#Sanjuli College extended first year Archives - Aadarsh Himachal

संजौली काॅलेज में प्रथम वर्ष के लिए बढ़ाई गई हैं प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला स्थित उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि को आगामी 5 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ चन्द्र भान मेहता ने पत्रकारों से यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि वर्तमान कोरोना संकट के हालात और प्रदेश के दूरदराज़ के इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क की अच्छी सुविधा ना होने के कारण अंतिम तिथि को आगामी बुधवार तक बढ़ाया गया है, जिससे प्रदेश के हरेक मेधावी एवं पात्र विद्यार्थी को उत्कृष्ट महाविद्यालय में प्रवेश लेने की कसौटी पर खुद को साबित करने का भरपूर एवं उचित अवसर मिल सके। नव कार्यक्रमानुसार अब 6 अगस्त को पहली मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी एवं विधि www.gcsanjauli.com पर उपलब्ध करवाई गई है।

विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में आ रही किसी भी असुविधा अथवा परेशानी के तुरंत एवं उपयुक्त निदान के लिए वेबसाइट पर दिए गए ईमेल, फोन नंबरों एवं सोशल मीडिया आदि अनेक माध्यमों द्वारा सूचित किया जा सकता है। गौरतलब है कि पूर्व कार्यक्रमानुसार महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए 30 जुलाई अंतिम तिथि निश्चित हुई थी। उत्कृष्ट महाविद्यालय में प्रवेश से लेकर फीस जमा करने और रिकॉर्ड रखने की सारी प्रक्रिया पिछले वर्ष से से पूर्णरूपेण ऑनलाइन है। कोरोना संकट के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया की निर्बाध सफलता के लिए संजौली महाविद्यालय पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयार है।

The post संजौली काॅलेज में प्रथम वर्ष के लिए बढ़ाई गई हैं प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त appeared first on Aadarsh Himachal.