Navratre Archives - Aadarsh Himachal

दैनिक राशिफल 10 अक्टूबर: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन कुछ ऐसा रहने वाला है आपका दिन
दैनिक राशिफल

(10-अक्टूबर -2021)

मेष

अनैतिक संबंधो के कारण आपकी छवि धूमिल हो सकती है। आपको वाहनों और मशीनों से भी सावधान रहना चाहिए।

भाग्यशाली संख्या : 5

वृष

आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिल रहा है।

भाग्यशाली संख्या : 2

मिथुन

आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा।

भाग्यशाली संख्या : 9

कर्क

आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है।

भाग्यशाली संख्या : 7

सिंह

प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे।

भाग्यशाली संख्या : 8

कन्या

आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। आपके आसपास चहल-पहल भी रहेगी।

भाग्यशाली संख्या : 2

तुला

पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप जीवनसाथी और अपने से बड़े लोगों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे।

भाग्यशाली संख्या : 7

वृश्चिक

आज रुकें हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली संख्या : 5

धनु

महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं।

भाग्यशाली संख्या : 8

मकर

आपको किसी व्यक्ति की फालतू बातों का सामना करना पड़ सकता है। आप ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें।

भाग्यशाली संख्या : 1

कुंभ

राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

भाग्यशाली संख्या : 7

मीन

परेशानियां कम हो सकती हैं। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा।

भाग्यशाली संख्या : 9

पंडित शशि पाल डोगरा

वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

+917018462818

The post दैनिक राशिफल 10 अक्टूबर: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन कुछ ऐसा रहने वाला है आपका दिन appeared first on Aadarsh Himachal.

दैनिक राशिफल 09 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रे के तीसरे दिन कुछ ऐसा रहने वाला है आपका दिन
दैनिक राशिफल

(09-अक्टूबर -2021)

मेष

कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें।

भाग्यशाली संख्या : 9

वृष

व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही, जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें।

भाग्यशाली संख्या : 1

मिथुन

आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।

भाग्यशाली संख्या : 2

कर्क

आप ऑफिस में कुछ लोगों को इम्प्रेस कर सकते है। जॉब बदलने या एक्स्ट्रा इनकम के लिए भी विचार कर सकते हैं।

भाग्यशाली संख्या : 4

सिंह

छात्रों को सामान्य से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी वे अपने निरंतर प्रयासों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा।

भाग्यशाली संख्या : 7

कन्या

आज समय आपके लिये अनुकूल नही है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, आपको ऐसा लगेगा कि सब आपके खिलाफ हो रहा है।

भाग्यशाली संख्या : 3

तुला

कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली संख्या : 1

वृश्चिक

आज आपके पास अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ अपनी मानसिकता साझा करने का समय होगा। आर्थिक रूप से भी यह उत्कृष्ट समय है।

भाग्यशाली संख्या : 9

धनु

अगर आपसे समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा तथा पैसा वसूली में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली संख्या : 5

मकर

रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं।

भाग्यशाली संख्या : 8

कुंभ

व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे।

भाग्यशाली संख्या : 6

मीन

आपका पारिवारिक जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। आत्मविश्वास में कमी आयेगी।

भाग्यशाली संख्या : 5

पंडित शशि पाल डोगरा

वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

+917018462818

The post दैनिक राशिफल 09 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रे के तीसरे  दिन कुछ ऐसा रहने वाला है आपका दिन appeared first on Aadarsh Himachal.

शारदीय नवरात्र: हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्तगण, 16 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में गुरुवार से शारदीय नवरात्र मेले शुरू हो गए हैं. भक्तों ने पहले नवरात्र पर मां का आशीर्वाद लेकर सबके कल्याण की कामना की. पहले दिन नंदिकेश्रव धाम चामुंडा मंदिर, ज्वालामुखी और बज्रेश्वरी मंदिरों में पूजा अर्चना और झंडा रस्म को निभाया गया. चामुंडा और ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए थे, जबकि बज्रेश्वरी मंदिर में पांच बजे मंदिर खोला गया. पहले दिन कांगड़ा जिले के शक्तिपीठों में शाम तक करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया. सभी शक्तिपीठों में कोविड-19 के तहत जारी की गई गाइडलाइन की पालना की गई.

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. सुबह आरती के बाद श्रद्धालु व स्थानीय लोग दर्शन के लिए जा सके और नवरात्रि व जागरण करने वाले माता की ज्योति अपने साथ लेकर गए. मेले के पहले दिन पूरे मंदिर परिसर व गर्भ गृह को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है. मां के जयकारों से मां का दरबार गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

ज्वालामुखी मंदिर में सुबह विधिवत पूजा अर्चना कन्या पूजन के साथ नवरात्रों का आगाज हुआ. इसके साथ ही शहनाई वादन की धुनों के साथ झंडा रस्म की गई. पुजारी महासभा प्रधान अविनेदर शर्मा व समस्त पुजारी वर्ग ने जनता को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं. बता दें कि नवरात्र मेले सात से 15 अक्तूबर तक चलेंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी, होमगार्ड, पुलिसकर्मी और वालंटियर तैनात किए गए हैं.

मंदिर में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध है. पंजीकरण व थर्मल स्क्रीनिंग केबाद मास्क लगाकर ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे हैं. मिनी सचिवालय के पास बनी नई पार्किंग में श्रद्धालुओं का पंजीकरण वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या निगेटिव रिपोर्ट देखकर किया जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से शहर को छह सेक्टर में बांटा गया है और 50 अतिरिक्त होमगार्ड्स व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं.

शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर में मंदिर आयुक्त व एसडीएम अभिषेक वर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर नवरात्र मेलों का शुभारंभ किया. स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्य के यात्रियों ने काफी संख्या में पहुंच कर माता के दर्शन किए. मंदिर को फूलों से सजाकर आकर्षक बनाया गया है. तड़के ही श्रद्धालु माता के दर्शनों को उमड़ पड़े. मंदिर के पुजारियों ने माता की पूजा अर्चना और आरती की. मंदिर अधिकारी दिलजीत शर्मा ने बताया कि पहले नवरात्र मेले में करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए. मंदिर प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही यज्ञशाला में गणेश वंदना, लक्ष्मी पूजन व मां भगवती की उपासना के साथ नवरात्र शुरू हुए.  इस दौरान विधायक विशाल नैहरिया, एसडीएम धर्मशाला हरीश गज्जू, न्यासी मनु सूद व जीत राम ने यज्ञशाला में पूजा-अर्चना की. आरती के दौरान ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं थीं. मुख्य विद्वान पंडित ने बताया कि 51 विद्वान पंडितों के साथ संस्कृत विद्यालय के 15 छात्र भी 9 दिनों तक पूजा अर्चना करेंगे, जिसमें दो लाख 25 हजार मंत्रों का पाठ होगा. अष्टमी की रात को मां चामुंडा का नशीत पूजन होगा व 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग मां चामुंडा के चरणों में अर्पित होगा. प्रथम दिन पांच हजार श्रद्धालु मां चामुंडा के दरबार नतमस्तक हुए.

The post शारदीय नवरात्र: हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्तगण, 16 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया appeared first on Aadarsh Himachal.