officials-inactive-relieved-mp-pratibha-singh Archives - Aadarsh Himachal

निष्क्रिय पाए जा रहें पदाधिकारी जल्द ही होंगे पदमुक्त -सांसद प्रतिभा सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के  सभी पदाधिकारियों को जो भी दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय पाए जा रहें है उन्हें जल्द ही पदमुक्त करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर विस्तार पूर्वक आपसी चर्चा की जाएगी।

प्रतिभा सिंह ने उन पदाधिकारियों को जो पार्टी के कार्यक्रमों व बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहते  है उनकी पूरी जानकारी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से मांगी है। उन्होंने कहा है  कि संगठन के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा है कि जो पदाधिकारी अपने दायित्व का पालन या पार्टी के कार्यक्रमों को समय नही दे पा रहें है उन्हें स्वम् ही पद से हट जाना चाहिए।प्रतिभा सिंह ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अपने अपने सभी बूथों की कमेटियां गठित करने व इसकी पूरी सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को 30 नवंबर तक भेजने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े:- शूलिनी विवि राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिमालय क्षेत्र में पौधों की जैव विविधता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश

प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक अध्यक्षों से  अपने अपने ब्लॉकों में 15 दिसम्बर  से पूर्व  या इस दिन तक पार्टी की आम सभा,जनरल हाउस बुलाने को  भी कहा है। उन्होंने इन सभाओं में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व सचिव प्रभारियों को भी शामिल होने को कहा है। उन्होंने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिये पार्टी पदाधिकारियों को जल्द ही अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिये एकजुटता के साथ कार्य करने का आग्रह करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिये पार्टी के सभी नेताओं को अभी से कमर कसनी होगी।

The post निष्क्रिय पाए जा रहें पदाधिकारी जल्द ही होंगे पदमुक्त -सांसद प्रतिभा सिंह   appeared first on Aadarsh Himachal.