउट्स एण्ड गाइड्स तथा रोवर, रेंजर्स को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। उन्होंने भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स हिमाचल प्रदेश के संरक्षक के नाते सभी स्वयंसेवकों को बधाई भी दी।

उन्होंने कहा कि स्काउटिंग नई अवधारणा नहीं है अपितु यह पिछले 100 से अधिक वर्षों से समाज एवं समुदाय के उत्थान और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रतिबद्ध विचारधारा है। स्काउटिंग से जुडकर विश्व के करोड़ों युवा सम्बंधित सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्था एवं विचारधारा की सदस्यता गर्व का विषय है और वैश्विक पटल पर 200 से अधिक राष्ट्रों द्वारा अपने दैनिक तथा व्यावहारिक जीवन में इसे अपनाया गया है। यह एक ऐसी संस्था है विश्व भर में जिसके 5 करोड़ स्वयंसेवी सामाजिक सरोकारों एवं निःस्वार्थ सेवा कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े:- स्थानीय मीडिया व सरकार में समन्वय स्थापित करने के लिए  शिमला में मीडिया वर्कशॉप (वार्तालाप) का आयोजन

उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स वर्तमान युग में युवाओं के लिए मील पत्थर साबित हो रहा है। इसके माध्यम से लाखों युवाओं ने अपना शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और आर्थिक विकास किया है। यह संस्था भेदभाव से परे सभी स्वयंसेवकों के लिए समान अवसरों का सृजन करती है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में नशा निवारण और नशे के समूल नाश के लिए युवाओं को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा नशे की कुरीति को समाप्त करने के लिए अभिनव अभियान निश्चय आरम्भ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के सभी भागों में लोगों को इस कुरीति के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है, ताकि इस कुरीति को समूल नाश किया जा सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ कर नशे जैसी बुराई पर जीत हासिल करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से एक और अभियान की शुरूआत की जा रही है और नशे के विरूद्ध लड़ाई में गांव तथा पंचायत स्तर पर युवाओं के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नशे के विरूद्ध प्रदेश पुलिस के प्रयासों, विभिन्न जागरूकता अभियानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज से नशे के समूल नाश के लिए सभी वर्गों के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। निदेशक, उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा ने भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

The post राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के मेधावी विद्यार्थियों को किए पुरस्कार वितरित  appeared first on Aadarsh Himachal.