red cross society Archives - Aadarsh Himachal

लेडी गवर्नर ने टूटीकंडी बालिका आश्रम में बालिकाओं से की भेंट, गीत गाकर किया उनका उत्साहवर्धन
शिमला : हम स्वप्न देखे किंतु सोते हुए नहीं अपितु वो स्वप्न देखे जो हमें सोने न दे और उन स्वप्नों की पूर्ति के लिए सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ आगे बढ़े. लेडी गवर्नर अंघा अर्लेकर ने आज टूटीकंडी बालिका आश्रम में बालिकाओं से भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अपने संबोधन में यह प्रेरणा दी.

उन्होंने कहा कि संस्थान की बालिकाओं को जिस क्षेत्र में जाना है उसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर कौशल व कुशलता के साथ उसे प्राप्त करने के लिए परिश्रम करें. उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए हमें कठिनता और प्रलोबन से बचते हुए अपने व्यक्तित्व के विकास और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ते रहना है ताकि ‘‘हम भारत की नारी है, फूल नहीं चिंगारी है’’ के मूल मंत्र को सार्थक कर सके. उन्होंने कहा कि वो इस संस्थान में आकर अत्यधिक प्रभावित हुई है. उन्होंने संस्थान की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की उन्नमुक्त कंठ से प्रशंसा की.

उन्होंने टूटीकंडी बालिका आश्रम के व्यवस्थापकों एवं प्रबंधकों को इस संस्थान के संरक्षण व संवर्धन के लिए जिम्मेदारीपूर्वक सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि यहां रहने वाली सभी बालिकाओं के सर्वागींण विकास और उनके संरक्षण को अधिक प्रभावी रूप से किया जा सके.

उन्होंने अपनी मधुर आवाज में बालिकाओं को

चंदन है इस देश की माटी,

तपो भूमि हर ग्राम है,

हर बाला देवी की प्रतिमा बच्चा-बच्चा राम है,

हर शरीर मंदिर सा पावन, हर मानव उपकारी है,

जहां सिंह बन गए खिलौने, गाय जहां मां प्यारी है,

गीत गाकर सुनाया. गीत में राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर ने उनका साथ दिया.

लेडी गवर्नर ने कहा कि हमें तकनीक का प्रयोग सकारात्मक भाव के लिए करना चाहिए जोकि वर्तमान की बहुत बड़ी मांग है.

उन्होंने बालिकाओं को 100 हाईजीन किट तथा फल भी वितरित किए.

महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक राखी काहलो ने आभार उद्बोधन में कहा कि आश्रम की बालिकाओं के विकास के लिए विभाग सदैव तत्पर है. इस संबंध में समय-समय पर इन्हें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी व जागरूकता प्रदान की जाती है.

इस अवसर पर संस्थान की बालिकाओं ने स्वागत गीत, लोक नृत्य, एकल गीत व शिशु गृह के नन्हें बच्चों ने अग्रेजी व हिन्दी कविता प्रस्तुत कर सभी की वाहवाही लूटी.

कार्यक्रम में पूर्व सांसद बिमला कश्यम सूद, बाल कल्याण परिषद की महा सचिव पायल वैद्य, पार्षद डाॅ. किमी सूद, आशा शर्मा, सचिव राज्यपाल पीएस राणा, संयुक्त निदेशक सुरेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान, सीडीपीओ ममता पाॅल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर, सदस्य रेडक्राॅस सोसायटी सुषमा मिनोचा, रेडक्राॅस सोसायटी, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल संरक्षण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

The post लेडी गवर्नर ने टूटीकंडी बालिका आश्रम में बालिकाओं से की भेंट, गीत गाकर किया उनका उत्साहवर्धन appeared first on Aadarsh Himachal.

उपायुक्त पंकज राय ने की रेड क्राॅस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की बैठक की अध्यक्षता
बिलासपुर : रेड क्राॅस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्राॅस सोसाइटी ने की. बैठक में अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा अनुपमा राय विशेष रुप से उपस्थित रही.

बैठक का उद्देश्य आगामी योजनाएं बनाना

बैठक का उद्देश्य अस्पताल कल्याण शाखा के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की समीक्षा करना और आगामी योजना बनाना है जिससे की समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को सहयोग किया जा सके. उपायुक्त ने रेड क्राॅस सोसाइटी द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और सभी स्वयं सेवियों से आग्रह किया कि कार्यों के प्रति अपना जजवा बनाए रखे ताकि अधिक से अधिक लोगों की रेड क्राॅस के माध्यम से मदद की जा सके.

बैठक में उपायुक्त द्वारा समिति के सभी सदस्यों से आहवान किया कि वे समय-समय पर अस्पताल में जाकर वहां की व्यवस्था और कमियों तथा उनके समाधान के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान प्रदान करते रहें जिससे रोगियों व उनके तिमारदारों के लिए सुविधाजनक स्थिति अस्पताल में बनी रही.

अस्पताल में बनाई जाएगी पार्किंग

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में पार्किंग की समस्या के लिए अस्पताल परिसर के साथ निर्मित की जाने वाली तीन मंजिला भवन के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के नजदीक नालें का तटीयकरण कर उस पर स्लैब डालकर पार्किंग व्यवस्था की जाएगी ताकि दोनों जगह पर लगभग 200 से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा होगी.

इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए तिमारदारों के लिए बैठने की समस्या का निदान करने के लिए शीघ्र ही योजना तैयार की जा रही है. उन्होंने सभी वाॅलटियर से आग्रह किया कि वे कोरोना जैसे महामारी से पार पाने के लिए सभी को दूसरी डोज लगाने के लिए प्रेरित करें ताकि 30 नवम्बर तक जिला में शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके.

उन्होंने स्वयं सेवियों से प्लास्टिक बोटल का सदुपयोग करने के लिए पोली ब्रिक तकनीक के बारे में लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया.

अधिक से अधिक लोग अस्पताल कल्याण शाखा सदस्य गु्रप से जुड़े

जिला अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा अनुपमा राय ने आहवान किया कि गरीबों, असहायों, बीमारों की मदद करने के लिए इस पुनित कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे आए और अधिक से अधिक लोग अस्पताल कल्याण शाखा सदस्य गु्रप से जुड़े जिसके लिए केवल 250 रुपये अस्पताल कल्याणा शाखा शुल्क तथा रेड क्राॅस सोसायटी के सदस्यों को आजीवन सदस्य को सिर्फ 50 रुपये सदस्य शुल्क देना होगा.

जरूरतमंद लोगों के लिए पुराने इस्तेमाल करने लायक कपड़ों को करें दान

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अस्पताल कल्याण शाखा को अपने पुराने इस्तेमाल करने लायक कपड़ों को गरीबों के कल्याण के लिए दान करें ताकि जरूरतमंद लोगों तक उन्हें पहंुचाया जा सके.

इस अवसर पर सत्यम शर्मा, अजय उपध्याय, सुशील पुंडीर, नीलम टाडू, भूपेंद्र टाडू, सुशमा, हेमा, वसुंदरा, मनीषा, नीरज पालीवाल, रवि कुमार, गंगा राम वर्मा उपस्थित रहे.

The post उपायुक्त पंकज राय ने की रेड क्राॅस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की बैठक की अध्यक्षता appeared first on Aadarsh Himachal.

राज्य रैड क्रोस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा के अध्यक्ष ने हि.प्र. के गेयटी थिएटर में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
शिमला: प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को मूर्त रुप देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में 7 अगस्त 2021 को हथकरघा दिवस का आयोजन गेयटी थिएटर शिमला में किया जा रहा है. ये जानकारी आज राज्य रैड क्रोस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा के अध्यक्ष डा0 साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा विभाग की ओर से आयोजित गेयटी थिएटर में प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के उपरांत अपने संबोधन में कहे.

उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आने के एक वर्ष बाद ही 7 अगस्त को हथकरघा दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया क्योंकि वर्ष 1905 में इसी दिन कलकता टाउन हाल में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत बंगाल विभाजन के विरोध में की गई थी. प्रधानमंत्री द्वारा बुनकरों व हस्तशिल्पियों के सम्मान के लिए हथकरघा दिवस मनाने का निर्णय लिया तथा इस वर्ष 7वाँ हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है.

डा0 साधना सिंह ने 3 अगस्त से 7 अगस्त तक चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि कोविड के चलते कारीगरों के उत्पादों को बाजार में जगह नहीं मिल पाई तथा हम सबका दायित्व है कि हम कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए इस प्रदर्शनी में आकर कारीगरों का इस मुश्किल समय में मनोबल बढ़ाएं ताकि उन्हें सम्मानजनक रोजगार मिल सकें. उन्होनें निगम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया कि इस आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करें.

हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने अवगत करवाया की 7 अगस्त को होने वाले आयोजन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर द्वारा की जानी प्रस्तावित है. इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों के अतिरिक्त हथकरघा उत्पादों पर आधारित फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा है. इस फैशन शो का मुख्य उद्देश्य red युवाओं के बीच हथकरघा उत्पादों को प्रचलित बनाना है ताकि युवा अधिक से अधिक रुप में इसका प्रयोग करें और इसका परोक्ष लाभ बुनकरों को प्राप्त हो सके.

हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने डा0 साधना सिंह का इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए धन्यवाद किया तथा बताया कि बुनकरों व हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है जिस पर कार्य किया जा रहा है तथा इस मुश्किल समय में इन कामगारों को सुदृढ़ करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने की जरुरत है.

इस अवसर पर महापौर शिमला सत्या कौंडल, हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के महाप्रबंधक योगेश गुप्ता, मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, मंडल महामंत्री सुशील चैहान, जिला सचिव शिमला अजय शरना, महामंत्री महिला मोर्चा पिंकी गोयल, निदेशक वाईल्ड लाइफ बोर्ड आसीम आलुवालिया, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव चैहान, पूर्व पार्षद भारती सूद, पार्षद आशा शर्मा, डा0 किमी सूद, दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश्वरी एवं अन्य पार्षद भी उपस्थित थे.प्रदेश में गत सप्ताह कोविड पाॅजिटिविटी दर 1.3 प्रतिशत की गई दर्ज

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि प्रदेश में गत सप्ताह (26 जुलाई से एक अगस्त, 2021) कुल 86548 लोगों के कोविड-19 टेस्ट किए गए, जिनमें से

इस अवधि के दौरान 1100 व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिव मामलों में कमी आई है लेकिन लोगों को इस महामारी से सतर्क रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कोविड-19 पाॅजिटिव मामलों की संख्या 1111 हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य में 26 जुलाई से एक अगस्त, 2021 के दौरान कोविड पाॅजिटिविटी दर 1.3 प्रतिशत दर्ज की गई है.

प्रवक्ता ने कहा कि इस अवधि के दौरान जिला बिलासपुर में कुल 10288 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 56 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत रही. चंबा में कुल 10151 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 226 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 2.2 प्रतिशत रही, हमीरपुर में कुल 8850 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 50 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.6 प्रतिशत रही, कांगड़ा में कुल 13335 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 149 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 1.1 प्रतिशत, किन्नौर में कुल 1659 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 13 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.8 प्रतिशत रही.

उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में कुल 4009 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 97 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 2.4 प्रतिशत रही. लाहौल स्पीति में कुल 499 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 2.2 प्रतिशत, मंडी में कुल 6543 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 276 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 4.2 प्रतिशत रही. शिमला में कुल 7850 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 127 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 1.6 प्रतिशत रही.

सिरमौर में कुल 7931 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 12 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत, सोलन में कुल 7518 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 45 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.6 प्रतिशत और जिला ऊना में कुल 7915 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 38 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत दर्ज की गई. इस अवधि के दौरान प्रदेश में केवल 7 कोरोना मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम हुआ है लेकिन वैश्विक महामारी कोविड-19 अभी समाप्त नहीं हुई है, इसलिए इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे परस्पर दूरी बनाए रखना, साबुन-पानी से हाथ धोना या सैनिटाईजर से हाथ साफ करना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

जिला में सोमवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 4 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हंै.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 1163 सैंपल लिए गए, जिनमें से 4 पॉजीटिव निकले. हमीरपुर शहर के भोटा चौक में 44 वर्षीय महिला और 17 वर्षीय लडक़े, महारल क्षेत्र के गांव टिक्कर में 62 वर्षीय व्यक्ति और नादौन के गांव बेहरड में 43 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है.

The post राज्य रैड क्रोस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा के अध्यक्ष ने हि.प्र. के गेयटी थिएटर में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ appeared first on Aadarsh Himachal.

गरीब बच्चे भी ले सकेंगे ऑनलाइन कक्षाएं, शिक्षा विभाग व जिला रेडक्रॉस सोसायटी देगी स्मार्ट फोन
हमीरपुर: कोरोनाकाल में शिक्षण संस्थानों के बंद रहने तथा स्मार्ट फोन न होने के कारण शिक्षा से वंचित हो रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने विशेष पहल की है. ऐसे गरीब विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने डिजिटल साथी ऐप लांच किया है. इस ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति और स्वयंसेवी संस्था गरीब बच्चों के लिए नया या पुराना स्मार्ट फोन दान कर सकता है. इस अभियान को सफल बनाने तथा हमीरपुर के सभी जरुरतमंद बच्चों को स्मार्ट फोन मुहैया करवाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी भी आगे आई है.

उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने बताया कि कोरोना संकट के कारण लगभग डेढ़ वर्ष से स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं ही लगाई जा रही हैं. लेकिन, स्मार्ट फोन न होने के कारण कई गरीब विद्यार्थी ये कक्षाएं भी नहीं लगा पा रहे हैं. ऐेसे विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक ऐप एवं एचपीडिजिटल साथी डॉटइन वेब पोर्टल लांच किया है. बच्चों को नया या पुराना स्मार्ट फोन देने के इच्छुक दानी व्यक्ति या संस्थाएं इस ऐप एवं वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं.  उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी भी उच्चतर शिक्षा विभाग का सहयोग करेगी. अभियान के तहत ऐप एवं वेब पोर्टल पर पंजीकृत दानी व्यक्तियों से जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के वालंटियर्स स्वयं संपर्क करेंगे तथा उनसे स्मार्ट फोन एकत्रित करेंगे.

देबश्वेता बनिक ने बताया कि इस संबंध में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक दिलवरजीत चंद्र, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी धर्मपाल, समन्वयक सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली गई है.

उपायुक्त ने गरीब विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन देने के इच्छुक लोगों तथा संस्थाओं से डिजिटल साथी ऐप एवं वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने की अपील की है, ताकि जिला के सभी गरीब एवं जरुरतमंद विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन मुहैया करवाकर उन्हें ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके.

The post गरीब बच्चे भी ले सकेंगे ऑनलाइन कक्षाएं, शिक्षा विभाग व जिला रेडक्रॉस सोसायटी देगी स्मार्ट फोन appeared first on Aadarsh Himachal.