LEADER_OF_OPPOSITION Archives - Aadarsh Himachal

हिमाचल विधानसभा में सरकारी प्रस्ताव पारित, केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार ने नियम- 102 के तहत सरकारी संकल्प लाया. इस संकल्प में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई गई। तीन दिन तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस संकल्प पर चर्चा हुई। तीन दिन तक इस पर चर्चा के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए मांग उठाई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के लिए 12 हजार करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज मांगा गया है। ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित होने के बाद राज्य सरकार इस संकल्प को केंद्र सरकार को प्रेषित करेगी। सदन में विपक्षी दल भाजपा ने सरकार के इस संकल्प का समर्थन नहीं किया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस साल ऐसी आपदा आई, जिसे बीते 50 सालों में नहीं देखा गया. हिमाचल प्रदेश में आई आपदा की वजह से भारी नुकसान हुआ और 441 लोगों की जान चली गई. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए. अब भी कुछ लोग लापता हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव पारित किया है. वह केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आज भाजपा के लिए एक काला दिन है. भाजपा ने इस संकल्प का समर्थन नहीं किया. इससे साफ पता चलता है कि वे केवल राजनीतिक रोटियां सेक रहे थे. पहले लगातार भाजपा की ओर से विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की बात कही गई, लेकिन अब इस प्रस्ताव में भाजपा ने हमारा साथ ही नहीं दिया.

वहीं, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा जनता के साथ है. यह हमारे व्यवहार में भी नजर आता है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने नियम- 67 के तहत आपदा पर चर्चा लाने की कोशिश की, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिली. इसके बाद नियम- 102 के तहत सरकारी प्रस्ताव लाया गया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक राज्य सरकार ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त नहीं किया. केंद्र सरकार से हिमाचल को भरपूर मदद मिली है. सरकार की ओर से जो संकल्प लाया गया, वह विशुद्ध राजनीतिक दृष्टि से लाया गया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने की कोशिश कर रही है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव आने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से लगातार मदद मिली है, लेकिन न तो मुख्यमंत्री ने और न ही किसी अन्य मंत्री ने सरकार का आभार व्यक्त किया है.

The post हिमाचल विधानसभा में सरकारी प्रस्ताव पारित, केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग appeared first on Aadarsh Himachal.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहुंचे पावंटा साहिब, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

पावंटा साहिब: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सिरमौर के पावंटा साहिब पहुँचे और आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वह आपदा प्रभावित परिवारों से मिले। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। नेता प्रतिपक्ष सिरमौरीताल भी गये और भूस्खलन में अपना सब कुछ गंवाने वाले परिवार से मिले और अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा जीवन की हानि बहुत दुःखद है। पीड़ित परिवार से मिलकर मन वेदना से भर गया। ईश्वर मृतकों की आत्मा की शांति प्रदान करे और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजवन स्थित सीसीआई के एडिटोरियम गये और आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने सीसीआई के अधिकारियों को आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया। इस मौक़े पर उनके साथ शिमला के सांसद सुरेश कश्यप और पावंटा साहिब के विधायक सुखदायक चौधरी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सरोकार: नोफल एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने सैहब सोसायटी के कर्मचारियों को बांटी बरसातियां

नेता प्रतिपक्ष ने सिरमौरी ताल में एक ही परिवार के पाँच लोगों के निधन को बड़ी क्षति बताया, उन्होंने कहा गाँव में वह घर सबसे सुरक्षित स्थान पर था परंतु भूस्खलन की चपेट में आ गया। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सरकार से निवेदन किया कि आपदा प्रभावितों की ज़्यादा से ज़्यादा और जल्दी से जल्दी सहायता की जाए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जानता पार्टी भी सिरमौरीताल के प्रभावित परिवार की मदद करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आपदा प्रभावित के साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें: संजू चौधरी ने जीती प्रेस क्लब की कैरम प्रतियोगिता, डबल में दीपेश ओर कमल ने मारी बाजी

नेता प्रतिपक्ष आपदा प्रभावित गिरीबस्ती भी गये और वहाँ के आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने सरकार से आपदा प्रभावितों को जल्दी से जल्दी राहत प्रदान करने की माँग की। नेता प्रतिपक्ष ने कच्ची ढाँक का भी दौरा किया। कच्ची ढाँक के पास नेशनल हाईवे बार-बार भूस्खलन के कारण बंद हो जाता है। इस मुद्दे पर उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से बात की और नेशनल हाई को खोलने को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को कच्ची ढाँक के पास बार-बार हो रहे भूस्खलन के स्थाई समाधान खोजने और वैकल्पिक मार्ग खोजने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बीस साल से यह समस्या बनी हुई है, इसलिए इसका स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। एनएचएआई के अधिकारियों ने उनके निर्देशों को अतिशीघ्र अमल में लाने का भरोसा दिया।

The post नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहुंचे पावंटा साहिब, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा appeared first on Aadarsh Himachal.

नालागढ़ में सरेआम हुई हत्या बताती है कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था भगवान भरोसे है: जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसलें बुलंद हैं। हर तरफ़ माफिया हावी हैं। प्रदेश में अपराध का ग्राफ आसमान छू रहा है। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ जैसे औद्योगिक क्षेत्र में सरेआम दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे तलवार-चाकू लेकर प्रदेश में आए और दो लोगों को सरेराह मार कर भाग गए।

प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दूसरे प्रदेश से लोग आते हैं, देवभूमि में हत्या करके चले जाते हैं। पुलिस कुछ भी नहीं कर पाती है। पुलिस उन्हें रोकना तो दूर पकड़ भी नहीं पाती है। तीन हत्यारे हथियारों के साथ प्रदेश की सीमा में कैसे आए और कैसे भाग गए, मुख्यमंत्री को इस बात का जवाब प्रदेश को देना होगा। लोगों के मन में पुलिस का ख़ौफ़ ही नहीं हैं। इस तरह की वारदात कोई पहली बार नहीं हुई है। इसके पहले चंबा में एक युवक को आठ टुकड़ों में काट कर फेंक दिया। पुलिस पर मृतक के परिजनों ने मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया। हर बार पुलिस पर लापरवाही और माफ़ियाओं के साथ सख़्ती न करने के आरोप लग रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं इसका संज्ञान लें।

ये भी पढ़ें: बागवानी सचिव सी पालरासू क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र मशोबरा, प्राकृतिक खेती पर शोध का लिया जायजा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नालागढ़ में पहले भी उद्योगपतियों ने माफ़ियाओं की प्रताड़ना से पलायन करने का अल्टीमेटम दे चुके हैं। आये दिन खनन माफियाओं द्वारा किसी न किसी प्रकार की आपराधिक घटना मीडिया की सुर्ख़ियां बन रही हैं। खनन माफ़ियाओं द्वारा दिन दहाड़े गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। हर बार पुलिस द्वारा आरोपितों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने में पुलिस द्वारा लापरवाही करने के भी आरोप लग रहे हैं।  आख़िर इस तरह के माफ़ियाओं को किसका संरक्षण है। खनन माफिया द्वारा पुलिस के साथ मारपीट की गई। मोबाइल छीन लिया गया। अगर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो जाएंगे तो आम आदमी का जीना मुश्किल हो जायेगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस हत्याकांड पर पुलिस सख़्त से सख़्त कार्रवाई करे। अपराधी चाहे जहां भी छिपे हों, उन्हें पकड़ के लाये और सख़्त से सख़्त सज़ा दिलवाए। जिससे आगे कोई भी तरह की वारदात करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि नालागढ़ एक औद्योगिक क्षेत्र हैं। प्रदेश के आर्थिक गतिविधि का प्रमुख केंद्र है। ऐसी जगहों पर इस तरह की वारदात होना अपने आप में बड़ी चूक है। औद्योगिक क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं लोगों में असुरक्षा का भावना पैदा करेगी। इससे औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित होंगी। यह प्रदेश के लिए अच्छी स्थिति नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसके पहले रोहडू के टिक्कर में एक मासूम के साथ एक दुकानदार द्वारा बर्बर कृत्य किया गया और उस मामले में भी पुलिस पीड़ित को टालती रही। जब वीडियो वायरल हुआ तब जाकर कार्रवाई की गई। पिछले आठ महीनें में सैंकड़ों मामलों में पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश देवभूमि हैं और यह क़ानून व्यवस्था और शांति के लिए देश भर में हिमाचल की पहचान है। इसलिए किसी भी हालत में क़ानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। सरकार प्रदेश की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। देवभूमि में इस तरह से माफिया का बोलबाला हम नहीं चलने देंगे।

The post नालागढ़ में सरेआम हुई हत्या बताती है कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था भगवान भरोसे है: जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

नेता प्रतिपक्ष पर कौल सिंह के बयान पर भड़की भाजपा के मीडिया प्रभारी बोले, कौल सिंह को ले लेना चाहिए राजनीति से सन्यास
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कांग्रेस नेता सुंदर सिंह और कौल सिंह ठाकुर को सोच समझ के बयान बाजी करनी चाहिए। उन्होंने जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ऊपर टिप्पणी करी है वह निंदनीय है, जो व्यक्ति आपदा के संकट में जन सेवा के कार्य में दिन-रात लगा है उसके ऊपर इस प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप करना इन अशोभनीय है।

उन्होंने कहा लगता है कांग्रेस नेता कॉल सिंह ठाकुर वरिष्ठ तो है ही, पर वरिष्ठ होते होते उनको राजनीतिक संयास ले लेना चाहिए। इस आपदा की घड़ी में राजनीति कौन कर रहा है वह जगजाहिर है, कांग्रेस नेताओं को समझाने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस नेता लगातार भाजपा के ऊपर टिप्पणियां कर जनता का ध्यान भटकने का प्रयास कर रहे हैं। प्रथम दिन से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश संगठन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और समस्त नेताओं के नेतृत्व में नेता कार्यकर्ता धरातल पर जाकर सेवा कार्य कर रहा है।

ये भी पढ़ें: संकट काल में सुरक्षा एवं अविलम्ब राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य- संजय अवस्थी

उन्होंने कहा की केंद्र आपदा को लेकर 361 करोड रुपए की राशि हिमाचल प्रदेश को दी जा चुका है, यह इस कांग्रेस सरकार को दिखता नहीं है। अपितु इनके नेता, नेताओं के परिजन घर घर जाकर राहत राशि बांट केवल मात्र इसका श्रेय लेना चाहते है। कांग्रेस शायद भूल गई है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फोन करके मुख्यमंत्री से प्रदेश मे बाड़ के नुकसान के बारे में जानकारी ली थी। यहां तक कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने स्वयं मंडी कुल्लू का दौरा किया था।

लगता है कांग्रेस के नेता आपसी अंतरकलह से परेशान है और उसी का एक यह बड़ा स्वरूप है की इनके नेता बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। इनके नेताओं में समन्वय की कमी है, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सब की भाषा अलग अलग है। उस भाषा को समझना जनता के बस की बात नहीं है, इसकी वजह से जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हम तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं से विनती करेंगे कि जब भी जनता की समक्ष आए तो तथ्यों के साथ आएं, तथ्यहीन बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने की आवश्यकता नहीं है।

The post नेता प्रतिपक्ष पर कौल सिंह के बयान पर भड़की भाजपा के मीडिया प्रभारी बोले, कौल सिंह को ले लेना चाहिए राजनीति  से सन्यास appeared first on Aadarsh Himachal.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हिमाचल में हुए ऐतिहासिक काम : जयराम ठाकुर
हिमाचल के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर का जताया आभार

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कांगड़ा़/नूरपुर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक काम हुए। हिमाचल में उद्योगों से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास मे केन्द्र सरकार का जो सहयोग नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया, वह पहले कभी नहीं हुआ। हिमाचल में एम्स जैसा मेडिकल कॉलेज भी खुल सकता है, कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था। आज बिलासपुर एम्स में सभी विश्व स्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। वंदे भारत जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन हो या मेडिकल डिवाइस और बल्क ड्रग पार्क जैसे महत्वाकांक्षी परियोजनाएं हिमाचल को मिली है।

ये भी पढ़ें: भाजपा अकेली पार्टी जिसने देश हित के साथ कभी समझौता नहीं किया : नड्डा

आज हिमाचल में हाईवे, टनल और पुलों का जाल बिछ रहा है। हिमाचल में विकास की ऐतिहासिक गाथा लिखने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा के संगठनात्मक जिला नूरपूर और पालमपुर के जिला कार्यालयों के उद्घाटन के मौके पर जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। संगठनात्मक जिला नूरपूर और पालमपुर के जिलाकार्यालयों का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल भाजपा के संगठन मंत्री सिद्धार्थन, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, हिमाचल के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार समेत सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष ने इस मौके पर वर्तमान सरकार के नितियों की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार बदले की भावना से काम कर रही है जिसकी वजह से हिमाचल के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकारें लोगों की भलाई के लिए होती हैं बदले की राजनीति के लिए नहीं। नेता प्र्रतिपक्ष ने सुक्खू सरकार से मांग करते हुए कहा कि शराब के ठेकों के बजाय मासूमों के आंगनबाड़ी के हितों की रक्षा करिए। रात के एक बजे तक शराब के ठेके खोलने के बजाय एक भी स्कूल संसाधनों के अभाव में बंद न होने पाए इस पर ध्यान दीजिए। छह महीनें में आपने प्रदेश पर सात हजार करोड़ का कर्ज लाद दिया। जनता की मांग पर जनहित के लिए खोले गए एक हजार से ज्यादा संस्थानों को बंद कर दिया। छह हजार से ज्यादा आउटर्सोस कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया। नेता प्र्रतिपक्ष ने कहा कि सारे विकास कार्यों पर ताला जड़कर ‘सुक्खू जी’ छह महीनें में ही लॉकप्रिय के नाम से लोकप्रिय हो गए हैं।

The post प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हिमाचल में हुए ऐतिहासिक काम : जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

आज पैसे न होने का रोना रो रही सरकार, इन्हीं संसाधनों में हमने कर दिखाए ऐतिहासिक काम: जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर गाड़ागुशैनी में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होने कहा कि सुखविन्दर सिंह सुक्खू लॉकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। जिन्होंने हिमाचल के विकास पर ताला लगा दिया है। हर मोर्चे पर विफल सुक्खू सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जनहित के सारे काम बंद पडे़ हैं। सरकार के पास हर बात का सिर्फ एक ही जवाब है कि पैसे नहीं हैं, इसलिए काम नहीं हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना के बाद भी इन्ही संसाधनों में हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम कर दिखाया।

स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कें, बिजली, पानी, सबके आंकडे़ गवाह हैं कि हमने पिछली सरकारों से दुगुनी गति से विकास किया। हमने न तो हिम केयर की गारंटी दी थी, न ही बिजली पानी निशुल्क करने और नहीं महिलाओं का किराया आधा करने की गारंटी दी थी। लेकिन जनहित के लिए हमने सारी सुविधाएं दी। कांग्रेस ने दस गारंटियां दी लेकिन एक भी पूरी नहीं की। हिमाचल की जनता लोक सभा के चुनाव में कांग्रेस को गोल करके उनकी गारंटियों के जवाब देगी। जनसभा में भाजपा विधायक सुरेन्द्र शौरी समेत अन्य स्थानीय भाजपा नेता और हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार कह रही है कि विकास के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन हर दिन हिमाचल की जनता पर बोझ डाले जा रही है। छह-छह सीपीएस बना दिए हैं। अपने चार-चार मित्रों को कैबिनेट रैंक दे दी है। इन सब में क्या पैसे नहीं लग रहे हैं। जिन्हें एक हेलीकॉप्टर ज्यादा लग रहा था, वे लोग अब तीन-तीन जहाज लेना चाह रहे हैं। एयरक्राफ्ट लिया जा रहा है, आखिरकार हिमाचल में एयरक्राफ्ट की क्या जरूरत है। यह पैसा हिमाचल के विकास में लगना चााहिए।

ये भी पढ़ें: भारत में पहली बार आयोजित होगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप

मासूमों के भविष्य से बढ़कर सुक्खू सरकार के लिए शराब

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की नीतियों पर तंज कसते हुए कहा कि बिलासपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में शराब का ठेका खोल दिया। जब मासूमों के माता-पिता ने इसका विरोध किया तो सरकार ने कहा ठेका नहीं बंद हो सकता आप आंगनबाड़ी कहीं और ले जाइए। सरकार को यह सोचना होगा कि वे समाज को कहां ले जा रहे हैं।

केंद्र से मदद न मिले तो एक भी कदम चलना मुश्किल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता केंद्र पर सहयोग न करने का आरोप लगा रहे हैं। यदि केंद्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग न हो तो सरकार का एक कदम चलना मुश्किल हो जाएगा। केंद्र सरकार ने एक हिमाचल की ग्रांट में एक पैसे की भी कटौती नहीं की है।

रात के 01 बजे तक शराब बेचकर राजस्व बढ़ा रही है सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए एक बजे रात तक शराब बिकवा रही है। युवाओं को शराब पिला कर विकास नहीं हो सकता है। सरकार को राजस्व संसाधन बढ़ाने होंगे।

कांग्रेस ने तो हवा में संस्थान खोले थे,  हमने उसे जमीन पर उतारा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक-दो साल से चल रहे संस्थानों को सुक्खू सरकार ने बंद कर दिया। यह बदले की भावना से किया गया काम है। पूर्व की सरकार ने आचार संहिता लगने के एक घंटे पहले तक संस्थानों को खोले, जो पूरी तरह हवा में थे। लेकिन हमने उन्हें बंद नहीं किया बल्कि जमीन पर उतारा। आज हिमाचल के लोगों को उनका लाभ मिल रहा है।

जनता ने हमें बहुत प्यार दिया, हम उनके ऋणी हैं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हम सिर्फ 0.9 प्रतिशत मतों से पीछे रहे। हिमाचल की जनता ने हमें भरपूर प्यार दिया। हम हिमाचल की जनता के ऋणी हैं। जिसे हम कभी उतार नहीं सकते हैं। हम हिमाचल की तन मन धन से सेवा का संकल्प लेकर आए हैं।

The post आज पैसे न होने का रोना रो रही सरकार, इन्हीं संसाधनों में हमने कर दिखाए ऐतिहासिक काम: जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

सात हजार करोड़ का लोन लेने के बाद भी एक हजार करोड़ रुपए के ओवरड्राफ्ट में चल रही है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर
सरकार बनते ही जनता पर टैक्स का बोझ लादने के बाद भी है ऐसी हालत

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि छः महीनें में सात हजार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी एक हजार करोड़ रुपए के ओवरड्राफ्ट में हिमाचल सरकार चल रही है। प्रदेश में सारे विकास कार्य ठप पड़े हैं। पहले हो चुके विकास कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। राजकोष खाली है। यह गम्भीर चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में विकास कार्य कैसे होंगे। कांग्रेस द्वारा किए गए चुनावी वादों को सुक्खू सरकार ने पूरा नहीं किया है।

छः महीनें में ही हिमाचल की सुक्खू सरकार असफल साबित हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह जनविरोधी सरकार है। शपथ ग्रहण के बाद सरकार अपने चुनावी वादे पूरा करने की कोशिश करती है। जनहित के काम करती है लेकिन सुक्खू सरकार ने आते ही डीजल के दाम बढ़ाकर हिमाचल के लोगों को परेशान करने का काम किया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार बने सात महीनें हो गए हैं लेकिन यह सरकार अपना एक भी चुनावी वादे को पूरी तरह लागू नहीं कर पाई है। कांग्रेस ने हिमाचल की जनता के साथ धोखा किया है। हिमाचल के लोगों को सुविधाएं और नौकरियां देने का वादा करनी वाली कांग्रेस अब लोगों को पिछली सरकार द्वारा दी गयी सुविधाएं छीनने का काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: बिन गुरु कैसे जलेगी शिक्षा की लौ, जमा दो स्कूल लढागी में रिक्त को लेकर एसएमसी ने दिया धरना

आउटर्सोस पर काम कर रहे लोगों को बाहर निकालने का काम कर रही है। सुक्खू सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा खोले गए हजारों संस्थानों को बंद कर दिया, पांच हजार से ज्यादा आउटर्सोस कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया। हिमाचल के लोग कांग्रेस के इस झूठ का जवाब आने वाले चुनावों में देंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के नेताओं से कहा कि जब तक आप सरकार में है तब तक आप बहानेबाजी के बजाय जनता के विकास के कार्यों को प्राथमिकता दीजिए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास पैसा नहीं है कहने से काम नहीं चलेगा। हिमाचल छोटा राज्य है, संसाधनों का संकट हमारे समय में भी था लेकिन हमने जनता के कार्यों को हमेशा प्रमुखता दी। कोविड जैसी महामारी के समय भी हमने जनता के विकास कार्यों  को रूकने नहीं दिया था। इसलिए सुक्खू सरकार भी बहाने बनाने के बजाय जनता के काम करना सुनिश्चित करे।

The post सात हजार करोड़ का लोन लेने के बाद भी एक हजार करोड़ रुपए के ओवरड्राफ्ट में चल रही है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.