toner-skin-glow-shahnaz-hussain Archives - Aadarsh Himachal

त्वचा के ग्लो के लिए टोनर का उपयोग – शहनाज़ हुसैन
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। टोनर को हम अपने सौन्दर्य प्रसाधनों में सबसे कम अहमियत देते हैं   क्योंकि  अभी भी ज्यादातर महिलाएं इसके महत्व और उपयोग को लेकर जागरूक नहीं है  जबकि   टोनर दिन और रात में  त्वचा के देखभाल में सबसे ज्यादा  महत्वपूर्ण रोल अदा करता है / टोनर त्वचा की सफाई , नमी और पी एच स्तर के नियन्त्रण में मददगार साबित होता है /  स्किन टोनर त्वचा  को साफ़ कर पोर्स में फंसी गंदगी,  मैल और अन्य अशुद्धियों को हटा देता है/      टोनर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है/  टोनर के इस्तेमाल से रूखी त्वचा में नमी आती है/    टोनर आपकी त्वचा के पीएच  लेवल के बैलेंस करने में मदद करता है/

चेहरा फेसवॉश करने के बाद आपकी त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं। इसलिए त्वचा पर कोई क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाने से पहले टोनर का उपयोग करना चाहिए। टोनर त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ.साथ त्वचा के पोर्स को टाइट करने में भी मदद कर सकता है तथा  एक तरह का नैचरल लुब्रिकेंट होता      जो आपकी त्वचा के प्रकृतिक तैलीय सन्तुलन   बनाए रखने में मदद करता है  /  जब इसे नियमित रूप से उपयोग किया जाता हैए तो यह त्वचा में झुर्रियां, कील मुहांसों सहित   त्वचा  की कई समस्याओं को दूर कर देता है/

अगर आपने मेकअप किया है तो सबसे पहले  मेकअप हटा लें और इसके बाद फेसवॉश से चेहरे को धो लें/   फेस की क्लीनिंग के बाद  टोनर लगाएं /  आपने मेकअप नहीं किया हुआ है तो आप फेसवॉश के बाद टोनर का इस्तेमाल कर लें/    इसके बाद आप कोई सीरम या फिर अपना मॉइस्चुराइजर लगा सकते हैं/    इसके बाद आप अपनी ब्यूटी क्रीम को अप्लाई करें/

बाजार से टोनर  खरीदना कई बार न केवल महंगा साबित होता बल्कि उसकी गुणबत्ता को लेकर भी काफी सबाल देखने  में मिलते हैं /  हमारे  किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो टोनर का काम करती हैं और स्किन की खूबसूरती बढ़ाती हैं। गुलाब जल,  खीरा,  नींबू,  खस जैसी सामग्री से आप घर पर ही टोनर बना सकती हैं। त्वचा को ताजा  मुलायम बनाने के लिए   ग्रीन टी,  एप्पल साइडर विनेगर, आलू और टमाटर का भी उपयोग कर सकती हैं।

गुलाबजल और कच्चा दूध ऐसे स्किन टोनर हैं,  जिनका उपयोग हर तरह की त्वचा पर किया जा सकता है /  ये चीजें घर की दैनिक जरूरतों में भी उपयोग होती हैं। इसलिए आपको टोनर के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है ग्रीन टी टोनर त्वचा द्वारा उत्पादित सीबम को नियंत्रित करता है। यह स्किन को आयल फ्री बनाये रखता है। ग्रीन टी के एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण सूजन को कम करते हैं। ये मुंहासों को कंट्रोल करते हैंए जिससे साफ,  बेदाग त्वचा मिलती है।

नीम टोनर–नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। उस पानी को  बोतल में भर  लें। इसको खराब होने से  बचाने के लिए इसमें  आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिला लें /

है। यह  कील मुहांसे  हटानेके लिए सबसे बढ़िया प्रकृतिक उपचार है /

गुलाब जल ———–

गुलाब जल सबसे अच्छा स्किन टोनर है। स्किन टोनर और फ्रेशनर बनाने के लिए गुलाब जल  को विच हेजल के साथ मिलाया जा सकता है /  आप रोज वॉटर और विच.हेजल से स्किन फ्रेशनर बना सकती हैं। ये मिश्रण  न सिर्फ स्किन को टोन करता हैए बल्कि इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी हैं ,  जो त्वचा   को कोमल ,मुलायम और आकर्षक भी हेल्दी बनाए रखते हैं। यह त्वचा को ढीली होने से बचाता है और सूजन कम करने भी मदद करता है।

घर पर  बनाएं टोनर

रोज वॉटर और विच.हेजल से घर पर टोनर बनाते समय अपने स्किन टाइप के अनुसार इसकी सही मात्रा चुनें। यहां पर हम ऑयलीए ड्राई और नॉर्मल स्किन के लिए रोज वॉटर और विच.हेजल का सही मिश्रण  बता रहे हैं  ताकि आप घर पर अपने लिए उपयुक्त  टोनर बना सकें।

सामान्य त्वचा

सामान्य त्वचा   के लिए  3 /4  कप गुलाब  जल में  1 /4   कप विच.हेजल मिलाएं।

तैलीय त्वचा —–

ऑयली स्किन के लिए गुलाब जल  और विच.हेजल को बराबर मात्रा में मिलाएं।

शुष्क त्वचा  ———

शुष्क त्वचा    के लिए  3 /4  कप गुलाब जल  में  1 /4  कप विच.हेजल और आधा चम्मच ग्लिसरीन को एक साथ मिलाएं।

त्वचा को टोन करने के लिए आप आसानी से ठंडे गुलाब जल  का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए फ्रिज में एक कटोरी में गुलाब जल रखें और उसमें रूई के फाहे भिगो दें। त्वचा को पोंछने के लिए इनका प्रयोग करें। गालों पर,  माथे पर,  ठोढ़ी पर लगाते हुए पूरे चेहरे को कवर करें। ऐसा करने से स्किन की गहराई से सफाई होती है और चमक बढ़ती है।

तैलीय त्वचा   से एक्स्ट्रा ऑयल हटाने के लिए और स्किन को टोन करने के लिए गुलाब जल को खीरे के रस या नींबू के रस के साथ समान मात्रा में मिलाकर त्वचा पर लगाएं।

गुलाब एक नेचुरल कूलर है। इसके इस्तेमाल से त्वचा ताजा ,मुलायम  और जबां  बनी रहती है।

त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए खीरे के टुकड़ों को त्वचा पर रगड़ा जा सकता है।

डेढ़ कप पानी में एक चम्मच एप्पल विनेगर मिलाएं। इसे सूती  पैड में भिगोकर त्वचा  को टोन करने के लिए इस्तेमाल करें।

पुदीने की पत्तियां भी त्वचा को ठंडक और ताजगी प्रदान करती हैं। पुदीने की पत्तियों को पीसकर पानी में मिला लें। इसे एक घंटे तक ऐसे ही रहने दें। छानकर रूई से चेहरे पर लगाएं। आपको ठंडक और ताजगी का एहसास होगा।

तैलीय त्वचा  के लिए अंडे की सफेदी में नींबू का रस और शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को साफ और ताजा बनाता है   और रोम छिद्रों को बंद करता है।

त्वचा को तरोताजा बनाने के लिए आप पानी में आवश्यक तेल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं। आवश्यक तेलों का उपयोग कभी भी अकेले नहीं करना चाहिए।

उदाहरण के लिएए 50 मिली मिनरल वॉटर में रोज ऑयल की पांच बूंदें मिलाएं। इसे ठंडी जगह पर स्टोर करें।

सबसे पहले त्वचा को क्लींजर या फेस वॉश से धो लें,  ताकि त्वचा से सारी गंदगी निकल जाए। इसके बाद चेहरे को साफ.नरम तौलिए से पोंछ लें।

अब रूई की मदद से स्किन टोनर को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। स्किन टोनर जब चेहरे पर अच्छे से लग जाए  तो उसे पूरी तरह सूखने दें।

जब स्किन टोनर त्वचा में पूरी तरह से अवशोषित हो जाए, तो उसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें।

हमेशा अल्कोहल-फ्री स्किन टोनर का ही उपयोग करें।

हमेशा कॉटन पैड की सहायता से इसका प्रयोग करें। हाथ से भी टोनर का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि हाथ साफ हों/

प्रतिदिन एक बार टोनर का उपयोग किया जा सकता है। यदि आपकी त्वचा तैलीय  है या मेकअप करना है  तो इसे दिन में दो बार लगाया जा सकता है। हर दिन या दिन में दो बार से अधिक टोनर का उपयोग नहीं करना चाहिए। अधिक उपयोग करने पर यह स्किन से नेचुरल ऑयल खत्म कर सकता है।

स्किन टोनर का इस्तेमाल आंख के आसपास की त्वचा पर सावधानी से करें।  टोनर के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

The post त्वचा के ग्लो के लिए टोनर का उपयोग – शहनाज़ हुसैन  appeared first on Aadarsh Himachal.