usha-devi-of-bagna-village-in-nirmand-secured-first-place-in-painting-and-slogan-writing-in-district-kullu Archives - Aadarsh Himachal

निरमण्ड की बगना गांव की उषा देवी ने पेंटिंग और नारा लेखन में जिला कुल्लू में हासिल किया पहला स्थान
दीवान राजा

आनी। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा स्वतन्त्रता दिवस और पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर 15 -29 साल के युवा व युवतियों के लिए चित्रकला,नारा लेखन,भाषण, गायन कला समेत कई अन्य प्रतियोगिताएँ ऑनलाइन आयोजित की गई थी ।

प्रतिभागियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लिंक द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण करना था ।

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत भालसी ,निशानी में ग्राम रोजगार सेविका के पद पर सेवारत ऊषा देवी ने जिला भर में पहला स्थान हासिल करके पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।

बता दें , स्वतंत्रता दिवस पर कुल 92, जबकि इससे पूर्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रतियोगिता में 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। निरमण्ड खण्ड के ग्राम पंचायत भालसी पंचायत के प्रधान विदेश निगम ने ग्राम रोजगार सेविका ऊषा देवी को जिले भर में प्रथम स्थान हासिल करने पर बधाई देते हुए कहा कि ऊषा देवी एक बेहतर महिला कर्मचारी होने के साथ साथ अच्छी पेंटर भी है । उन्होंने कहा कि पंचायत के कामकाजों व घर की जिम्मेदारियों के साथ साथ इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना सचमुच अन्य सभी महिलाओं के लिए ऊषा देवी एक प्रेरणा है ।

पेंटिंग और नारा लेखन में जिला कुल्लू में हासिल किया पहला स्थान

ऊषा देवी विकास खण्ड निरमण्ड की बगना गांव की निवासी है । बचपन से ही पढ़ाई के साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी शौक रहा है । यही कारण था कि विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले भाषण, नारा लेखन, चित्रकला समेत कई प्रतियोगिताओं में अव्वल रहती थी ।

बचपन में ही पिता का साया सर से उठ गया जब ऊषा देवी ने महज़ दूसरी कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी । आर्थिक स्तिथि अच्छी न होने के कारण जमा दो कक्षा की पढ़ाई स्थानीय विद्यालय जमा दो विद्यालय देऊली से उत्तीर्ण की ।

माता पर ऊषा देवी समेत भाइयों के पालन पोषण व परिवार सम्भालने का ज़िम्मा था जिस कारण जमा दो के बाद ऊषा देवी अपनी आगे की पढ़ाई नहीं कर पाई।  सामाजिक रस्मों व परिवार की स्तिथि को देखते हुए ऊषा देवी ने विवाह कर लिया । उसके बाद इनका चयन विकास खण्ड निरमण्ड में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर हुआ एयर वर्तमान में ग्राम पंचायत भालसी और निशानी में अपनी सेवाएं दे रही हैं । ऊषा देवी ने हार नहीं मानी आखिर आठ साल के लंबे अंतराल के बाद इग्नू से स्नातक डिग्री की और अभी एचपीयू से राजनीति शास्त्र में एमए की पढ़ाई कर रही है ।उषा ने बताया कि उनकी पढ़ाई में उनके पति गंगा राम का अहम योगदान है ।

The post निरमण्ड की बगना गांव की उषा देवी ने पेंटिंग और नारा लेखन में जिला कुल्लू में हासिल किया पहला स्थान appeared first on Aadarsh Himachal.