Rajender vishwanath Alerkar Archives - Aadarsh Himachal

राज्यपाल ने वितरित किए स्वास्थ्य उपकरण
शिमला: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो राज्य रेडक्राॅस के अध्यक्ष भी हैं, ने आज राजभवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को स्वास्थ्य उपकरण भेंट किए. इस अवसर पर राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं. स्वास्थ्य उपकरणों में 15 वैंटिलेटर, 40 आक्सीज़न कंसंट्रेटर, 640 पी.पीई किट्स, मास्क इत्यादि शामिल हैं.

इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान रेडक्राॅस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. रेडक्राॅस के माध्यम से समय-समय पर राहत सामग्री, स्वास्थ्य उपकरण व अन्य किट उपलब्ध करवाई गई है. इसके अलावा, रक्तदान शिविर व जागरूकता का कार्य भी रेडक्राॅस कर रहा है. उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा का यह क्रम और सुदृढ़ तौर पर चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के सदस्यों की सक्रियता को और बढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं तथा पूर्व में भी दिए गए हैं, उनका सुचारू उपयोग सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ मिल सके.

डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान रेडक्राॅस के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री से लेकर स्वास्थ्य किट तक उपलब्ध करवाकर विशेषकर गरीब लोगों को राहत दी गई. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के माध्यम से ‘परामर्श सेवा’ को भी काफी सराहा गया.

राज्यपाल के सचिव श्री प्रियातु मंडल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डाॅ. अनिता महाजन तथा उपनिदेशक डाॅ. रमेश चंद भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

The post राज्यपाल ने वितरित किए स्वास्थ्य उपकरण appeared first on Aadarsh Himachal.

पुलिस और छात्र संगठनों के बीच धक्का-मुक्की, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के दौरान हुआ हंगामा
शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 52 वें स्थापना दिवस के मौके पर छात्र संगठनों विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को ज्ञापन सौंपने के लिए एकत्रित हुए, लेकिन इस दौरान छात्र संगठनों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के विद्यार्थी राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचे. इस दौरान ज्यादा भीड़ की वजह से अव्यवस्था हो गई. इसके बाद पुलिस ने विद्यार्थियों को बाहर जाने के लिए धक्के दिए. इस पर छात्र संगठनों ने पुलिस का विरोध किया. करीब ढाई से तीन मिनट तक छात्र संगठन और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की होती रही.

धक्का-मुक्की के माहौल के बीच ही एबीवीपी और एनएसयूआई ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विराजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकरकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे. इस दौरान पुलिस के लिए व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो गया.

पुलिस की ओर से धक्का-मुक्की पर छात्र संगठन एनएसयूआई के महासचिव वीनू मेहता ने कहा कि इस तरह की घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाए हुए है. उन्होंने प्रदेश पुलिस की ओर से की गई धक्का-मुक्की को सरासर गलत बताया. वीनू मेहता ने कहा कि इस तरह की धक्का-मुक्की से सरकार और प्रशासन उनकी आवाज को दबा नहीं सकते.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष विशाल सकलानी ने कहा कि कार्यकर्ता राज्यपाल को अपना मांगपत्र सौंपने के लिए पहुंचे थे, लेकिन एनएसयूआई की ओर से स्थिति को खराब किया गया. इस दौरान उन्होंने पुलिस की ओर से धक्का-मुक्की का भी विरोध किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता छात्र हित की मांगों को लेकर राज्यपाल से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस की ओर से धक्का-मुक्की करना सरासर गलत है.

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जगह कम थी. ऐसे में व्यवस्था बनाये रखने के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाने के लिए कहा गया. पुलिस की ओर से विद्यार्थियों पर किसी तरह का कोई बल प्रयोग नहीं किया गया है.

The post पुलिस और छात्र संगठनों के बीच धक्का-मुक्की, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के दौरान हुआ हंगामा appeared first on Aadarsh Himachal.