priyanka-gandhi-late-despite-himachal-priyanka-gandhis-purely-political-jairam-thakur Archives - Aadarsh Himachal

हिमाचल की होकर भी देर से आई प्रियंका गांधी, विशुद्ध राजनीतिक है प्रियंका गांधी का दौरा – जयराम ठाकुर
कहा…. विधानसभा सत्र में करेंगे गारंटीयों की पूछताछ, जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रियंका गांधी वाड्रा 2 दिनों के हिमाचल दौरे पर थी और इस दौरान उन्होंने हिमाचल के जिला कुल्लू, मंडी और शिमला के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इसी के साथ प्रदेश में सियासी तपिश भी बढ़ी हुई है और भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने भी प्रियंका गांधी के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह से राजनीतिक दौरा बताया और प्रियंका के देरी से हिमाचल आने की बात कही.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी के दौरे पर हमला करते हुए कहा कि हिमाचल प्रियंका गांधी का घर है लेकिन आपदा में इतना अधिक नुकसान हुआ मगर प्रियंका गांधी ने हिमाचल आने में बहुत देर लगा दी. जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी के दौरे को विशुद्ध राजनीतिक दौरा करार दिया. उन्होंने कहा की आपदा बीत जाने के इतने समय के बाद प्रियंका गांधी के इस दौरे के पीछे साफ तौर पर केवल राजनीतिक मकसद है. वह लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ राजनीतिक बयान बाजी कर रही है जबकि केंद्र लगातार प्रदेश सरकार को मदद कर रहा है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि वैसे भी हिमाचल के लोग प्रियंका गांधी का इंतजार कर रहे थे. चुनाव के वक्त उन्होंने प्रदेश की जनता से वादे किए थे लेकिन सरकार के 10 महीने होने को आए हैं और 10 गारंटीयों का कहीं कोई जिक्र नहीं है.

यह भी पढ़े:- उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचेगा प्राकृतिक खेती का उत्पाद, पायलट आधार पर की जाएगी मोबाइल वैन की व्यवस्था

उधर अमेरिकी सेब वाशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने का मुद्दा प्रदेश में लगातार ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है. प्रियंका गांधी के बाद कांग्रेस नेता लगातार इस मुद्दे को लेकर केंद्र पर निशाने दाग रहे हैं तो वहीं इस मामले में अब नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जब झूठ बोलकर सत्ता पाई जा सकती है तो सेब पर झूठ बोलने में कोई बड़ी बात नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि प्रियंका गांधी को तथ्यों की जानकारी नहीं है. जयराम ठाकुर ने कहा कि सेब पर पहले भी 50 फ़ीसदी इंपॉर्टेंट ड्यूटी थी और वह अभी भी बरकरार है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कंज्यूमर मंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि 50 रुपए से कम दाम वाला कोई भी देश के बाहर से आने वाला सेब देश के अंदर नहीं बिकेगा. ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी याद करें कि आनंद शर्मा के समय ही तय किया गया था कि सेब पर 50 फ़ीसदी से ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी.

वहीं मानसून सत्र को लेकर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इससे भाग नहीं सकती. उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान भाजपा सरकार से गारंटीयों की पूछताछ करेगी और सरकार से प्रदेश से उद्योगों के जाने पर सवाल पूछेंगे. जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें जिम्मेदारी दी है इसे रो-रो कर नहीं बल्कि हंस कर निभाए. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि पिछली सरकार कौन सी देनदारियां चुका कर गई थी.

The post हिमाचल की होकर भी देर से आई प्रियंका गांधी, विशुद्ध राजनीतिक है प्रियंका गांधी का दौरा – जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.