Tragic Archives - Aadarsh Himachal

दुखद: टिक्कर के दरोटी गांव में अचानक लगी आग, एक के बाद एक आते गए घर चपेट में
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। शिमला जिले के नावर क्षेत्र की टिक्कर तहसील के टिक्कर के दरोटी गाँव में शनिवार देर रात कई आग लगने की दुखद घटना सामने आई है। घटना में गांव के लगभग 9 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन घटना में आग की चपेट में एक के बाद एक कई घर आते चले गए जिसके कारण लगभग 20 परिवार बेघर हो गए हैं। घटना में चार भाईयों के घर भी जल गए हैं। घटना देर रात एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। हालांकि आग और अधिक फैलने से स्थानीय लोगों की मदद से गांव के दूसरे छोर से आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो घटना में और अधिक लोग प्रभावित हो सकते थे।

शिमला जिले के नावर क्षेत्र की टिक्कर तहसील में भीषण अग्निकांड हुआ है। टिक्कर के दरोटी गांव में आग लगने से 9 मकान जलकर राख हो गए। घटना शनिवार देर रात एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने से 20 परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए। इस घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक मकान में आग लगी और देखते ही देखते साथ लगते मकान भी धू-धू जलने लगे। लोगों की चीख-पुकार के बीच आनन-फानन में ही मदद के लिए लोग एकत्रित हुए और आग बुझाने लगे।

फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद क्षेत्रवासियों ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग बुझाने में सफलता प्राप्त कर ली है। एसडीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। प्रभावितों को फौरी राहत दी जा रही है। राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। अग्निकांड प्रभावितों की प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।

The post दुखद: टिक्कर के दरोटी गांव में अचानक लगी आग, एक के बाद एक आते गए घर चपेट में appeared first on Aadarsh Himachal.

दुखद: चंबा में चलती कार में लगी आग, BSF जवान जला जिंदा, मौत
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला/चंबा। एक दुखद हादसे में बीएसएफ जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई है। हदसा चंबा-जोत मार्ग पर पेश आया। जानकारी के अनुसार एक चलती कार में आग लगने के कारण एक बीएसएफ जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई है। हादसा बुधवार देर रात का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के 2795 डाकघरों में महिलाएं खोल सकेंगी महिला सम्मान बचत खाता, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग करेगा जागरूक

चलती कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के एक जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के चंबा-जोत मार्ग पर हुआ। सुनसान जगह होने की वजह से किसी को भी हादसे का पता नहीं चला। मृतक जवान के कुछ अवशेष ही बचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद अवशेष परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक अमित राणा (33) पुत्र रघुवीर सिंह कांगड़ा के नूरपुर के गेंही लगोड़ के रहने वाले थे। अमित बुधवार देर रात को नूरपुर से कार में सवार होकर चंबा की तरफ जा रहे थे। देर रात को जब वह जोत के पास पहुंचे तो कार में अचानक आग भड़क गई।

ये भी पढ़ें: इंतजार: प्रदेश में टीजीटी से हैडमास्टर प्रमोशन के लिए 23 हजार शिक्षक लाइन में, पद मात्र 923

हादसे का पता उस समय लगा, जब सुल्तानपुर का एक चालक पिकअप गाड़ी लेकर वाया जोत होकर वहां पहुंचा। उसने हादसे की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कार के ईंजन में भड़की आग को माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। मृतक के बचे हुए अवशेषों का गुरुवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। अवशेषों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

The post दुखद: चंबा में चलती कार में लगी आग, BSF जवान जला जिंदा, मौत appeared first on Aadarsh Himachal.