#Road- Adhal Bashala transformed pits Archives - Aadarsh Himachal

अढ़ाल से बशला तक का सड़क मार्ग गड्ढों में हुआ तब्दील
सड़क बनी दलदल, सेब की पेटियां मंडियों तक पहुंचाने में लोगों को आ रही दिक्कतें

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू के अढ़ाल और बशला के लिए जाने वाली सड़क की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। चार किलोमीटर तक इस सडक़ की मेटलिंग पूरी तरह से उखड़ गई है जिससे यहां के स्थानीय लोगों को चलने और अपने वाहनों को चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के बार- बार लोक निर्माण विभाग को इस बारे में सूचित करने के बावजूद भी विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है जिससे स्थानीय जनता में विभाग के प्रति खासा रोष व्यापत है।

लोगों का कहना हैं कि माह अप्रैल से लेकर वह विभाग को सड़क को ठीक करने का आग्रह कर रहे हैं और विभाग ने कहा था कि सड़क के चार किलोमीटर के मेटलिंग के टेंडर हो चुके है और जल्द ही काम शुरू किया जायेगा लेकिन अब अगस्त माह खत्म होने के लिए भी एक दिन बचा हैं और अभी तक सड़क का काम तो दूर बल्कि विभाग ने सड़क में मिट्टी डाल कर सड़क की हालत पहले से भी बद्तर कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि इन दिनों सेब सीजन भी शुरू हो गया हैं और उन्हें सेब की पेटियों को मंडियों तक पहुंचाने में काफी दिक्कतें पेश आ रही है।

कारण यह हैं कि सड़क पर विभाग की ओर से मिट्टी फेंकने से और भी दलदल बन चुका हैं जिसमें सेब की गाड़ियां भार होने के कारण मिट्टी में फंस रही है। इस वजह से वाहन चालक भी अपने वाहनों को ऐसी खस्ता सड़क में लाने में हिचकिचाते हैं। कई लोगों की सेब की पेटियां तो कई दिनों से वाहन न मिलने के कारण सेब सड़ने लगे हैं लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं ब्लाॅक कांग्रेस मीडिया प्रभारी हैप्पी मेहता का भी कहना हैं कि सेब की पेटियों को ले जाने वाले वाहन चालक सड़क की हालत देखकर मुंह मांगी किमत मांगते हैं और स्थानीय लोगों को मजबूरन उसी रेट में अपनी पेटियां मंडियों तक पहुंचानी पड़ती है। उन्होनें विभाग को सख्त तौर पर चेतावनी दी हैं कि इस सड़क की हालत में जल्द सुधार किया जाए और मिट्टी न डालकर पूरी तरह से यह चार किलोमीटर तक का सड़क मार्ग की मेटलिंग की जाएं ताकि लोगों को परेशानी न हों।

The post अढ़ाल से बशला तक का सड़क मार्ग गड्ढों में हुआ तब्दील appeared first on Aadarsh Himachal.