#Mandi Parliamentary Constituency #Deputy Commissioner Mandi Arindam Choudhary #Mandi Lok Sabha by-election #Corona #Himachal Archives - Aadarsh Himachal

मंडी में मतदाता जागरूकता के लिए जिलाव्यापी अभियान
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

मंडी: मंडी लोकसभा उपचुनाव में सभी मतदाताओं की भागीदारी तय बनाने के लिए प्रशासन जिलाव्यापी मतदाता जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है। स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम) के तहत चलाए जाने वाले इस अभियान में सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान की रूपरेखा पर चर्चा के लिए ‘स्वीप कोर कमेटी’ की बैठक ली। इस दौरान मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व एवं सही प्रयोग को लेकर जागरूक करने के प्रयासों की कड़ी में मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म के प्रभावी प्रयोग को लेकर रणनीति बनाई गई।

सोशल मीडिया कैंपेन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कोविड 19 से उत्पन्न परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इस बार जिला में जन जागरूकता के लिए सोशल मीडिया के अधिकतम उपयोग पर बल दिया जाएगा। इसके लिए विशेष सोशल मीडिया कैंपेन डिजाइन की गई है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के जरिए भी मतदाता जागरूकता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। विशेष तौर पर तैयार पोस्टर, पैंफ्लेट, ऑडियो-वीडियो फिल्म, गानों और सेलेब्रिटीज वीडियो बाइट जैसे तरीकों से भी लोगों को वोट के महत्व को लेकर जागरूक किया जाएगा।

सेल्फी और सिग्नेचर वॉल

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मंडी जिला मुख्यालय समेत सभी उपमंडलों में सेल्फी और सिग्नेचर वॉल लगाकर मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं के साथ साथ निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते आए वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव जानने और सोशल मीडिया के जरिए सबसे साझा करने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं प्रचार वाहनों के जरिए भी जागरूकता संदेश का प्रसार किया जाएगा।

जतिन लाल ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं का जागरूक होना और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सक्रियता से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन जागरूकता के साथ साथ जरूरी सहूलियतें एवं सुविधाजनक माहौल प्रदान करने पर विशेष ध्यान दे रहा है।

बैठक में प्रोबेशनर आईएएस देवांशु, तहसीलदार निर्वाचन विजय शर्मा, हिंदुस्तान समाचार एजेंसी के जिला प्रभारी मुरारी लाल शर्मा, ऑल इंडिया रेडियो के जिला संवाददाता मुनीष सूद, दूरदर्शन के प्रतिनिधि अनिल कुमार, सहायक जिला सूचना अधिकारी सुखदीप सिंह एवं जिला लोक संपर्क अधिकारी मंडी सहित स्वीप कोर कमेटी के अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

The post मंडी में मतदाता जागरूकता के लिए जिलाव्यापी अभियान appeared first on Aadarsh Himachal.

मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए मंडी प्रशासन की तैयारी पूरी
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

30 अक्तूबर को डाले जाएंगे वोट, पौने 13 लाख लोग चुनेंगे मंडी का सांसद

मंडी:  मंडी संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा कि मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए 30 अक्तूबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि पहली अक्तूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 8 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। 11 को नामांकन पत्रों को जांचा जाएगा। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। 30 अक्तूबर को वोट डाले जांएगे. 2 नवंबर को मतगणना होगी।

अरिंदम चौधरी ने उपायुक्त कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार निर्वाचन विजय शर्मा उनके साथ मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

6 जिलों के लोग चुनेंगे मंडी का सांसद

अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत 6 जिलों के कुल 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें मंडी के 9 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा कुल्लू के चार विधानसभा क्षेत्र, शिमला के रामपुर और चंबा के भरमौर क्षेत्र के साथ किन्नौर एवं लाहुल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। गौरतलब है कि मंडी का धर्मपुर क्षेत्र हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल 12 लाख 85 हजार 903 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 38 हजार 499 महिला मतदाता और 6 लाख 47 हजार 399 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 13390 हैं। इसके साथ ही तीसरे जेंडर के 5 मतदाता हैं। अभी पहली अक्तूबर को वोटर लिस्ट अंतिम रूप में प्रकाशित होगी, इसलिए मतदाताओं के आंकड़े में छुटपुट परिवर्तन संभावित है।

मंडी जिला में महिला वोटरों की संख्या पुरूषों से अधिक

अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिला मंडी में इस बार 8 लाख 15 हजार 463 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें महिला वोटरों की संख्या पुरूषों से अधिक है। महिला मतदाता 4 लाख 8 हजार 382 और पुरूष मतदाता 4 लाख 7 हजार 79 हैं। इसके अलावा 2 तीसरे जेंडर के मतदाता हैं।

2365 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

अरिंदम चौधरी ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा उपचुनाव के लिए 30 अक्तूबर को वोट डाले जा सकेंगे। इसके लिए 2365 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कोरोना संक्रमितों-बुजुर्गों-दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध

उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमितों-80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और चलने फिरने में असमर्थ दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान को लेकर विशेष प्रबंध रहेंगे। ऐसे मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए भी वोट डालने की व्यवस्था रहेगी। संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी इसे लेकर पूरा प्रबंध करेंगे।

उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी पोस्टल बैलेट से मतदान की इच्छा वाले पात्र मतदाताओं के घर जाकर उनसे इसे लेकर आवेदन पत्र भरवाएंगे। ये आवेदन पत्र संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास जमा होेंगे।सहायक निर्वाचन अधिकारी मतदाता की पात्रता को लेकर निर्णय लेंगे।

ऐसे सभी मतदाताओं की लिस्ट चुनावी उम्मीदवारों से भी साझा की जाएगी। उनकी वोटिंग के लिए विशेष पोलिंग पार्टी का गठन होगा, जो सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित दिन पर मतदाता के घर जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान प्रक्रिया को पूरा करवाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, उम्मीदवारों, उनके एजेंटों को मतदान प्रक्रिया के दौरान पोलिंग पार्टी के साथ उपस्थित रहने का आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे मतदाता, जो कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन मतदान केंद्र पर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं, उनके लिए मतदान के आखिरी घंटे में मतदान के लिए व्यवस्था रहेगी।

वोटर कार्ड के अलावा 11 दस्तावेज मान्य

अरिंदम चौधरी ने बताया कि सभी मतदाताओं को लोकसभा उपचुनाव के दौरान 30 अक्तूबर को मतदान करने के लिए अपनी पहचान हेतु मतदान केन्द्र पर अपना मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश वोटर कार्ड उपलब्ध न हो तो पहचान हेतु आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पास बुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य/केन्द्र सरकार के लोक उपक्रम-पब्लिक लिमिटेड द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों-विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र तथा आधार कार्ड फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किये जा सकते हैंं।

The post मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए मंडी प्रशासन की तैयारी पूरी appeared first on Aadarsh Himachal.