improvements_educational Archives - Aadarsh Himachal

शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार कर रही है प्रदेश सरकार- सुनील शर्मा बिट्टू
शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

भोरंज। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस समारोह में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता की भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वे इसका विशेष ध्यान रखें।

सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में व्यापक बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में क्लस्टर सिस्टम लागू किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैब प्रदान किए जा रहे हैं। गरीब बच्चों के उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी भी बैंक से अधिकतम 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण ले सकते हैं। उन्होंने पात्र एवं जरुरतमंद युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील भी की।

यह भी पढ़े:- संसद घेराव के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस ने लिया भाग

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस को लगभग 35 वर्षों के बाद भोरंज विधानसभा क्षेत्र की सेवा का अवसर मिला है। इन 35 वर्षों के दौरान भी इस क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया था। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से अब भोरंज क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया जा रहा है। इस क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा।

इससे पहले स्कूल के प्रबंधक निदेशक पंकज भारद्वाज और प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, अन्य अतिथियों तथा बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।

The post शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार कर रही है प्रदेश सरकार- सुनील शर्मा बिट्टू appeared first on Aadarsh Himachal.