Himachal By Poll Election 2021 Archives - Aadarsh Himachal

हिमाचल उपचुनाव: रावण शब्द का प्रयोग उचित नहीं : गणेश
शिमला: भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख एवं हिम फेड के चेयरमैन गणेश दत्त ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आशा कुमारी द्वारा रावण शब्द का प्रयोग उचित नहीं है, कांग्रेस पार्टी की यह पुरानी आदत रही है पहले सोनिया गांधी से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मौत के सौदागर की टिपणी की थी.

कांग्रेस पार्टी ने नेताओं के पास शब्दों के चयन करने की क्षमता नहीं है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हेलीकॉप्टर को लेकर सवाल उठाए है पर भाजपा उनसे पूछती है की जब कांग्रेस की सरकार थी तो क्या उनके मुख्यमंत्री बैल गाड़ी में घूमते थे. उस समय उनके ही नेता मेजर मनकोटिया ने हेलीकॉप्टर को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा था और 111 करोड़ खर्च के बारे मे3 जनता को परिचित करवाया था ,

इस समय कांग्रेस को अपने सशंकाल को समर्ण करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि की केंद्र और प्रदेश सरकार ने जन कल्याण योजनाओं से हिमाचल की जनता का पूरा ख्याल रखा है, आयुष्मान भारत और हिम केअर योजना का बड़ा लाभ जनता को हुआ है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण महँगाई बड़ी थी पर केंद्र की मोदी सरकार ने महँगाई को रोकने की पूरी कोशिश की है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता महंगाई महंगाई चिल्ला रहे आकर इस पर चर्चा में भाग ले सकते हैं क्योंकि आज महंगाई की बात इन कांग्रेस वालों को बहुत नजर आ रही है. लेकिन हमारी आदत आंकड़ो पर करने की है.

मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल में महंगाई दर वर्ष 2020 – 21 के दौर उच्चतम रही है,जोकि 6.62 % है .

मजे की बात ये है कि ये दर पूर्व की कांग्रेस सरकार के दस सालों (2004 से 2014 कांग्रेस सरकार ) में से 7 साल की महंगाई दर से कम रही है. मनमोहन सरकार के दौरान महंगाई दर 2010 में 50 साल के रिकार्ड तोड़ते हुए उच्चतम स्तर 11.99 % तक चली गयी थी.

वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार में यही महंगाई दर 1978 के बाद 50 सालों के न्यूनतम स्तर पर आ गयी थी वर्ष 2017 में जोकि 3.33% थी .

बाकी जनता खुद समझदार है महंगाई के हाई रिकार्ड किसने बनाये और कम दर के रिकार्ड किसने बनाये.

नोट- पेट्रोल 2012 में 82 रु था उस समय कांग्रेस थी आज 2021 हैं 82 के बाद कितना रेट बड़ा सबके सामने है . जब जीएसटी में इसे लाने की बात हुई तो सबसे पहले विरोध करने वालों में कांग्रेसी शासित राज्य थे. क्योंकि राज्यों का टेक्स जो खत्म हो जाता उससे.

कोरोना की वजह से आर्थिक बोझ बढ़े है लेकिन मोदी सरकार आने वाले वक्त में इस पर काम कर रही है. आज पूरे देश मे फ्री वेक्सीन पर हजारों करोड़ खर्च हो रहे है 70 साल राज करने वाली कांग्रेस ने कितने ऑक्सजिन प्लांट बनाये थे वो सबको पता है ये काम भी आज मोदी कर रहे हैं. कोरोना से जंग जीत रहे हैं हम हालत भी सुधरने लगे है इसका सबसे बड़ा सबूत आज आई खबर है.

खुदरा महंगाई दर सितंबर में घटकर 4.35% पर आई, पिछले 10 महीनों में महंगाई सबसे कम.

दूसरी तरफ IMF ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2022 में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली होगी.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमान के मुताबिक भारत में यह वृद्धि दर 8.5 फीसदी तक पहुंच सकती है. जबकि अमेरिका में यह दर 5.2 फीसदी तक ही रह सकती है.

The post हिमाचल उपचुनाव: रावण शब्द का प्रयोग उचित नहीं : गणेश appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: घास की कटाई के साथ कांग्रेस की भी सफाई करें: जयराम ठाकुर
हमने पूर्व सैनिक को टिकट दिया, कांग्रेस को उससे भी दिक्कत

ढलवान/सरकाघाट: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सरकाघाट विधानसभा के ढलवान में चुनावी जनसभा की. मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घास की कटाई का सीजन चल रहा है लेकिन 30 अक्तूबर को सभी लोग बड़ी संख्या में मतदान करें. मुख्यमंत्री ने कहा, “घास की कटाई के साथ कांग्रेस की भी सफाई करें.”

इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैरा और सरकाघाट में भी जनसभाएं की. ढलवान में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है.

पूर्व सैनिक को टिकट देने से कांग्रेस को दिक्कत

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने एक सैनिक को मंडी लोकसभा सीट से टिकट दिया तो कांग्रेस को इससे भी दिक्कत हो गई. उनका कहना है कि सेना के लोगों को राजनीति में नहीं आना चाहिए.” मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि जो शख्स ईमानदार है, जिसने सेना में अपनी सेवाएं दी है; उसे टिकट क्यों नहीं दिया जाना चाहिए?

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह सही नहीं है. उन्होंने कहा, “कारगिल युद्ध को कहा जा रहा है कि वो तो मामूली सी घुसैपठ थी. उस युद्ध में देश के 527 जवान शहीद हुए. 52 शहीद हिमाचल के थे. हिमाचल के दो सैनिकों को उनके शौर्य के लिए परमवीर चक्र से नवाजा गया. कांग्रेस की भाषा इन सभी के बलिदान का अपमान है.”

कांग्रेस के पास मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस में मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं बचा. वीरभद्र सिंह जी के निधन के बाद कांग्रेस की हालात ठीक नहीं हैं. सभी बड़ा नेता बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा- मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व है.

मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस के लोग कोरोना को लेकर सवाल उठाते हैं. यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो कोरोना को कैसे रोकती? 50 साल सत्ता में रहे लेकिन केवल दो ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश में थे. आज 28 ऑक्सीजन प्लांट हिमाचल प्रदेश में हैं. पहले केवल 50 वेंटिलेटर थे, आज वेंटिलेटर की संख्या 900 कर दी गई है.”

कांग्रेस ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया. हमने सरकार बनाने के बाद गरीबों के इलाज के लिए हिमकेयर योजना शुरू की. 1.75 लाख गरीबों का मुफ्त इलाज हिमकेयर योजना के तहत किया गया है. गंभीर रूप से बीमार लोग, जो दूसरों पर आश्रित हैं, उनके लिए सहारा योजना लाई गई. पूरे देश में हिमाचल ऐसा राज्य है जहां सभी घरों में गैस चूल्हा है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं. जहां पानी की समस्या है, वहां पानी के लिए काम चल रहा है. जहां बिजली की समस्या है, वहां उसे दूर किया जा रहा है. यहां तक कि हमने कोरोना काल में भी काम को नहीं रुकने दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकाघाट क्षेत्र के लोगों की सभी मांगें पूरी की गई हैं. इस इलाके में उपतहसील की मांग थी, उसे भी पूरा किया गया है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी घोषणाएं सरकार की ओर से की गई हैं, उन्हें भी एक-एक कर पूरा किया जाएगा. उन्होंने अपील की कि 2019 की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को रिकॉर्ड वोटों से विजयी बनाएं.

The post हिमाचल उपचुनाव: घास की कटाई के साथ कांग्रेस की भी सफाई करें: जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने और अफवाहें फैलाने में एक्सपर्ट : खन्ना
मंडी: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मंडी में विरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग किया और नामधारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की. अविनाश राय खन्ना ने भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं सरदार गुरनाम सिंह एवं सरदार अवनींद्र सिंह जो कि 1952 से भाजपा कार्यकर्ता है उनसे भी भेंट की.

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के बुरे दिन शुरू हो गए है, कल कांग्रेस के लीगल सेल द्वारा ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के टोपी और मैडल को लेकर शिकायक दर्ज करवाई गई थी जिसको चुनाव आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया है.

चुनाव आयोग के निर्णय से साफ हो गया कि सेना मैडल व टोपी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के शौर्य का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि भाजपा आज मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है पर दूसरी ओर कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है. भाजपा से हिमाचल में काम किया और काम के आधार पर ही जनता भाजपा को जिताएगी.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनहित की योजनाओं का जनता को बड़ा लाभ हुआ है जिससे हिमाचल की जनता खुश है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने और अफवाहें फैलाने में एक्सपर्ट है , जनता उनके द्वारा किये जा रहे झूठे प्रचार में ना आये और इन चुनावो में भाजपा को जिताए.

उन्होंने कहा कि मंडी की जनता को कांग्रेस के नेताओं का सच पता है. उनके साथ ज़िला अध्यक्ष रणवीर सिंह और प्रदेश भाजपा सचिव पायल वैद्य उपस्थित रहे.

The post हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने और अफवाहें फैलाने में एक्सपर्ट : खन्ना appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उप-चुनाव: चेतन बरागटा हुए BJP से निष्कासित, नामांकन वापस नहीं लेने पर पार्टी ने की कार्रवाई, जुब्बल कोटखाई सीट से निर्दलीय लड़ेंगे
शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को पार्टी से निकाल दिया है. दरअसल हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव होने हैं. चेतन बरागटा ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर उपचुनाव में निर्दलीय नामांकन भारा था. पार्टी ने इसी को लेकर उन कार्रवाई की है. कहा जा रहा है कि उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है. पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने निष्कासन के आदेश जारी किए हैं. बता दें कि चेतन बरागटा बीजेपी आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक पद पर तैनात थे.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में प्रत्‍याशियों के नाम वापसी लेने का बुधवार को आखिरी दिन था. चेतन बरागटा ने जुब्बल कोटखाई से निर्दलीय नामांकन भरा है. ऐसे में सभी की ही निगाहें चेतन पर टिकी हुई थी. पार्टी को उम्मीद थी कि चेतन नामांकन वापस ले लेंगे, लेकिन सूत्रों का कहना था कि चेतन बरागटा नामांकन वापस नहीं लेंगे. यही वजह है कि हिमाचल बीजेपी हाईकमान ने शाम होने पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया.

पार्टी ने चेतन को चेतावनी भी दी थी

सूत्रों की माने तो बीजेपी की तरफ से उन्हें चेतावनी भी दी गई थी कि अगर उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया तो उ‌न्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा. वहीं बता दें कि फिलहाल, चारों सीटों पर 18 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं. लेकिन नजरें जुब्बल कोटखाई सीट पर है, क्योंकि यहां से बीजेपी ने चेतन का टिकट काटकर नीलम सरैइक को दिया है. यहां कांग्रेस रोहित ठाकुर से मुकाबला है. रोहित दो बार यहां से विधायक रहे हैं. मंडी संसदीय सीट से छह प्रत्‍याशी मैदान में हैं.

बीजेपी की मुश्किलें ज्यादा हैं इस उपचुनाव में

मंडी में बीजेपी के ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, प्रतिभा सिंह कांग्रेस, मुंशी राम राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी, अंबिका श्याम राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी, सुभाष मोहन स्नेही आजाद और अनिल कुमार भी आजाद मैदान में हैं.

फतेहपुर में भी तिकोना मुकाबला है. यहां कांग्रेस के भवानी पठानिया, बीजेपी के बलदेव ठाकुर और आजाद राजन सुशांत मैदान में हैं.

अर्की विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संजय अवस्‍थी और बीजेपी के रत्‍न सिंह पाल में मुकाबला है. कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी इन तीनों सीटों पर ज्यादा परेशानी में है. क्योंकि यहां पर बीजेपी का एक वर्ग अपने ही पार्टी प्रत्याशियों के साथ नहीं है.

The post हिमाचल उप-चुनाव: चेतन बरागटा हुए BJP से निष्कासित, नामांकन वापस नहीं लेने पर पार्टी ने की कार्रवाई, जुब्बल कोटखाई सीट से निर्दलीय लड़ेंगे appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: लोकतंत्र खतरे में है और सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का कर रही है प्रयास : कुलदीप सिंह राठौर
शिमला: भारतीय जनता पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर चुनावों में हमेशा से जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है जबकि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुददों को लेकर चुनाव में जा रही है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी मण्डी लोकसभा समेत फतेहपुर, अर्की एवं जुब्बल-कोटखाई चारों सीटों पर विजयी होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुटता के साथ अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में डटे हुये हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला उपचुनावों के दृष्टिगत प्रदेश का प्रवास कर चुके है और प्रभारी सचिव संजय दत्त हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनावों वाले क्षेत्रों में निरन्तर दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं.

कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर प्रहार करते हुये कहा कि भाजपा चुनाव में मुददा विहीन प्रचार कर रही है और जनता से जुड़े विषयों से भाजपा कोसों दूर है. भाजपा नेता विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है.

भाजपा को चुनौती देते हुये राठौर ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में अपने चार वर्षों के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों का विवरण जनता के सामने रखें और विधान सभा चुनावें के समय भाजपा के दृष्टिपत्र में किये गये वायदों में से कितने पुरे हुये हैं उसका हिसाब जनता को दें. उन्होने कहा कि भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र इन चुनावों में साफ हो गया है कि लोगों को गुमराह करने के सिवाय भाजपा के पास कोई नीति नहीं है.

कंग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में मंहगाई चरम पर है. खाद्य वस्तुओं के दाम इतने बढ़ गये है कि गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है. रसोई गैस के दाम एक हजार का आंकड़ा पार चुके हैं, पैटोªल व डीजल के दाम नियमित बढ़ रहे हैं बेरोजगारी में हिमाचल देश में तीसरे स्थान पर आ गया है, निर्माण सामाग्री के दाम आसमां छू रहे है. उन्होने कहा कि आज प्रदेश में नशे का कारोबार ग्रामीण क्ष्ेत्रों तक पांव पसार चुका है, कानूव व्यवस्था का बुरा हाल है, परन्तु भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति कर अपनी पीठ थपथपा रही है.

राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार की लचर कार्यप्रणाली की वजह से हिमाचल में उद्योग पलायन के कगार पर है, छोटे उद्योग बंद होने के कगार पर है. उन्होने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि धर्मशाला में हुई इन्वेस्टर मीट के बाद प्रदेश में कितने औद्योगिक घरानो ने रुचि दिखाई है.

हिमाचल में बड़ती बेरोजगारी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज हिमाचल का युवा रोजगार के लिये दर दर की ठाकरे खा रहा है जबकि राज्य सरकार बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दे रही है. उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उन बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दे रही है जहां पर भाजपा की सरकारें हैं.

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वेक्सिनेशन के नाम पर भाजपा सरकार जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है. करोड़ों रुपये प्रचार माध्यमों पर खर्चे जा रहे है जो कि जनता के धन का दुरुपयोग है. उन्होने कहा कि भाजपा प्रचार करने वाली सरकार है जबकि इससे पूर्व में रही कांगग्रेस की सरकारों ने कभी भी अपनी उपलब्धियों पर जनता के पैसों का दुरुपयोग नहीं किया.

किसानों व बागवानों की उपेक्षा पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा ही इनका शोषण किया है. आज लगभग एक वर्ष का समय होने जा रहा है जब किसान अपनी मांगों को लेकर सड़को पर बैठे हैं परन्तु सरकार कोई गम्भीरता नहीं दिखा रही है. सरकार के मंत्री किसान आदोनल को कुचलने की धमकिया दे कर उनकी हत्या करवा रहे है.

कुलदीप राठौर ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है और सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है. उन्होने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा के प्रति मुखर हो चुकी है और लोग इन चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देने का मन बना चुकी है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दन उन चुनावों में मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, किसानों व बागवानों का शोषण, अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रताड़ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जनता के बीच जा रही है और मतदाताओं से उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है. प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आचुकी है और उसे चलता करने का मन बना चुकी है.

राठौर ने कहा हिमाचल प्रदेश को बनाने में कांगेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जहां प्रथम मुख्यमंत्री स्व0 यशवंत सिंह परमार को हिमाचल निर्माता कहा जाता है वहीं स्व0 वीरभद्र सिंह को आधुनिक विकसित हिमाचल को सवारने का श्रेय जाता है. उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी को विकास और वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगने में कोई गुरेज नही है क्योंकि यह उनका अधिकार है और वीरभद्र सिंह कांगेस पार्टी की धरोहर है.

The post हिमाचल उपचुनाव: लोकतंत्र खतरे में है और सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का कर रही है प्रयास : कुलदीप सिंह राठौर appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस में नेता बनने की होड़, अग्निहोत्री ने मेरा नहीं मंडी का अपमान किया : CM जयराम ठाकुर
कांग्रेस का बेड़ा गर्क हो गया, उपचुनाव के लिए बाहर से बुला रहे प्रचारक

करसोग: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करसोग के चुराग में मंडी संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के कारगिल को लेकर दिए बयान, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस स्टार प्रचारकों पर निशाना साधा.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस पार्टी में इस समय विचित्र स्थिति है. विधानसभा के अंदर कांग्रेस के नेता एक-दूसरे की नहीं सुनते. सभी नेता बनने की होड़ में लगे हैं.” उन्होंने कहा अभी पिछले दिनों मंडी में विपक्ष के नेता बहुत कुछ बोल गए. उन्हें हिमाचल की संस्कृति से कुछ लेना-देना नहीं हैं. उनके संस्कार अलग हैं, लेकिन उन्होंने जो कुछ कहा वो मेरा अपमान नहीं, मंडी का अपमान है.”

जयराम ठाकुर ने कहा, “मैं राजा नहीं गरीब परिवार से हूं. इसका मतलब यह नहीं कि आप हमें कुछ भी कहते रहें. बीजेपी प्रत्याशी के नॉमिनेशन के बाद हमने जनसभा में राजनीतिक रूप से कुछ नहीं कहा था. हमने केवल अपनी योजनाएं गिनवाईं थीं. यदि हमने कहा कि मंडी हमारी थी, है और रहेगी तो इसमें गलत क्या है.”

उन्होंने कहा कि मंडी में हमने कहा था कि हम अपनी ओर से ना कुछ कहेंगे ना ही करेंगे. कांग्रेस पार्टी में कोई ऐसा नेता नहीं है जिसका चिट्ठा ना हो. इसलिए हमने कहा था कि हम नहीं बोलेंगे, क्योंकि यही देवभूमि का संस्कार है. बदले से काम करने की भावना को हमने दफन किया. हमने टोपी की राजनीति को खत्म कर दिया. पहले लोग टोपी के रंग को देख काम करते और करवाते थे.”

जयराम ठाकुर ने कहा “टोपी हिमाचल की संस्कृति है. पहले अपर हिमाचल और लोअर हिमाचल का राग रहता था. अब मंडी बीच में है तो वो लड़ाई भी लंबे समय तक खत्म हो गई.” इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों कन्हैया कुमार और नवजोत सिंह सिद्धू को भी आड़े हाथों लिया.

‘कांग्रेस का बेड़ा गर्क हो गया’

मुख्यमंत्री ने कहा “ बीजेपी ने उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों में हिमाचल के ही नेताओं को शामिल किया. कांग्रेस ने अपनी पार्टी के लिए कन्हैया कुमार और नवजोत सिंह सिद्धू को स्टार प्रचारक बनाया. इससे साबित होता है कि कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है. कन्हैया कभी कम्युनिस्ट थे, उस व्यक्ति पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ. उस व्यक्ति पर आरोप लगे कि उन्होंने भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाए.

उन्होंने कहा, “कांग्रेस का बेड़ा गर्क हो गया है. जो पार्टी देश और प्रदेश में नहीं बची उससे भविष्य की उम्मीद ना करें. कांग्रेस ने तो उस व्यक्ति को पार्टी में शामिल कर लिया, जिन्होंने राहुल गांधी को पप्पू के नाम से देश में प्रसिद्ध किया.”

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा “ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को हर कोई जानते हैं. जब पाकिस्तान की सेना कारगिल तक जा पहुंची. उस लड़ाई में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भी शामिल किया गया. उन्होंने वीरता से लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की. मुझे दुख है कि प्रतिभा सिंह ने कहा कि वो लड़ाई तो मामूली थी. कारगिल में हिमाचल के 52 सैनिक देश के लिए कुर्बान हो गए और वो कह रहे हैं कि कारगिल कुछ नहीं था. इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता.”

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य पर भी जमकर जुबानी हमले किए. जयराम ठाकुर ने कहा, “विक्रमादित्य ने कहा कि मैंने कई सरकारें देखी हैं. पहली बार विधानसभा पहुंचे और ऐसा कर रहे हैं कि मैंने कई सरकारें देखी हैं. कहते हैं कि मैं गिद्ध दृष्टि से देख रहा हूं और हमारी सरकार आएगी तो इन्हें पटक-पटक कर फेंकूंगा. ये दुर्भाग्यपूर्ण है.”

अपने काम पर वोट मांगिए, नाम पर नहीं

उन्होंने कहा कि यदि हमें देश और प्रदेश का विकास करना है तो हमें केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकारों को मजबूत करना है. वीरभद्र सिंह को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय वीरभद्र हमारे बीच में नहीं रहे हमें इसका दुख है, लेकिन वोट मांगने हैं तो अपने काम और नाम पर मांगिए.

कांग्रेस क्यों नहीं चला पाई हिमकेयर-शगुन जैसी योजना

सीएम जयराम ठाकुर ने इस दौरान धारा 370, राम मंदिर निर्माण का जिक्र भी किया. उन्होंने हिमाचल सरकार द्वारा महिलाओं और वृद्धों को पेंशन, शगुन योजना, हिम केयर योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इतने सालों तक कांग्रेस सत्ता में रही, अपने कार्यकाल में कांग्रेस ऐसी योजनाएं क्यों नहीं चला पाई.

रामस्वरूप शर्मा का स्वभाव था उनकी ताकत

पंडित रामस्वरूप शर्मा को उन्होंने याद करते हुए कहा कि उन्होंने मंडी को छोटी काशी बोलकर देश में पहचान दी. हम उनकी कमी महसूस करते हैं. उनका स्वभाव ही उनकी ताकत थी. यही वजह थी बड़े-बड़े दिग्गजों ने मंडी से लोकसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा जीत का अंतर रामस्वरूप शर्मा का रहा. मुझे भी अपनी विधानसभा में 36 हजार वोट मिले थे, लेकिन जब केंद्र में नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की बात आई तो सिर्फ लीड ही 36 हजार की रही.

करसोग के काम गिनवाए

पिछली बार जब हम यहां आए तो आपने कहा कि यहां बीडीओ का ऑफिस होना चाहिए, हमने थुनाग में बीडीओ का ऑफिस देने की घोषणा की. बगशाड़ में उपतहसील होनी चाहिए, हमने उसकी घोषणा ही नहीं की बल्कि नोटिफिकेशन भी जारी कर दी. पड़ोस में रहने वाला आदमी जब सुखी होता है तो अच्छा रहता है.

The post हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस में नेता बनने की होड़, अग्निहोत्री ने मेरा नहीं मंडी का अपमान किया : CM जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: सामान्य पर्यवेक्षक ने मंडी में उपचुनाव के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जांची निर्वाचन व्यवस्थाएं
मंडी: सामान्य पर्यवेक्षक विपिन तलाटी ने उपमंडल पांगी में मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सभी सेक्टर और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे मे चर्चा की. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर हैंड बुक में दी गई गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित बनाने को भी कहा.

उन्होंने कहा कि पांगी में अधिकतर मतदान केंद्र शैडो जोन में आते हैं इसलिए अधिकारी वहां से प्राप्त जानकारी को ध्यानपूर्वक हासिल करें. उन्होंने आवासीय आयुक्त बलवान चंद को 60 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता जो चलने फिरने में सक्षम नहीं है की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था करने को भी कहा.

बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा ने सामान्य पर्यवेक्षक को जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांगी में कुल 35 मतदान केंद्र है जिसमें तीन मतदान केंद्र कुलाल, चस्क भटोरी और पुंटो दुर्गम इलाके में आते है.

उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के लिए 201 अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किये गए है जिनमे 51 पीठासीन अधिकारी और 150 मतदान अधिकारी है. सामान्य पर्यवेक्षक तहसीलदार कार्यालय में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और महालियत -1,महालियत-2, प्रघवाल और घंगीत मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया.

The post हिमाचल उपचुनाव: सामान्य पर्यवेक्षक ने मंडी में उपचुनाव के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जांची निर्वाचन व्यवस्थाएं appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: उप-चुनावों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया पूर्ण
शिमला: निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी है कि मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. छंटनी के उपरान्त चार कवरिंग उम्मीदवारों सहित कुल छः उम्मीदवारों के नामांकन अस्वीकृत किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से छः उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं. इनमें भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर, आइएनसी की प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अम्बिका श्याम, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुन्शी राम ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार व सुभाष मोहन स्नेही शामिल हैं. यहां से कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार सुन्दर सिंह ठाकुर व भाजपा की कवरिंग प्रत्याशी प्रियंता शर्मा का नामांकन अस्वीकृत किए गए हैं.

अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रत्न सिंह पाल, कांग्रेस पार्टी के संजय अवस्थी और निर्दलीय प्रत्याशी जीत राम के नामांकन सही पाए गए हैं. यहां से इंडियन नेशनल कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार सतीश कुमार कश्यप का नामांकन अस्वीकृत हुआ है.

उन्होंने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं जिनमें भाजपा के बलदेव ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी और निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ. अशोक कुमार व डाॅ. राजन सुशान्त शामिल हैं. यहां से इंडियन नेशलन कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार जीत कुमार का नामांकन स्वतः अस्वीकृत हो गया जबकि निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम चन्द का नामांकन तकनीकी कारणों से अस्वीकृत किया गया है.

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं. इनमें भाजपा कि नीलम सरैइक, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रोहित ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा और सुमन कदम शामिल हैं. यहां से निर्दलीय प्रत्याशी केवल राम नेगी का नामांकन तकनीकी कारणों से अस्वीकृत हो गया है.

The post हिमाचल उपचुनाव: उप-चुनावों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया पूर्ण appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: फतेहपुर में तिकोना मुकाबला होने के आसार, 13 अक्टूबर तक साफ हो जाएगी प्रत्‍याशियों की तस्‍वीर
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का दौर अपने चरम सीमा पर है. इसी कड़ी में फ़तेहपुर में 13 अक्‍टूबर तक ही प्रत्‍याशियों की कुछ तस्‍वीर साफ हो पाएगी. जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्‍टर निपुण जिंदल ने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिसमें से एक कवरिंग प्रत्याशी भी शामिल है. नामांकन पत्रों की जांच 11 अक्टूबर को की की जाएगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तय है.

इन उम्मीदवारों ने भरा है नामांकन

फतेहपुर उपचुनाव के लिए वीरवार को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जिसमें एक प्रत्याशी ने बतौर कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है. अशोक कुमार सोमल ने बतौर निर्दलीय, राजन सुशांत निर्दलीय, भवानी सिंह पठानिया ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा जीत कुमार ने कवरिंग प्रत्याशी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा पंकज कुमार ने हिमाचल जन क्रांति पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया है.

नामांकन के अंतिम दिन यानि शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं. जिसमें बलदेव ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी तथा प्रेम चंद ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. इस प्रकार कुल सात प्रत्याशी अब मैदान में हैं.

फतेहपुर विधानसभा में तिकोना मुकाबला होने की उम्मीद

उपचुनाव को लेकर सियासी गल्यारों में गहमागहमी बढ़ गई है, भाजपा की तरफ से बलदेव ठाकुर तो कांग्रेस की तरफ से भवानी पठानिया के बीच कड़ा मुकाबले होने की उम्मीद है. बलदेव ठाकुर पहले दो चुनाव लड़ चुके हैं जबकि भवानी पठानिया का यह पहला चुनाव है. जबकि भाजपा के पूर्व मंत्री व सांसद रहे डाक्‍टर राजन सुशांत भी मैदान में हैं. ऐसे में इस बार फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव का यह मुकाबला तिकोना होने की ज्यादा उम्मीद है.

बता दें कि बलदेव ठाकुर भी भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं तो वह उस वक्त मंडल अध्यक्ष थे, जब डाक्‍टर सुशांत क्षेत्र से विधायक थे. ऐसे में दोनों ही एक दूसरे के मेरिट व डीमेरिट जानते हैं, जबकि भवानी के साथ युवा शक्ति व पिता के स्नेहियों का साथ है. ऐसे में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव रौचक होगा.

The post हिमाचल उपचुनाव: फतेहपुर में तिकोना मुकाबला होने के आसार, 13 अक्टूबर तक साफ हो जाएगी प्रत्‍याशियों की तस्‍वीर appeared first on Aadarsh Himachal.

मतदान करना सभी मतदाताओं का अधिकार, मतदान अधिकार का प्रयोग कर बनाएं लोकतंत्र को और मजबूत : निर्वाचन अधिकारी
चंबा: सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम स्वीप के तहत भरमौर क्षेत्र में मतदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सघन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत मतदाता शिक्षा और मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाने को लेकर प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं.

अभियान के तहत लोगों को मतदान का महत्व और मतदान के दौरान प्रयोग होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है. इसकी जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा. संजय धीमान ने मतदान केंद्र लाहल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूलन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान दी.

जागरूकता अभियान के तहत अभियान के खंड प्रभारी अनिल कुमार ने ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व और गोपाल चौहान ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन से मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी.

सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. संजय धीमान ने लोगों को अपने मतदान अधिकार का प्रयोग अवश्य करेंने के लिए जागरूक किया. उन्होंने लोगों को समझाया कि हर नागरिक जब अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करेगा तो इससे लोकतंत्र और मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि मतदान करना सभी मतदाताओं का अधिकार है. यदि सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हैं तो निश्चित तौर लोकतंत्र के लिए बेहतर होगा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदान का प्रयोग अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में करने के लिए तय तिथि व मतदान केंद्र पर पहुंच अपना मत दें.

पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जनसाधारण में मतदान के प्रति जानकारी और जागरूकता को लेकर कार्य का आग्रह किया.

The post मतदान करना सभी मतदाताओं का अधिकार, मतदान अधिकार का प्रयोग कर बनाएं लोकतंत्र को और मजबूत : निर्वाचन अधिकारी appeared first on Aadarsh Himachal.