MLA_sujanpur Archives - Aadarsh Himachal

झील पर पानी बरसता है तेरे राज में और किसान का खेत पानी को तरसता है तेरी सरकार में : राणा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। सत्ता की साजिशें अब यह साबित कर चुकी हैं कि इस देश में बीजेपी राष्ट्रवाद की बजाय पूंजीवाद को स्थापित कर रही हैं। जिसके चलते देश के किसानों को धोखा देकर सरकार ने कृषि के तीन बिल जबरन लागू किए हैं। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। हैरानी यह है कि सरकार कह रही है कि यह बिल किसानों के हित में लाए गए हैं, लेकिन किसान इन बिलों के विरोध को लेकर सड़कों पर हैं। खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बीजेपी सरकार देश में ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर देश की दो-चार पूूंजीपतियों का राज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हिंदोस्तान में स्थापित करना चाह रही है।

दुनिया का कोई भी कारोबारी ग्रुप कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जबकि हिंदोस्तान में बीजेपी की सत्ता से सांठ-गांठ करने वाले दो-चार पूंजीपति देश के संस्थानों को धड़ाधड़ खरीद रहे हैं। जिस तरह से सरकारी संस्थानों की सेल बीजेपी ने जारी रखी है, उससे यह साफ है कि दो-चार कार्पोरेट घरानों के पास देश गिरवी हो जाएगा। राणा ने कहा कि बर्बाद हो चुकी अर्थव्यवस्था के बीच सत्ता दल का दुरुपयोग करके बीजेपी अब देश को भी पूरी तरह बर्बाद करने पर तुली है। अब भी अगर देश की जनता न जागी तो सत्ता की यह साजिशें इस देश को निगल जाएंगी। राणा ने कहा कि झील पर पानी बरसता है बीजेपी के राज में  और किसान का खेत पानी को तरसता है बीजेपी के राज में। किसानों की भावनाओं के विपरीत कृषि बिल की योजना इसलिए लाई है, ताकि कृषि को अब कॉर्पोरेट के हाथों गिरवी रखकर किसानों को बंधुआ मजदूर बनाया जा सके।

राणा ने कहा कि बीजेपी की इस सरकार ने किसानों की आत्महत्या के आंकड़े बताना बंद कर दिए हैं। राज्यों के अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं। पहले बीजेपी सरकार जीएसटी लेकर आई और बड़ी-बड़ी डींगें हांकी, लेकिन आज राज्यों के टैक्स शेयर देने से मना कर दिया। किसानों के लिए काला कानून लाकर सरकार ने किसानों से धोखा किया है। कृषि उत्पादों का न्यूनतम मुल्य डेढ़ गुना करने की घोषणा करके किसानों से धोखा किया। 2 करोड़ रोजगार सालाना देने का वायदा करके बेरोजगारों से धोखा किया। 15 लाख हर नागरिक के खाते में डालने की बात कहकर देश के हर नागरिक से धोखा किया गया। सत्ता से पहले एफडीआई का जमकर विरोध करने वाली बीजेपी ने अब किसानों के हितों को गिरवी रखने का इंतजाम करके अब किसानों से धोखा किया है।

कुल मिलाकर झूठ के आधार पर देश में खड़ी हुई बीजेपी सरकार धोखेबाजों की सरकार है, लेकिन जब चुनाव आता है तो दुनिया भर के झूठ बोलकर झूठे वायदे करके देश की जनता को ठगने का काम बीजेपी करती है और सत्ता में आने के बाद इनकी सत्ता का लाभ या तो पूंजीपतियों को मिला है या फिर खुद इनकी पार्टी को मिला है। क्योंकि सत्ता के 6 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन कर स्थापित हुई है।

The post झील पर पानी बरसता है तेरे राज में और किसान का खेत पानी को तरसता है तेरी सरकार में : राणा appeared first on Aadarsh Himachal.

देश में बढ़ रही लूटपाट की वारदातें कर रही हैं बड़े खतरे की ओर संकेत : राणा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। देश में बढ़ रही लूटपाट की वारदातें देश को अराजकता के दौर में धकेलने लगी हैं। जो कि भविष्य के लिए बड़े खतरे की ओर संकेत कर रही हैं। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। उन्होंने कहा कि देश और राज्यों में विकराल होती बेरोजगारी ने देश में अराजकता व लूटपाट की वारदातों में इजाफा किया है, लेकिन देश में बीजेपी की स्वार्थी सत्ता सिर्फ अपने हितों व पूंजीपतियों के हितों को पोषित करने में लगी है। इस बढ़े अराजकता के दौर में भ्रष्टाचार में इजाफा हुआ है। सरकार और सिस्टम से उठे भरोसे के बीच अब किसी भी नागरिक को सरकार की कारगुजारी पर कोई भरोसा नहीं बचा है। देश के संसाधनों को एक-एक करके बेच चुकी बीजेपी अब झूठ की राजनीति पर आधारित सत्ता अब किसानों के हितों को निगलने पर आमादा हो गई है। सत्ताधारी बीजेपी ने जनता के हितों की बजाय अपने व पार्टी हितों को तरजीह दी है।

राणा ने कहा कि देश की राजनीति का दुर्भाग्य यह है कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सत्ता जनता व समाज के हितों की बजाय निजी हितों व पार्टी  के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। जबकि देश में महामारी व महंगाई लगातार पांव पसार रही है, लेकिन सरकार को जनता की चिंता की बजाय पूंजीपतियों की चिंता है। जिसके चलते अब समूचे देश के संसाधनों व सिस्टम को सरकार निजी हाथों में दे रही है। उन्होंने खुलासा किया है कि बढ़ रही अराजकता के इस दौर में विपक्षी पार्टियां ही नहीं सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग जो राष्ट्रवाद में भरोसा करते हैं, देश की चिंता कर रहे हैं, लेकिन हिटलरशाही सत्ता के दबाव में वह निजी स्वार्थों के लालच में अपने आप को लाचार व बेबस पा रहे हैं। सत्ता की अति यह है कि संविधान व कानून को दरकिनार करके सत्ता देश को प्राइवेट जागीर के तौर पर चलाना चाह रही है। देश और प्रदेश में ठप्प पड़े विकास के बीच पूंजीवाद को पोषित करना सरकार का एकमात्र काम रह गया है। जिस के चलते देश में दलाल माफिया व भ्रष्टाचारियों का बोलबाला बढ़ा है।

राणा ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि बीजेपी ने सत्ता की अति में अगर देश को व्यक्तिगत एजेंडे पर चलाने की जिद्द यूं ही बदस्तूर रखी तो आने वाले समय में लोकतंत्र का खात्मा तय है। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी, क्षमतावान व ऊर्जावान युवा शक्ति को सत्ता की अति को रोकने के लिए सामने आना होगा। अन्यथा इस देश का लोकतंत्र अब खतरे की जद में है। क्योंकि देश में शुरू हुई राजनीति के दौर में अब वर्तमान सत्ताधारियों को देश की बजाय अपने निजी स्वार्थों को पूरा करने की हवस की आदत के कारण देश का माहौल लगातार बिगड़ा है, जिस कारण से यह देश पिछड़ा है। सत्ता संरक्षण में देश को पूंजीपतियों के हाथों लूटाने का नया क्रम भी बीजेपी के राज में शुरू हुआ है। जिसमें सत्ता के दबाव में पूंजीपतियों को कर्जे दिलवाकर, फिर उन कर्जों को वापिस न करने या माफ करवाने के कारण देश के बैंकिंग सिस्टम को तबाह किया गया है। बैंकिंग सिस्टम के तबाह होने के कारण अर्थव्यवस्था का कचूमर निकल गया है। जिसमें देश के बड़े उद्योगपतियों ने जनता की खून-पसीने की कमाई को दीमक की तरह चाटा है। इनमें से कुछ उद्योगपति लोन लेकर विदेशों में भाग चुके हैं और कुछ ने सत्ता की सिफारिशों से अपने लोन माफ करवाए हैं।

The post देश में बढ़ रही लूटपाट की वारदातें कर रही हैं बड़े खतरे की ओर संकेत : राणा appeared first on Aadarsh Himachal.