Himachal pradesh new Archives - Aadarsh Himachal

प्रदेश परिवहन निगम (HRTC) खरीदेगा 205 नई बसें, निदेशक मंडल की बैठक में कई बड़े फैसले
शिमला: एचआरटीसी (HRTC) ने बैठक के बाद नई बसें लेने का फैसला किया है खबर के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ऋण लेकर प्रदेश परिवहन के लिए 205 नई बसें खरीदेगा और इन बसों के लिए ऋण लेने के लिए राज्य सरकार बैंक गारंटी देगी। इसके अलावा एचआरटीसी शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं से बस अड्डे और पार्किंग के लिए जमीन लेगा और इसके लिए इन संस्थाओं से वार्ता की जाएगी ताकि उनको लाभांश भी दिया जा सके।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार को पीटरहॉफ में आयोजित की गई। बैठक में नई बसों को खरीदने के अलावा कई अन्य फैसले लिए गए हैं। बैठक के बाद परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर सचिवालय में पत्रकारों से रूबरू हुए और नई बसों की खरीद समेत तमाम जानकारियां साझा की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। राज्य के अन्य निगमों के साथ ही पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी संशोधित वेतनमान और एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। विज्ञापन निदेशक मंडल की बैठक में लिए अहम फैसलों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अप्रैल, 2022 तक सेवा शर्तेँ पूरी करने वाले पीस मील वर्कर अनुबंध में लाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि रिटेल में डिजल खरीदने से निगम को हर माह 33 लाख रुपये का लाभ हो रहा। पथ परिवहन निगम एक हजार करोड़ के घाटे में है और राज्य सरकार से 673 करोड़ रुपये मिले हैं। साल 2021 में कुल 1327 कर्मचारियों को निगम प्रबंधन ने नियमित किया है। निगम में करूणामूलक आधार पर 131 लोगों को रोजगार दिया। एचआरटीसी ने पेंशनरों को 270 करोड़ का भुगतान किया है।

The post प्रदेश परिवहन निगम (HRTC) खरीदेगा 205 नई बसें, निदेशक मंडल की बैठक में कई बड़े फैसले appeared first on Aadarsh Himachal.