sukhram chaudhary Archives - Aadarsh Himachal

जनता से सीधा सम्वाद स्थापित करने के लिए जनमंच एक कारगर एवं सशक्त मंच हुआ सिद्ध : सुख राम चौधरी
बिलासपुर : बिलासपुर श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जुखाला में आठ पंचायतों के लिए आयोजित 23वें जनमंच की अध्यक्षता करते हुए बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी ने कहा कि जनता से सीधा सम्वाद स्थापित करने तथा जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जनमंच एक कारगर मंच सिद्ध हो रहा है. इस कार्यक्रम में सभी विभागों की जन शिकायतों का मौके पर निपटारा करने तथा नागरिक केन्द्रीत सेवाओं का लाभ प्रदान करने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण करने का उचित माध्यम है.

श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की आठ पंचायतों नम्होल, घ्याल, पंजैलखुर्द, सिकरोहा, निहारखन बासला, कोटला, स्योहला और जुखाला के लोगों ने कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए जनमंच कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने कहा कि जनमंच लोगों के घर-द्वार पर ही लोगों को इन्साफ और उनकी समस्याओं का समाधान करने का एक कारगर एवं सशक्त मंच है. इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश की प्रशांसा देशभर में हो रही है.

जनमंच कार्यक्रम में लोगों द्वारा 246 शिकायतें और 103 मांगे रखी गई

उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में जनमंच के माध्यम से लाखों लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है. जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से आज जुखाला में मौके पर 123 शिकायतें और 48 मांगे रखी गई जिसमें से प्री जनमंच में 123 शिकायतें और 55 मांगे रखी गई और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को त्वरित निपटारे के लिए भेजा गया. जनमंच कार्यक्रम में 30 हिमाचली प्रमाण पत्र, 13 अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, 12 आय प्रमाण पत्र, 9 इंतकाल, 6 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 100 व्यक्तियों तथा होमोपैथी द्वारा भी 90 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई.

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते देश और प्रदेश में बहुत से लोगों ने अपनी जान गवाई और आर्थिकी पर भी विपरित असर पड़ा परंतु इसके बावजूद भी देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इसके रोकथाम के बेहतर उपाय करते हुए लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने तथा सभी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए कृत संकल्प रहे. इसी का नतीजा है कि जहां प्रदेश में 50 आईसीयू बिस्तर की सुविधा थी वहीं अब इसकी संख्या बढ़ाकर 800 कर दी गई है जबकि प्रदेश में लगभग 3 आॅक्सीजन प्लांट थे उन्हें बढ़ाकर लगभग 28 कर दिया गया है जिसका मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न स्थानों पर लोकार्पण किया जा रहा है ताकि लोगों के स्वास्थ्य से कोई भी समझौता न किया जाए और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में सरकार सफल रही है और तीसरी लहर से निजात दिलाने के लिए प्रदेश ने तैयारी कर ली है.

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक ऊर्जा राज्य है. प्रदेश की ऊर्जा दोहन की कुल क्षमता 25 हजार मेगावाट है जिसमें से 10 हजार 400 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है. प्रदेश सरकार ने प्राइवेट सैक्टर में अभी तक जो प्रोजेक्ट आरम्भ नहीं किए थे उनका पीपीए नए सिरे आरम्भ करने का निर्णय लिया गया है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को साफ व स्वच्छ तथा पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत अब तक प्रदेश में लगभग 6 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है. नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत 200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों, गरीबों, विधवाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर एक वर्ष में 720 करोड़ रुपये खर्च किए गए. उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना के तहत 65 से 69 वर्ष की आयु की सभी पात्र महिलाओं को बिना किसी आय के 1 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं को खाना पकाते समय चुल्हे के धुएं से छुटकारा दिलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस योजना के तहत प्रदेश में लगभग 3 लाख महिलाओं को गैस कुनेक्शन वितरित किए गए है.

उन्होंने प्रशासन के साथ पंचायती राज संस्थान के जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि आम जन मानस इनका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके.

इस अवसर पर उन्होंने ‘बेटी के अनमोल योजना’ के तहत 5 लाभार्थी बेटियों को 12-12 हजार रुपये की एफडीआर प्रदान की.

उन्होंने इससे पूर्व ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के अंतर्गत आंबला का पौधा रोपित किया और उसके साथ ही सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजना व कार्यक्रमों से सम्बन्धित लगाए गए स्टाॅलों का भी अवलोकन किया.

इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने मुख्यातिथि का जनमंच कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि जनमंच के माध्यम से जनता की अधिक से अधिक समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाए. इसके अतिरिक्त कुछ समस्याएं जिनके समाधान में समय लग सकता है उन्हें समयवद्ध करके उनका निदान करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, प्रदेश आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, उपायुक्त पंकज राय, एडीसी तोरुल रवीश, एसडीएम योगराज धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

The post जनता से सीधा सम्वाद स्थापित करने के लिए जनमंच एक कारगर एवं सशक्त मंच हुआ सिद्ध : सुख राम चौधरी appeared first on Aadarsh Himachal.

मंत्री सुखराम चौधरी ने जुब्बल में 41 ट्रांसफार्मर समेत एचटी एवं एलटी लाईन के विस्तारीकरण का किया वादा
शिमला:

जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग द्वारा 41 ट्रांसफार्मर के साथ 38.4 किलोमीटर लम्बी एचटी लाईन एवं 69.77 किलोमीटर लम्बी एलटी लाईन का विस्तार किया जा रहा है.यह विचार आज बहुउद्देशीय एवं ऊर्जा तथा गैर पारम्परिक ऊर्जा स्त्रोत मंत्री सुखराम चौधरी ने जुब्बल क्षेत्र की पंचायत बढ़ाल के ग्राम सराहना, ग्राम पंचायत बरथाटा के डटोड तथा ग्राम पंचायत कठासु एवं ग्राम पंचायत धार में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत व्यक्त किए.

उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया तथा शेष समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र की जनता को ट्राॅमा सेंटर, दो उपमण्डल कार्यालय तथा कोटखाई में खण्ड विकास कार्यालय एवं टिक्कर में अग्निश्मन केन्द्र समर्पित किए है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में जो कद स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा का था, उस कद को राजनीति में बनाने में बड़ा समय लगता है और उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की धारा को लोगों को समर्पित किया है, वो अपने आप में एक उल्लेखनीय योगदान है. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए लड़ाई लड़ी है और आज हमारे द्वारा जिन विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन किए जा रहे है, यह सारे कार्य उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान परिचालक वृत रोहडू तथा जुब्बल-कोटखाई नावर क्षेत्र में मुख्यमंत्री रोशनी योजना, अनुसूचित जाति विकास योजना, सौभाग्य योजना के तहत 7 हजार 902 उपभोक्ताओं को 201 ट्रांसफार्मर के माध्यम से 114 किलोमीटर उच्च ताप लाईनें तथा 154 किलोमीटर निम्न ताप लाईनों से गरीब परिवारों को विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाई जा रही है.

उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बागवानी क्षेत्र में 14 करोड़ 62 लाख रुपये व्यय कर 3 हजार 911 बागवानों को लाभान्वित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पराला मण्डी में प्रोसेसिंग प्लांट का कार्य तेजी से चल रहा है.जुब्बल विकास भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है, जिसे जल्दी ही विभागों को आबंटित कर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से सभी लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा पीने का पानी मुहैया करवाया जा रहा है तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लोगों को अपनी आर्थिकी को बढ़ाने के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है.

इस दौरान उन्होंने कठासु महिला मण्डल को 2 लाख 50 हजार रुपये तथा लोअर महिला मण्डल चन्द्रपुर को 1 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की.उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न महिला मण्डलों को धन की कमी न आने का आश्वासन भी दिया.उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों द्वारा मांगी गई मांगों का कार्य पूर्ण करने के भी दिशा-निर्देश दिए.

इस दौरान कठासु में आज 70 वर्षीय महिला की अचानक मृत्यु पर दो मिनट का मौन भी रखा गया.उन्होंने कठासु क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में हम इस क्षेत्र का दौरा करेंगे और जो भी मांगे इस क्षेत्र की जनता की होगी उसे जल्द पूरा करेंगे.

इस अवसर पर आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष चेतन बरागटा ने भी एंटी हेलनेट, पराला मण्डी, एंटी हेलगन जैसी बागवानों के लिए विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा इंजीनियरिंग काॅलेज जैसे बड़े विकास कार्यों का भी उल्लेख किया.

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरूण फाल्टा, जिला महासु युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश चौहान, पूर्व मण्डलाध्यक्ष जगदीश चौहान, जुब्बल-कोटखाई मण्डल सचिव यशपाल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य मीनाक्षी तांटा, पूर्व मण्डलाध्यक्ष लायक राम चौहान, कठासु की प्रधान गीता नाश्टा, उपमण्डलाधिकारी रोहडू सुरेन्द्र ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत सूर्यकांत, बीडीओ जुब्बल-कोटखाई कर्ण सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत, लोक निर्माण विभाग तथा आईपीएच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित थे.

The post मंत्री सुखराम चौधरी ने जुब्बल में 41 ट्रांसफार्मर समेत एचटी एवं एलटी लाईन के विस्तारीकरण का किया वादा appeared first on Aadarsh Himachal.