#Leadership #PM Narendra Modi #Indian #Country #Abroad #Safe #War #Prem Kumar Dhumal #Ukraine #Taunidevi #Himachal Archives - Aadarsh Himachal

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक भारतवाशी देश विदेश सब जगह सुरक्षित: धूमल
यूक्रेन से वापस पहुंचे छात्र ने बताया मोदी सरकार और खासकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मदद की वजह से ही वह और उनके साथी अपने देश अपने घर परिवार के पास वापस पहुंच पाए

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

टौणीदेवी: जिस देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे दमदार नेता कर रहे हों वहां के नागरिकों को अपने देश में तो क्या कोई विदेश में भी आंच नहीं पहुंचा सकता। इस बात का यकीन यूक्रेन से घर वापस पहुंच रहे बच्चों की बातें सुनकर हो जाता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक भारतवासी देश और विदेश सब जगह सुरक्षित हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने यह बात तब कही जब सोमवार शाम को हमीरपुर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राकेश ठाकुर अपने गांव वासियों व परिजनों सहित पूर्व मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने समीरपुर पहुंचे थे। यूक्रेन से अपने बेटे रजत सिंह की सकुशल वापसी पर राकेश ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी ने खुशी व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भारत सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया। समीरपुर पहुंचकर ठाकुर दंपति ने अपने बच्चों सहित पूर्व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया और उनका मुंह मीठा करवाया।

आंखों में खुशी के आंसू और बेटे से वापस मिलने की खुशी में रुंधे हुए गले से राकेश ठाकुर की पत्नी ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री की मदद के कारण ही उनके बेटे की सकुशल घर वापसी संभव हो पाई है यदि समय पर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री उनकी मदद ना करते तो उनके बेटे की इतनी जल्दी सकुशल वापसी हो पाना असंभव दिख रही थी क्योंकि यूक्रेन में दिन-प्रतिदिन हालात खराब हो रहे हैं। राकेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से समाचार चैनलों पर वह यूक्रेन के हालातों से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त कर रहे थे, तो एक डर सा मन के अंदर पैदा हो गया था कि वह वापस अपने बेटे से मिल पाएंगे या नहीं। तब उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री और उसके बाद केंद्रीय मंत्री से संपर्क साध कर अपने बेटे रजत सिंह की वापसी की गुहार लगाई और आज उनका बेटा उनके साथ खड़ा है।

यूक्रेन से सकुशल घर वापिस पहुंचे रजत सिंह ने बताया कि वह और उनके अन्य साथी रोमानीया के रास्ते से होते हुए भारत पहुंचे हैं और उनके साथ वापस अपने देश पहुंचने वाले छात्रों में न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि महाराष्ट्र बिहार गुजरात व उत्तर प्रदेश के छात्र आकाश गुप्ता, समप्रीता संधू, प्रगति गुरेजा, राहुल प्रवीण, कमलेश कुमार और जय हितेंद्र कुमार भी शामिल हैं। हम सभी यूक्रेन की ओडीशा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। हम सब जहां रह रहे थे वहां बम ब्लास्ट हुआ था, तब हमने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से संपर्क साधा और मदद की गुहार लगाई। जिसके 3 घंटे के भीतर ही हम सभी बच्चों को भारत सरकार ने वहां से निकालने में मदद कर दी। मोदी सरकार और खासकर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की मदद की वजह से ही हम सब बच्चे सकुशल अपने देश अपने घर परिवार के पास पहुंच पाए हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने राकेश ठाकुर व उनके परिजनों और अन्य गांव वासियों को उनके गांव के बेटे की यूक्रेन से सकुशल वापसी पर बधाई देते हुए कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री की अगुवाई में यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय छात्रों की सकुशल देश वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कई छात्र वापस अपने घर पहुंच चुके हैं और उन्हें विश्वास है कि बाकी जो भी छात्र वहां भी फंसे हैं वह भी जल्दी ही अपने घर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे विश्व के किसी भी कोने में यदि किसी भारतीय को अपने देश से सहायता की जरूरत पड़ेगी तो मोदी सरकार उस व्यक्ति को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है ।

The post प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक भारतवाशी देश विदेश सब जगह सुरक्षित: धूमल appeared first on Aadarsh Himachal.