mp-pratibha-singh-demanded-additional-funds-central-zone-mandi-public-works-department Archives - Aadarsh Himachal

सांसद प्रतिभा सिंह ने की लोक निर्माण विभाग के सेंट्रल जोन मण्डी को अतिरिक्त धन जारी करने की मांग
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद  अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मण्डी संसदीय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा करते हुए लोक निर्माण विभाग के सेंट्रल जोन मण्डी को अतिरिक्त धन जारी करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा है कि  मण्डी संसदीय क्षेत्र में भारी बारिश व भूस्खलन की बजह से सड़कों को बहुत नुकसान पहुंचा है इसलिए  यहां पुनर्निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिये अतिरिक्त धन की बहुत आवश्यकता हैं।

आज ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट के दौरान प्रतिभा सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र मण्डी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया की भूस्खलन से मण्डी संसदीय क्षेत्र में बहुत ही नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पंडोह से कुल्लू के बीच भारी भूस्खलन की बजह से राष्ट्रीय राज मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं।  संपर्क सड़के भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह तो सड़के पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है,जिनका जल्द पुननिर्माण किया जाना बहुत ही आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों विशेष तौर पर स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूल भवन भी इस आपदा के चलते खतरे की जद में आ गए हैं।

यह भी पढ़े:- कांग्रेस सरकार ने 9 माह में 1000 संस्थान बन्द करने के अलावा क्या किया-जयराम ठाकुर

प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री को मण्डी संसदीय क्षेत्र में हुए भारी नुकसान की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से मण्डी पंडोह कुल्लू राष्ट्रीय राज मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने  केंद्र सरकार को कुल्लू के लिये बैकल्पिक मार्ग  कमाद कटिंडी, कटौला बजौरा  व चैलचोक से पंडोह सड़क के विस्तार व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी दिया है जिससे कुल्लू का सड़क संपर्क पूरा साल बना रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने सीआईआरएफ,केंद्रीय सड़क ढांचागत फंड उपलब्ध करवाने की मांग की हैं।

प्रतिभा सिंह ने इस दौरान संगठन से जुड़े अनेक मसलों पर भी विचार विमर्श करते हुए कहा कि संगठन से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में जल्द कोई जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन बहुत ही मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय भी संगठन  एकजुटता के साथ प्रभावित लोगों की भरपूर मदद कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजीव भवन में एक आपदा प्रबंधन केंद्र की स्थापना भी की है जो प्रदेश भर में हुए नुकसान का सभी ब्लॉकों से फीडबैक ले रहे है व प्रशासन से उन्हें हरसंभव सहायता में सहयोग कर रहें हैं।

The post सांसद प्रतिभा सिंह ने की लोक निर्माण विभाग के सेंट्रल जोन मण्डी को अतिरिक्त धन जारी करने की मांग  appeared first on Aadarsh Himachal.