# Archives - Aadarsh Himachal

भूपेश बघेल की जनसभा में कुर्सियां भी आगंतुकों का इंतजार करती रही : बिंदल
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

• अर्की की जनता ने रतन पाल सिंह को विधानसभा भेजने का मन बना लिया है

अर्की/सोलन: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन का प्रयास किया , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश से सैंकड़ो मील दूर अर्की पधारे और अर्की के छोटे से बाजार में चंद कुर्सियां लगाके कांग्रेस द्वारा एक सभा का आयोजन किया है वह कुर्सियां भी आगंतुकों का इंतजार करती रही।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा को एक साल तक कार्य कराने का मौका प्रदान करने का निर्णय ले लिया है।

अर्की विधानसभा उपचुनावों में भाजपा उम्मीद्वाय रतन सिंह पाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा भेज कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के विकासात्मक कार्यों को पूरा करने का फैसला जनता ले चुकी है।

उन्होंने कहा कि हम एक बार पुनः अर्की के मतदाताओं से निवेदन करते है कि कमल का बटन दबाकर अर्की का विकास सुनिश्चित करें।

The post भूपेश बघेल की जनसभा में कुर्सियां भी आगंतुकों का इंतजार करती रही : बिंदल appeared first on Aadarsh Himachal.

सपनों का घरौंदा बनाने में शिवदयाल के लिए मददगार बनी प्रधानमंत्री आवास योजना
सरकार ने दी इतने लाख रूपये की आर्थिक मदद, टायलेट बनाने के लिए भी दिए 12 हजार रूपये

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। बरसात का मौसम ग्राम पंचायत पारली के शिवदयाल के लिए किसी कहर से कम नहीं होता था। लकड़ी के कच्चे मकान में रिसने वाला पानी परेशानी का सबब तो था ही साथ ही 5 बच्चों की पढ़ाई अत्याधिक प्रभावित होती थी। घर में मेहमान आ जाए तो शिवदयाल के पास उनके आदर सम्मान के लिए बैठाने लायक जगह तक नहीं थी। बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले शिवदयाल ने पक्का मकान बनाने के लिए कई बार सोचा लेकिन आर्थिक स्थिती ठीक न होने के कारण उसके सपनों के घरौंदे की नींव रखना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना ने शि वदयाल और उसके परिवार के जीवन में एक नई उम्मीद जगाई।

यह भी पढ़ेंः- पांच अगस्त को दीपमाला करेगी भाजपा, सभी प्रदेशवासी भी घर-घर जलाएं दीप: सुरेश कश्यप

इस योजना के चलते न सिर्फ शिवदयाल का आशियाना मुकम्मल हुआ बल्कि परिवार को अब सिर छुपाने के लिए पक्का घर भी मिल गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने शिवदयाल के परिवार के चेहरे पर जहां नई मुस्कान ला दी वहीं अब शिवदयाल परिवार के साथ अपने पक्के मकान में जिंदगी के सुख-दुख बांट सकता है। शिवदयाल विकास खंड कुल्लू के ग्राम पंचायत पारली के झूणी गांव से बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं। उनके कच्चे मकान की हालात देखकर पंचायत की तरफ से उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए चुना गया। सरकार की तरफ से 1.30 लाख की मदद मिलने और खुद की बचत से कुछ पैसा खर्च करने के बाद शिवदयाल के पास अब अपना एक पक्का मकान है। इसके साथ ही टायलेट बनाने के लिए भी सरकार की तरफ से 12 हजार रुपए सरकार ने जारी किए हैं।

शिवदयाल बताते हैं कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार उनकी सहायता नहीं करती तो उनका पक्का मकान बनाने का सपना सपना ही रह जाता। उनका कहना है उनके कच्चे घर की छत भी लकड़ी की बनी थी जोकि सड़ने के कगार पर थी। ऐसे में छत से पानी रिसना आम बात थी, जिसके कारण घर में रखा सामान भी खराब हो जाता था, बच्चों को पढ़ाई  करने के लिए कोई जगह नहीं बचती थी। घर में यदि कोई मेहमान आता तो चिंताएं और बढ़ जाती थी। शिवदयाल का कहना है कि ऐसे में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने कठिन समय में मेरे परिवार की सहायता करके हमें एक नई उम्मीद दी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनकी सहायता करने के लिए धन्यवाद किया है और आभार जताया है।

The post सपनों का घरौंदा बनाने में शिवदयाल के लिए मददगार बनी प्रधानमंत्री आवास योजना appeared first on Aadarsh Himachal.

मंडी के बाद हमीरपुर भाजपा नेता की लापरवाही न पड़ जाए भारी, एसडीएम-बीडीओ सहित 60 प्राथमिक संपर्क में
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला/कांगड़ा/हमीरपुर। भाजपा के पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन की गलती से न केवल जनता, बल्कि कई बड़े अधिकारियों को भी खतरा हो गया है। एसडीएम नादौन, बीडीओ नादौन, जिला राजस्व अधिकारी समेत 60 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पूर्व विधायक के प्राथमिक संपर्क में आए हैं। साथ ही उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर की निजी सचिव, निजी सहायक, दो चपरासी समेत चार लोग भी उनके प्राथमिक संपर्क में आए हैं। 21 जुलाई को पूर्व विधायक मिनी सचिवालय हमीरपुर में उपायुक्त से मिलने आए थे, लेकिन उपायुक्त के अपने कार्यालय से बाहर होने के कारण वह बाकी स्टाफ से मिले।

उनके संपर्क में आए सभी लोगों को गृह संगरोध में रहने के आदेश जारी हुए हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक की पत्नी और बेटा व घर पर अन्य सदस्य भी उनके प्राथमिक संपर्क में हैं। जबकि पूर्व विधायक को एचआरटीसी का वाइस चेयरमैन बनने पर मिला सरकारी वाहन का चालक व निजी सचिव भी उनके प्राथमिक संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें: किन्नौर: जेएसडब्ल्यू कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर कड़छम वांगतू प्रोजेक्ट में जमकर हुआ हंगामा

डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर में सैंपल देने के बाद भाजपा नेता ने हमीरपुर के गांधी चौक पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर शॉपिंग की थी। यहां एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के बाद वह आधा दर्जन अन्य दुकानों में भी गए। गांधी चौक पर कई अपने पहचान के लोगों से मुलाकात करने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। दो लोगों के घर पर शोक प्रकट करने भी गए थे।

उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि एहतियातन जिन-जिन दुकानों में भाजपा नेता गए थे, उन्हें कुछ दिनों तक बंद रखने और दुकानों के सभी स्टाफ को क्वारंटीन में रहने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन के गांव को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उनके प्राथमिक संपर्क में 60 से अधिक लोगों की सोमवार शाम तक पहचान की जा चुकी है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

वहीं कांगड़ा जिला में सेना के जवानों के संक्रमित होने की तादाद बढ़ने पर उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बड़ा फैसला लिया है। कांगड़ा जिला में आने पर अब सेना और पैरा मिलिट्री के सभी जवान संस्थागत क्वारंटीन किए जाएंगे। सेना के जवानों को पहले छूट दी गई थी कि वे होम क्वारंटीन होंगे। इसके अलावा उपायुक्त ने अब 20 शहरों से आने वाले सभी लोगों को संस्थागत क्वारंटीन करने का फैसला भी लिया है। पहले इन शहरों की संख्या 13 थी।

सचिवालय कर्मी भी डरे, लॉक डाउन की मांग

सचिवालय में भी कोरोना पॉजिटिव का मामला आने से कर्मचारी सहम गए हैं। संगठनों के पदाधिकारियों ने सचिवालय के पुराने भवन को बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि कर्मचारियों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब लॉकडाउन की जरूरत है। सचिवालय सेवाएं अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष कुलतार सिंह राणा का कहना है कि जहां पर कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं।

ऐसे सभी क्षेत्रों में पूर्णबंदी लागू होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त दूसरे क्षेत्रों में एहतियात बरती जानी चाहिए। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में उन्होंने सचिवालय में बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि सचिवालय में अनावश्यक आमद पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने सचिवालय कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव शर्मा और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

The post मंडी के बाद हमीरपुर भाजपा नेता की लापरवाही न पड़ जाए भारी, एसडीएम-बीडीओ सहित 60 प्राथमिक संपर्क में appeared first on Aadarsh Himachal.