Mohali Stadium Archives - Aadarsh Himachal

आईपीसीएल राष्ट्रीय क्रिकेट लीग: दिल्ली-पंजाब और हरियाणा-गुजरात के बीच दूधिया रोशनी में होगा सेमिफाइनल
मोहाली: मेजबान हिमाचल प्रदेश ने दरियादिली दिखाते हुए लीग से बाहर हो चुकी पंजाब की टीम को सेमिफाइनल खेलने का मौका दिया है. अब सेमिफाइनल में पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमिफाइनल हरियाणा और गुजरात के बीच होगा. यह दोनों मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे. लीग का फाइनल मुकाबला तीन अक्टूबर को डेराबस्सी के एक निजी क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. इससे पहले लीग के दूसरे दिन दूधिया रोशनी में हुए मैच में हिमाचल प्रदेश ने तेलंगाना को 7 विकेट से पराजित किया.

टॉस जीतकर तेलंगाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम के सलामी बल्लेबाज राजेंद्र नाहटा ने (45) नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत का स्वाद चखाया. इसके अलावा अनूप कुमार ने 22 रनों बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई. दूसरे मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया. राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 85 रनों पर सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने यह लक्ष्य 3 विकेट गवांकर हासिल कर लिया. लीग के तीसरे दिन शनिवार को पहला मैच गुजरात और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खो कर 172 रन बनाए. गुजरात के रेक्स सिल्वेरा ने 64 और जय पटेल ने 38 रनों की उम्दा पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की सारी टीम 133 रनों पर ढ़ेर हो गई. उत्तर प्रदेश की ओर से प्रवीन कसाना ने 48 रनों की पारी खेली. दूसरे मैच में जम्मू-कश्मीर ने आंध्र प्रदेश को 40 रनों से हराया. जेएंडके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खो कर 172 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र प्रदेश की सारी टीम 132 रनों पर ढ़ेर हो गई.

दोस्ताना मैच में प्रेस इलेवन जीता

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर खेले गए एक दोस्ताना मैच में प्रेस इलेवन डेराबस्सी ने फिजियो डॉक्टर्स को पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी प्रेस इलेवन ने की.

The post आईपीसीएल राष्ट्रीय क्रिकेट लीग: दिल्ली-पंजाब और हरियाणा-गुजरात के बीच दूधिया रोशनी में होगा सेमिफाइनल appeared first on Aadarsh Himachal.

टोक्यो 2020 ओलम्पिक: पंजाब में हॉकी प्रेमियों के लिए खास तैयारी, मोहाली स्टेडियम में होगी लाइव स्ट्रीमिंग
भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन ने मॉस्को 1980 ओलम्पिक के बाद हॉकी में पदक हासिल करने की उम्मीद जगाईः राणा सोढी

राज्यभर में सेल्फी प्वइंटों का उद्घाटन करने के साथ-साथ मोहाली स्टेडियम में ओलम्पिक्स के लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एलईडी स्क्रीन की लाँच

चंडीगढ़:

पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने कहा कि टोक्यो 2020 ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हॉकी टीम, खासकर पंजाबी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम मॉस्को ओलम्पिक 1980 के बाद हॉकी में पदक हासिल कर लेंगे. स. सोढी ने आज राज्यभर में सेल्फी प्वाइंटों का उद्घाटन करने के साथ-साथ सैक्टर 78 के स्टेडियम में चल रहे मुकाबलों तक ओलम्पिक्स की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऐलईडी स्क्रीन का उद्घाटन किया.

राणा सोढी ने विश्वास ज़ाहिर किया कि वैश्विक मापदण्डों के मुताबिक सभी खिलाड़ी टोक्यो ओलम्पिक्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सभी खेल मुकाबलों में राज्य के खिलाड़ी कम-से-कम तीन या चार पदक ज़रूर जीतेंगे क्योंकि टोक्यो ओलम्पिक्स के लिए सबसे अधिक खिलाड़ी भेजने वाला पंजाब देश का दूसरा राज्य है. खेल मंत्री ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे खिलाड़ियों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है और वह ओलम्पिक में अपना सबसे बढ़िया प्रदर्शन करेंगे. मंत्री ने आगे कहा कि ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने ओलम्पिक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना चाहिए. इस मकसद के लिए खेल विभाग की तरफ से सैक्टर-78, स्पोर्टस कंपलैक्स में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया जा रहा है.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रशंसकों की तरफ से सभी ओलम्पिक खिलाड़ियों के प्रति अपना प्यार और स्नेह ज़ाहिर करने का यह एक सुनहरी अवसर है. इस सेल्फी प्वाइंट पर एक एलईडी स्क्रीन है, जिस पर ओलम्पिक-2020 के विभिन्न लाइव खेलों का प्रसारण किया जायेगा. उन्होंने मोहाली के लोगों से अपील की कि वह इस सेल्फी प्वाइंट पर आएं और हमारे ओलम्पिक खिलाड़ियों को उत्साहित करें.

राणा सोढी ने दोहराया कि ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 2 करोड़ 25 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपए और काँस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि और बढ़िया सरकारी नौकरी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि खेल विभाग के प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी और खेल के डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा के नेतृत्व में तैयार की गई मोबाइल एप्लीकेशन “खेलो पंजाब के शुरू होने से राज्य के खिलाड़ी और उभर रहे खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्टर कर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय /राष्ट्रीय /राज्य लक्ष्यों की पहचान करने के साथ-साथ अपनी रूचि के अनुसार कोई भी खेल चुन सकेंगे.

इस मौके पर खेल विभाग के डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा, ज्वाइंट डायरेक्टर करतार सिंह, ऐक्सियन स्पोर्टस संजय महाजन, डीएसओ मोहाली गुरदीप कौर और क्षेत्र के उभर रहे खिलाड़ी उपस्थित थे.

The post टोक्यो 2020 ओलम्पिक: पंजाब में हॉकी प्रेमियों के लिए खास तैयारी, मोहाली स्टेडियम में होगी लाइव स्ट्रीमिंग appeared first on Aadarsh Himachal.