हिमाचल में 15 फरवरी से फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

प्रदेश में अभी भी ठप्प हैं 136 सड़कें और 42 पेयजल योजनाएं

0
7
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 शिमला। 

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। 15 फरवरी से प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। 14 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा लेकिन उसके बाद एक बार फिर से प्रदेश में मौसम रंग दिखाएगा। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 136 सड़कें और 42 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.4, सुंदरनगर-बिलासपुर 22.0, सोलन 21.2, हमीरपुर 20.8, कांगड़ा 20.6, भुंतर 20.4, धर्मशाला 20.1, चंबा 19.7, शिमला 13.9, डलहौजी 7.3, कल्पा 6.1 और केलांग में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है। लाहौल-स्पीति में 92, शिमला 17, कुल्लू 11, मंडी 11, चंबा 4 और सोलन में एक सड़क बंद है। लाहौल-स्पीति जिले में 27, चंबा 11 और शिमला में 4 पेयजल योजनाएं ठप हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते 15 फरवरी से मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है।

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान
केलांग                – 13.5
कल्पा                 – 4.6
कुफरी                – 2.3
मनाली                – 2.0
डलहौजी                0.1
शिमला                  3.0
धर्मशाला                5.2