Polling done peacefully all urban bodies state Archives - Aadarsh Himachal

प्रदेश के सभी शहरी निकायों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान
आदर्श हिमाचल ब्यरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सभी शहरी निकायों के लिए मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ । रविवार को 29 नगर परिषदों के 263 सदस्यों व 21 नगर पंचायतों के 153 सदस्यों अर्थात् कुल 416 के निर्वाचन निर्धारित थे, जिनमें कुल 1186 प्रत्याशी थे। इनमें से 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला शिमला में 9, ऊना में 2 तथा कांगड़ा व सोलन के एक-एक सदस्य सम्मिलित हैं। जिला मण्डी की नगर परिषद नेरचैक व नगर पंचायत करसोग के वार्ड नम्बर 9 व 7 में कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

आज 401 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान सम्पन्न हुए। इसके लिए 3.10 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें से लगभग 73 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में 70 से अधिक कोविड-19 रोगियों व पृथकवास मतदाताओं ने मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार मतदान किया। सर्वाधिक मतदान नगर पंचायत नारकण्डा में 90 प्रतिशत रहा।

इस चुनाव में आयोग द्वारा पहली बार चुनाव सम्बन्धी सभी प्रक्रियाओं तथा परिणाम को आम जनता के लिए वैब पोर्टल sechimachal.nic.in पर भी अपलोड किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी शहरी निकायों के मतदाताओं तथा समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, कानून व व्यवस्था से सम्बन्धित अधिकारियों तथा समस्त प्रत्याशियों का प्रदेश में शांतिप्रिय व सुचारू निर्वाचन करवाने के लिए आभार व्यक्त किया है।

The post प्रदेश के सभी शहरी निकायों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान appeared first on Aadarsh Himachal.