himachal Pradesh news Archives - Aadarsh Himachal

गोबिंद सागर झील अब अभिशाप नहीं, कुटलैहड़ के लिए वरदान बनीः वीरेंद्र कंवर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो ,

ऊना,  ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत मलांगड़ के तहत नरूंह, मलांगड़ और अमरेहड़ा में जनसमस्याएं सुनीं। अपने संबोधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पहले गोबिंद सागर झील कुटलैहड़ के लिए अभिशाप मानी जाती थी, लेकिन अब यही झील विस क्षेत्र के लिए वरदान बन रही है। उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील नए कुटलैहड़ का इतिहास लिखने जा रही है। यहां पर वॉटर स्पोर्ट्स का ट्रायल सफल रहा है और जल्द ही व्यवसायिक स्तर पर साहसिक खेलों का संचालन आरंभ हो जाएगा, जिसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गोबिंद सागर के दोनों छोर पर पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। जहां अंदरौली में एथनो बोटेनिकल पार्क और वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है, वहीं लठियाणी की ओर भी सुविधाएं जुटाने के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसे स्वीकृत मिल चुकी है। इसके अतिरिक्त पैराग्लाइडिंग के लिए भी ट्रायल सफल होने के बाद चुल्हड़ी को टेक ऑफ साइट के रुप में अधिसूचित कर दिया गया है और यह साइट हिमाचल प्रदेश की सबसे सुंदर पैराग्लाइडिंग साइट के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ के धार्मिक स्थलों को भी टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कुटलैहड़ को वीकेंड टूरिस्ट केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन बढ़ेगा तो इससे स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। टैक्सी, ढाबों व होटलों का कोराबार बढ़ेगा।

कंवर ने कहा कि बंगाणा में मिनी सचिवालय, बीडीओ कार्यालय, उप रोजगार कार्यालय, अग्निशमन केंद्र, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, केंद्रीय विद्यालय, डिग्री कॉलेज में एमए की कक्षाएं, इनडोर स्टेडियम, एनसीसी के तीनों विंग जैसे अनेकों विकास कार्य भाजपा सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में कुटलैहड़ में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें लोगों के बीच ले जाया जा रहा है और इन्हीं विकास कार्यों के बलबूते भाजपा नवंबर में होने वाले विस चुनाव में मिशन रिपीट को पूरा करेगी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने नरूंह के लिए अलग पानी का टैंक बनाने की घोषणा की। साथ ही कपिला माता मंदिर वाले रास्ते को पक्का करने का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष बंगाणा देवराज शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, चरणजीत शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री मास्टर रमेश, विजय शर्मा, राजेंद्र रिंकू, सुरेंद्र हटली, कर्नल केसी शर्मा सहित पंचायतों के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

The post गोबिंद सागर झील अब अभिशाप नहीं, कुटलैहड़ के लिए वरदान बनीः वीरेंद्र कंवर appeared first on Aadarsh Himachal.

गोविंद ठाकुर ने किया कुल्लू कार्निवाल ग्रामीण खेलकूद उत्सव का समापन
आदर्श हिमाचल ब्रयूरो ,

कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने 10 दिवसीय कुल्लू कार्निवाल के दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र भी वितरित किये।

वॉलीबाल का अंतिम मुकावला नारायण युवक मण्डल अलेऊ तथा कुल्लू कम्पलेक्स के बीच खेला गया जिसे कुल्लू कम्पलेक्स ने तीन सीधे सैटों में जीतकर 21 हजार का नकद पुरस्कार तथा ट्राफी अपने नाम कर ली। उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी प्रदान की गई। इसी प्रकार, बास्केटबाल का मुकावला चण्डीगढ़ की टीम ने हिमाचल पुलिस को हराकर जीत लिया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्राफी तथा उपविजेता को 15 हजार रुपये व ट्राफी प्रदान की गईं। रस्साकसी प्रतियोगिता में जिला की 10 महिला मण्डलों की 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जिसमें भूतीर महिला मण्डल प्रथम रहा और देव भूमि जनाहल दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी तथा उप विजेता को 5100 रुपये ट्राफी सहित प्रदान किये गये।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि अढ़ाई सालों तक सभी ने कोरोना की मार को झेला है और इस दौरान अनेक गतिविधियां ठप्प सी हो गई थी। कुल्लू का दशहरा भी दो सालों से अच्छे से नहीं मना पाए हैं और ऐसे में कुल्लू कार्निवाल का आयोजन एक बहुत अच्छा प्रयास रहा है। बड़ी संख्या में कार्निवल में लोगों की आवाजाही हो रही है। 100 से अधिक हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पादों को बेचने के लिये एक उपयुक्त मंच उपलब्ध हुआ है। स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगे हैं जिससे महिलाओं की आर्थिकी को संबल मिला है।

गोविंद ठाकुर ने कुल्लू कार्निवल की इस पहल के लिये उपायुक्त के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन को अगले साल करने के भी प्रयास किये जाएंगे और इसमें अनेक अन्य गतिविधियों को भी जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सी ऐसी खेलें हैं जिन्हें 8-10 दिनों के बीच आसानी से करवाया जा सकता है। जिला में साहसिक खेलों का चलन है। इन खेलों को भी कार्निवल में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय नौजवानों को अपनी आजीविका कमाने के अवसर प्रदान होते हैं।

इसके उपरांत देर सांय गोविंद ठाकुर ने अटल सदन में पिछले आठ दिनों से चली सांस्कृतिक संध्याओं के समापन की भी अध्यक्षता की। गौर हो कि कार्निवल की अन्य गतिविधियां स्टाल व प्रदर्शनियां इत्यादि 30 मार्च तक चलेंगी।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

रजनी ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा सूद, श्याम कुल्लवी, भाजपा के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में जिला के विभिन्न भागों से आए लोग व खिलाड़ी समारोह में उपस्थित रहे।

The post गोविंद ठाकुर ने किया कुल्लू कार्निवाल ग्रामीण खेलकूद उत्सव का समापन appeared first on Aadarsh Himachal.

दैनिक राशिफ़ल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे
दैनिक राशिफल

(08-मार्च -2022)

मेष

कहीं बाहर यात्रा का योग बन रहा है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें।

भाग्यशाली संख्या : 5

वृष

व्यवसायिक सन्दर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे।

भाग्यशाली संख्या : 6

मिथुन

पैसों के मामले में आपका काम नहीं रुकेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। लोगों के मन में क्या चल रहा है, यह आप समझ जाएंगे।

भाग्यशाली संख्या : 2

कर्क

आज आप दुष्टजनों से दूर रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्यशाली संख्या : 6

सिंह

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा।

भाग्यशाली संख्या : 1

कन्या

आज अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली संख्या : 5

तुला

किसी काम को खुद लीड करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन दूसरों के निर्देशों को मानते हुए काम करना हो, तो आपके लिए दिन सामान्य है।

भाग्यशाली संख्या : 9

वृश्चिक

आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

भाग्यशाली संख्या : 8

धनु

व्यापारी वर्ग का रूका हुआ काम आज तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

भाग्यशाली संख्या : 7

मकर

कार्य स्थल पर सकारात्मक और सहायक विकास होगा। लंबे समय से लंबित पड़ा वांछित काम पूरा होगा।

भाग्यशाली संख्या : 9

कुंभ

कामकाज की वजह से सम्मान मिलने के योग हैं। पार्टनर से सहयोग ओर फायदा मिल सकता है।

भाग्यशाली संख्या : 3

मीन

आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्वभाव में उदासीनता छाई रहेगी।

भाग्यशाली संख्या : 9

पंडित शशि पाल डोगरा

वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

The post दैनिक राशिफ़ल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे appeared first on Aadarsh Himachal.

भा.कि.यू. हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से कि मांग कहा इस बार के बजट में किसानों के लिए करे प्रावधान
शिमला: भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से मांग कि है की इस बार के बजट में किसानों के लिए कुछ जरूरी प्रावधान किए जाएं। सरकार किसानों के प्रति कितनी गंभीर है इस पर सभी के निगाहें लगी हुई हैं। हिमाचल में कुल आबादी का 80% किसान और उस से जुड़े मजदूर वर्ग के लोग हैं और सबसे अधिक रोजगार भी यही क्षेत्र पैदा कर रहा है। हिमाचल में कुल घरेलू सकल उत्पाद में 45% हिस्सा कृषि, बागवानी का है जबकि भाजपा नीत जयराम ठाकुर सरकार इस से अनभिज्ञ सी लगती है तभी पिछले चार वर्ष से किसानों बागवानों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा।

किसान यूनियन ने कहा कि 2022 के बजट में पूरे भारतीय किसान यूनियन एक लंबे शोध और चर्चा के बाद हिमाचल सरकार से यह मांग करती है की किसानों बागवानों के लिए निम्नलिखित प्रावधानों को बजट में शामिल किया जाना नितांत आवश्यक है।

1, केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना हिमाचल प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाने में पूर्णत विफल रही है इसलिए स्थानीय परिस्थितियों और मौसम को देखते हुए राज्य सरकार अपने स्तर पर फसल बीमा योजना लाए ताकि हिमाचल के किसानों को इसका असली लाभ मिल सके।

2, हिमाचल प्रदेश के किसानों , बागवानों, खासतौर पर ऊपरी क्षेत्र के बागवानों हेतु यूटिलिटी तथा पिकअप जैसे वाहन जो अभी तक *व्यवसायिक श्रेणी* में रखे गए हैं उनको *प्राइवेट रजिस्ट्रेशन* के दायरे में लाया जाए तथा इस पर भी *ट्रैक्टर* की तर्ज पर सरकार सब्सिडी दे क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैक्टर से अधिक इन वाहन की जरूरत पड़ती है तथा खेती में उपयोग होने वाली वस्तुओं से लेकर अपनी फसल की ढुलाई के लिए इन वाहनों की सारा साल जरूरत पड़ती है। निजी उपयोग के बावजूद व्यवसायिक श्रेणी में होने के कारण किसानों को *रोड टैक्स, पासिंग और इंश्योरेंस* के रूप में भारी-भरकम पैसा सरकार को भरना पड़ता है।

3, कृषि उपज मंडी समिति की आय का खर्च भी किसानों के लिए होना चाहिए और किसी अन्य मद में इसका पैसा खर्च ना हो। एपीएमसी की आय का एक हिस्सा *कोल्ड स्टोर बनाने और खेती में रिसर्च* हेतु रखा जाए। हिमाचल प्रदेश में हर ब्लॉक स्तर पर एक नई मंडी बनाई जाए तथा पहले से मौजूद मंडियों की क्षमता और सुविधा बढ़ाई जाए। टमाटर, अदरक, लहसुन,सेब, स्टोन फ्रूट पर आधारित पल्प प्लांट्स को लगाया और बढ़ावा दिया जाए फल सब्जी साथ मटर आदि के कैनिंग यूनिट भी कृषि मंडी में लगाए जाएं।

4, पहाड़ी क्षेत्रों में जहां सड़क नहीं है वहां फसलों को सड़क तक लाने हेतु छोटे रोपवे पर भी सरकार 80% तक सब्सिडी का प्रावधान करें इससे सुदूर पहाड़ों पर बगीचों में नए होमस्टे भी खुलेंगे तथा किसान पर्यटन के द्वारा भी अपनी आर्थिकी को मजबूत कर पाएंगे।

5, गेहूं के साथ मक्की हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक बोई जाने वाली फसल है, इसलिए सरकार 2022 वर्ष से मक्की की फसल की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद सुनिश्चित करे तथा हिमाचल प्रदेश की मक्की का आटा पूरे भारत में सबसे अधिक पौष्टिक तथा गुणवत्ता वाला है इसलिए सरकारी डिपो में गेहूं के साथ-साथ मक्की का आटा भी उपलब्ध करवाया जाए ताकि हिमाचल प्रदेश में खरीदी गई *मक्की का आटा हिमाचल प्रदेश में ही रसोई घरों* तक पहुंचे।

6, हिमाचल प्रदेश में किसानों की सुविधा तथा फसलों के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोर चेन के लिए उचित बजट का प्रावधान हो तथा हिमाचल प्रदेश में *कोल्ड स्टोर कॉरपोरेशन* की स्थापना करके अलग से विभाग बनाया जाए।

7, भांग व अफीम के औषधीय और औद्योगिक उपयोग के लिए सरकार इसकी खेती को कानूनी दर्जा जल्द से जल्द प्रदान करें।

8, इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में धान की खरीद में किसानों को बहुत दिक्कत आई जिसका मुख्य कारण किसी प्रादेशिक एजेंसी का मध्यस्थ ना होना रहा है अतः सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन व कृषि उपज मंडी समिति को खरीद में मध्यस्थ नियुक्त किया जाए तथा टोकन की व्यवस्था को और सरल किया जाए।

9, जिला सिरमौर स्थित धौलकुआं में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की स्थापना हो ताकि किसानों के बच्चे कृषि के विषय में पढ़ाई कर सकें।इसके अतिरिक्त स्कूली पाठ्यक्रम में भी कृषि बागवानी को दसवीं तक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

10, बड़े शहरों में किसान हाट हेतु जगह उपलब्ध करवाई जाए जहां किसान अपने उत्पाद सीधे बेच पाए और उपभोक्ता को भी ताजे फल सब्जी सीधे सस्ते मिलें।

11, दिल्ली चंडीगढ़ देहरादून जैसे शहरों हिमाचल के फलों और सब्जी के अपने आउटलेट हों और हिमाचली ब्रांड के तहत सीधे किसानों से खरीद कर कृषि विभाग वहां फल सब्जी बेचे।

किसानों से बेरुखी के नतीजे सरकार उपचुनाव में देख ही चुकी है इसलिए अभी भी आम चुनाव में समय शेष है और किसानों के हित में सरकार स्पेशल पैकेज की घोषणा करे। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा तो फुस्स साबित हुआ है और केंद्रीय बजट में भी किसानों को बुरी तरह निराश किया है। अब सबकी नजर हिमाचल सरकार के बजट पर हैं।

किसान यूनियन ने आगे चताते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के विरोध से जितना डरती है अब उतना ही किसानों से भी डरना शुरू करे क्योंकि अब किसान भी 13 महीने की ट्रेनिंग दिल्ली मोर्चे से लेकर आया है और आगे भी किसानों की मांगों को भारतीय किसान यूनियन पुरजोर तरीके से बुलंद करती रहेगी।

The post भा.कि.यू. हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से कि मांग कहा इस बार के बजट में किसानों के लिए करे प्रावधान appeared first on Aadarsh Himachal.

क्राइम: 6.14 ग्राम चिट्टे के साथ 55 वर्षीय महिला हुई गिरफ्तार
डमटाल: नूरपुर नारकोटिक्स सैल ने थाना डमटाल के तहत गांव भदरोआ में एक महिला को 6.14 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार नूरपुर नारकोटिक्स सैल टीम के प्रभारी हामिद मोहम्मद के नेतृत्व में टीम गांव भदरोआ में रूटीन गश्त पर थी. इस दौरान टीम ने एक महिला के हाथों में प्लास्टिक का लिफाफा देखा. पुलिस टीम को देख महिला ने हाथों में पकड़ा लिफाफा झाड़ियों में फैंक दिया. महिला पर शक होने पर टीम ने फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से चिट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला की पहचान परमजीत उर्फ गोशा (55 वर्षीय) निवासी गांव दोदवा तहसील व जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है. महिला वर्तमान में थाना डमटाल के तहत गांव भदरोआ में रह रही है. महिला के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

The post क्राइम: 6.14 ग्राम चिट्टे के साथ 55 वर्षीय महिला हुई गिरफ्तार appeared first on Aadarsh Himachal.

दुर्घटना: शिमला में बर्फ पर स्किड होकर ट्रक से टकराई बस, 10 यात्री घायल
शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी शिमला में बर्फबारी के बाद सामान्य होते ही सड़क पर जमी बर्फ के चलते हादसे भी पेश आ रहे हैं. ताजा मामला शिमला के मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी के साथ लगते गलू में दोपहर बाद उस समय पर आया जब ट्रक और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के बीच टक्कर हो गई और बस में सवार लगभग 10 यात्री घायल हो गए. उक्त यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग में भर्ती किया गया है. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

The post दुर्घटना: शिमला में बर्फ पर स्किड होकर ट्रक से टकराई बस, 10 यात्री घायल appeared first on Aadarsh Himachal.

दुखद: अरुणाचल में हिमस्खलन में शहीद 7 सैन्यकर्मियों में से 2 हिमाचल प्रदेश के बेटे
धर्मशाला: अरुणाचल प्रदेश में आए बर्फीले तूफ़ान में बीते कल 7 जवान शहीद हो गए थे. इन जवानों में हिमाचल के दो बेटों ने अपनी जान गंवाई है.

हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं निवासी अंकेश भारद्वाज इस हादसे में शहीद हुए हैं और कांगड़ा जिला स्थित बैजनाथ (कंदराल) के रहने वाले 26 वर्षीय राकेश सिंह भी देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवा बैठे. बता दें कि राकेश सिंह भी अंकेश की तरह ही 19 जैक बटालियन में तैनात थे.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेना के जवानों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया था.

सेना की पूर्वी कमान के अनुसार, सात सैनिकों में शामिल हैं- जुगल किशोर, अरुण कट्टल, अक्षय पठानिया, विशाल शर्मा, राकेश सिंह, अंकेश भारद्वाज और गुरबाज सिंह.

इनमें अंकेश भारद्वाज (21) और राकेश सिंह (26) हिमाचल प्रदेश के हैं. कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल ने बुधवार को बताया कि पूर्व बिलासपुर जिले के घुमारवीं अनुमंडल की सौ पंचायत का निवासी था और दूसरा कांगड़ा जिले के बैजनाथ अनुमंडल के महेशगढ़ गांव का रहने वाला था.

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, राकेश सिंह के पिता भी सेना में कार्यरत थे, इसलिए वह अपने पिता से देश की सेवा करने के लिए प्रेरित हुए और सेना में शामिल हो गया.

राकेश सिंह की शादी अंजलि देवी से हुई थी और दंपति का एक छह महीने का बच्चा है.

The post दुखद: अरुणाचल में हिमस्खलन में शहीद 7 सैन्यकर्मियों में से 2 हिमाचल प्रदेश के बेटे appeared first on Aadarsh Himachal.

हादसा: चलती कार में लगी आग, कार में सवार थे दो व्यक्ति
मंडी: मंडी के उपमंडल गोहर के चैलचौक सब्जी मण्डी के बाहर एक निजी कार के अगले हिस्से ने अचानक आग पकड़ी ली व देखते ही देखते कार के अगले हिस्से से आग की लपटें निकलना शुरू हो गई. चलती कार में सवार दो व्यक्तियों ने घटना को भांपते हुए कार से बाहर निकलने में मुस्तैदी दिखाकर अपनी जान बचाई. इसके बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया. कार का लगभग 2 लाख रुपए का नुक्सान बताया जा रहा है.

घटना रविवार रात कि है जब कार मालिक सरदार हंसपाल निवासी गोहर ने रात करीब साढे नौ बजे अपने साथी के साथ मण्डी से गोहर अपने घर जा रहे थे. जैसे ही कार चौलचौक सब्जी मंडी के पास पहुँची तो कार के अगले हिस्से ने अचानक आग पकड़ ली. हंसपाल ने बताया कि वह अपने साथी पिंकू सहित तुरंत कार से बाहर निकले व देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया. आग लगने की सूचना पास लगते एक ट्रक चालक ने अग्निशमन विभाग को तुरंत दी. अग्निशमन विभाग के कर्मचारीयों ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन भयंकर आग ने देखते ही देखते कार के आगे बाले हिस्से को पूरा जला डाला.

The post हादसा: चलती कार में लगी आग, कार में सवार थे दो व्यक्ति appeared first on Aadarsh Himachal.

दुखद: नाले में मिली शनिवार से लापता सुरेश की लाश, पत्नी व तीन बेटियां हुई बेसहारा
सिरमौर: सराहां के पच्छाद उपमंडल के अंतर्गत बागपशोग पंचायत में नाले में 47 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मृतक कथाड़ पंचायत के चकरावन गांव का स्थाई निवासी था. सोमवार को पशाेग गांव की महिलाएं जब जंगल में घास के लिए जा रही थी तो उन्होंने जंगल के बीचो बीच पानी के नाले के पास गिरा हुआ व्यक्ति देखा. महिलाओं ने इसकी जानकारी बागपशोग पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा को दी, जिसके बाद राजेश्वरी शर्मा ने इसकी सूचना थाना पच्छाद को दी. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची.

मौके पर पहुंचने पर पुलिस व ग्रामीणों के इकट्ठे होने पर पता चला की यह व्यक्ति चकरावन गांव का रहने वाला है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बड़े भाई हरीश शर्मा को दी. हरीश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को वो करीब 4 बजे के करीब सराहां से कुछ खाद्य सामग्री लेकर घर गया था. हरीश शर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी व तीन बेटियां छोड़ गए है. डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है.

The post दुखद: नाले में मिली शनिवार से लापता सुरेश की लाश, पत्नी व तीन बेटियां हुई बेसहारा appeared first on Aadarsh Himachal.

लापता: स्कूल में ऑनलाइन पेपर जमा करवाने गई 13 वर्षीय छात्रा रास्ते से हुई गायब
हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में अपने घर से ऑनलाइन पेपर जमा करवाने स्कूल गई एक 13 वर्षीय बच्ची के लापता होने की खबर सामने आई है. मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित नादौन उपमंडल के तहत आते गांव जोल का है. अपनी इकलौती बेटी के लापता होने पर माता-पिता ने शक जाहिर करते हुए संदिग्ध व्यक्ति पर उसे बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है.

5 जनवरी से है लापता

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची बीते 5 जनवरी को सुबह के समय बच्ची ने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह सरकारी स्कूल बड़ा में अपने ऑनलाइन पेपर जमा करवाने जा रही है. स्कूल में पेपर सबमिट करने के बाद वह करीब 10:30 बजे एक निजी बस में सवार होकर घर की ओर निकल आई. इस दौरान वह रास्ते में कहीं गायब हो गई.

दोपहर तक भी जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले. परंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चला. इसके उपरांत बच्ची के परिजनों ने शनिवार शाम के समय नादौन पुलिस थाना में दर्ज करवाई. लापता बच्ची के पिता पशुपालन विभाग में कार्यरत हैं उन्होंने बताया कि यह बच्ची उनकी इकलौती संतान हैं. उन्होंने पुलिस से बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है. बच्ची के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि सभी थानों में इसकी सूचना दे दी गई है. उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में जांच की जा रही है. आपने भी यदि बच्ची को कहीं देखा है तो आप इस मोबाइल नंबर 98170-53813 पर संपर्क कर सकते हैं. आपकी छोटी सी मदद से माता- पिता को उनकी बच्ची वापस मिल सकती है.

The post लापता: स्कूल में ऑनलाइन पेपर जमा करवाने गई 13 वर्षीय छात्रा रास्ते से हुई गायब appeared first on Aadarsh Himachal.