plan_approved Archives - Aadarsh Himachal

किन्नौर: सभी कण्डों को जोड़ा जाएगा सम्पर्क मार्गों से, 50 करोड़ की योजना स्वीकृत
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

किन्नौर। राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत सांय जिला किन्नौर के कल्पा खंड की दूनी ग्राम पंचायत का दौरा किया और जन समस्याएं सुनीं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा की कंडो को संपर्क सड़कों से जोड़ने की आवश्यकता है ताकि कंडो में भी सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर में हर प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हंै। बोक्टू-कूल को पक्का किया जाएगा ताकि सिंचाई के लिए पानी की सुविधा को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने लोगों से टपक सिंचाई प्रणाली का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी योजना के तहत जिला किन्नौर के लिए 50 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है।

बागवानी मंत्री ने कहा की लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत चांगो ग्राम पंचायत में 10 अक्तूबर को संयुक्त विभागीय जागरूकता शिविर प्रस्तावित है। उन्होंने चांगो गांव की समस्त जनता को इस जागरूकता शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा ताकि वे प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने जिला के बागवानों से सेब उगाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए कहा ताकि सेब की फसल अधिक मात्रा के साथ-साथ गुणवत्ता भी प्रदान करे और जिला की आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ हो सके।

यह भी पढ़े:- आर.एस. बाली ने अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में की शिरकत

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह ने कहा की 07 जुलाई से 30 सितंबर प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में आई आपदा से  जो नुकसान हुआ है उसके दृष्टिगत लोगों के हितों में प्रदेश सरकार द्वारा कई हितकारी फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत दूनी को विकास की दृष्टि से विकसित करने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं जिसके तहत दूनी में पशुपालन फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है और पशुचिकित्सालय भवन का निर्माण भी दूनी पंचायत में ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त,  कल्पा में लोगों के लिए एक पशुपालन अस्पताल भी बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्राम कांग्रेस समिति दूनी और कमल किशोर ने 51-51 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की। राजस्व मंत्री ने आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए जिला किन्नौर के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य जय कृष्ण नेगी ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया। राम मोहन नेगी ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

प्रधान दूनी पंचायत दीवान सिंह ने पंचायत की विकासात्मक मांगे राजस्व मंत्री के समक्ष रखी तथा महिला मंडल प्रधान वसंत प्रभा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुशीला नेगी उपस्थित थे।

खण्ड विकास समिति के प्रधान अनिल ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

The post किन्नौर: सभी कण्डों को  जोड़ा जाएगा सम्पर्क मार्गों से, 50 करोड़ की योजना स्वीकृत appeared first on Aadarsh Himachal.