Husband Left abunded his wife and son Archives - Aadarsh Himachal

पत्नी के गर्भवती होते ही छोड़ गया विदेश में रह रहा पति, ससुराल के दबाव में भाई ने की थी आत्महत्या
हमीरपुर: प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ सटे डिडवीं टिक्कर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगते हुए बताया है कि 25 जनवरी 2019 को उसकी शादी सलौणी के गांव सालन के रहने वाले विवेक पुत्र किशोरी लाल के साथ हुई है.

महिला ने आगे बताया कि शादी के बाद वह दोनों बहरीन चले गए, लेकिन विदेश में जब वह गर्भवती हुई और अस्पताल में चेकअप के लिए जाने लगी तो पति ने उसे अकेला छोड़ दिया. जिसके बाद उसके पति ने उसे बहरीन से दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ वापस विदेश लौट गया. महिला ने आगे बताया कि जब वह दिल्ली एयरपोर्ट से अपने ससुराल पहुंची तो ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. जिसके बाद वह अपने मायके चली गई. इस बीच महिला ने कई बार अपने पति से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है.

महिला ने बताया कि एक साल पहले हमीरपुर अस्पताल में उसने एक बच्चे को जन्म दिया है, जो अब 13 माह का है. पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगते हुए बताया है कि इस बीच उसके पति ने कभी भी उसकी और अपने बच्चे से संपर्क नहीं करने की कोशिश नहीं की. महिला ने बड़सर पुलिस और हमीरपुर महिला पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अब ससुराल पक्ष ने उसके मायका पक्ष को जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया है.

महिला का आरोप है कि धमकियों के दबाव में आकर उसके भाई ने 27 नवंबर 2020 को आत्महत्या कर ली. साथ ही महिला के पिता तनाव की वजह से पिछले दो सालों से बीमारी के चलते बिस्तर पर पड़े हैं. जिसके चलते परिवार का पालन पोषण करना अब मुश्किल हो गया है. पीड़िता ने बताया कि बहरीन में उसका पति जिस कंपनी में काम करता है, उसका मालिक हमीरपुर के नादौन से है. जिसका यहां पर एक निजी स्कूल भी है. पीड़ित महिला ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से वीडियो के जरिये न्याय की गुहार लगाई है. उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

The post पत्नी के गर्भवती होते ही छोड़ गया विदेश में रह रहा पति, ससुराल के दबाव में भाई ने की थी आत्महत्या appeared first on Aadarsh Himachal.