#Containment zone built two villages district Hamirpur Archives - Aadarsh Himachal

जिला हमीरपुर के दो गांव में बने कंटेनमेंट जोन, दो गांव में हटी पाबंदियां
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के पॉजीटिव मामले सामने आने पर जिला की दो पंचायतों के दो गांवों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनके अलावा पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए दो अन्य गांवों में संक्रमण का कोई नया मामला न मिलने पर उक्त दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधीश हरिकेश मीणा ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ेंः- कोरोना अपडेट: शिमला में 22 मामले, रामपुर में 18 आईटीबीपी जवान तो रोहड़ू के महेंदली में दो मजदूर संक्रमित, किया सील

आदेशों के अनुसार बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत बिझड़ी के वार्ड नंबर 2 के गबला पन्गा में लेफ्टिनेंट कृष्ण चंद शर्मा के घर से बुहला पन्गा में गुगा मंदिर तक का क्षेत्र आगामी आदेशों तक कंटेनमेंट जोन रहेगा। इसी प्रकार भोरंज की ग्राम पंचायत झरलोग का वार्ड नंबर एक झरलोग ऊपरला को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी तथा आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इस क्षेत्र में निषेधाज्ञा में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाईयां, रसोई गैस सिलैंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन द्वारा घर-द्वार पर ही की जाएगी। इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा कर सकेगा। न तो इधर-उधर घूमेगा और न ही सडक़ पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा हो सकेगा। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

एक अन्य आदेश जारी करते हुए जिलाधीश हरिकेश मीणा ने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत बड़सर के वार्ड नंबर 4 और ग्राम पंचायत जौड़ा अंब के वार्ड नंबर 4 को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है।

जिलाधीश ने बताया कि कोरोना संक्रमण के पॉजीटिव मामले सामने आने के बाद इन गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। संक्रमण के संभावित मामलों का पता लगाने के लिए इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन इस अभियान के दौरान कोई भी पॉजीटिव मामला सामने नहीं आया।

जिलाधीश ने बताया कि स्थिति की पूर्ण समीक्षा के बाद इन सभी गांवों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। अब इन क्षेत्रों में रोजाना कफ्र्यू में ढील दी जाएगी। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हंै।

The post जिला हमीरपुर के दो गांव में बने कंटेनमेंट जोन, दो गांव में हटी पाबंदियां appeared first on Aadarsh Himachal.