# name contracting and shoplifting Archives - Aadarsh Himachal

ठेकेदारी व दुकानदारी के नाम पर नेतागिरी करने वाले किस हैसियत से राणा पर उठा रहे हैं सवाल – कांग्रेस
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सुजानपुर। कांग्रेस ने बीजेपी की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए जोरदार हमला बोला है। जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, सुजानपुर कांग्रेस के महासचिव डॉ. अशोक राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीना धीमान, बीडीसी अध्यक्ष सपना कुमारी आदि कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा है कि छोटे मुंह बड़ी बात करने वाले बीजेपी के नेता सवाल उठाने से पहले अपनी जमीनी हकीकत को समझ लें। बेतुके कुतर्क और बेतुकी बयानबाजी से नेतागिरी नहीं चमचागिरी होती है। जो कि सिर्फ व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए सही हो सकती है, जनता हित में नहीं।

यह भी पढ़ेंः- कहां छिपे हैं बीजेपी के सांसद अनुराग- कांग्रेस

उक्त नेताओं ने कहा है कि ठेकेदारी व दुकानदारी के नाम पर नेतागिरी करने वाले अड्डाबाज विधायक राणा के सेवा संकल्प पर सवाल न उठाएं। सुजानपुर का बच्चा-बच्चा जानता है कि जनता की दुख तकलीफ में सिर्फ राणा ही जनता के बीच मिलते हैं। जिन नेताओं की चमचागिरी बीजेपी के लोग कर रहे हैं वह नेता तो अब भी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं, यह जनता भी जानती है और बेतुकी बयानबाजी करने वाले भी जानते हैं। लॉकडाउन व अचानक कफ्र्यू के बाद चंडीगढ़ में फंसे राजेंद्र राणा ने समूचे प्रदेश के लोगों की कितनी मदद की है इसका प्रमाण पत्र राणा को चमचागिरी करने वाले लोगों से नहीं लेना है।

पंजाब प्रांत की सरकार ने भी राणा की सेवा साधना का लोहा मानते हुए लॉकडाउन के दौरान लोगों की गई मदद को सरकार के रिकॉर्ड पर दर्ज कर प्रशंसा पत्र दिया है। उक्त नेताओं ने बीजेपी के लोगों को सलाह दी है कि वह बेतुके बयान देकर अपने नेताओं की फजीहत न करवाएं। जहां तक कद का सवाल है तो सुजानपुर की जनता ने उनको और उनके नेताओं को अपना व राणा का कद पहले भी साबित कर दिखाया है और भविष्य में भी साबित कर दिखाएंगे।

उन्होंने सवाल पूछा है कि इधर-उधर की बेतुकी बयानबाजी करने की बजाय जनता को यह बताएं कि उनके हाई प्रोफाइल सांसद अनुराग ठाकुर कोविड-19 संकट में जनता के बीच कितनी बार आए। राणा ने तो सुजानपुर के घर-घर में जाकर कोरोना महामारी के बचाव में लोगों की खैर खबर लेते हुए लगातार मास्क सेनेटाइजर व जूस तक बांटे हैं, लेकिन उनके हाई प्रोफाइल नेता तो उनको भी सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ही दिखे हैं। ऐसे में सवाल करने से पहले अपनी व अपने नेताओं की जमीनी हकीकत देख कर बीजेपी के लोग बयान जारी किया करें।

The post ठेकेदारी व दुकानदारी के नाम पर नेतागिरी करने वाले किस हैसियत से राणा पर उठा रहे हैं सवाल –  कांग्रेस appeared first on Aadarsh Himachal.