during-meri-mati-mera-desh-campaign-75-saplings-planted-panchayats Archives - Aadarsh Himachal

‘मेरी माटी,मेरा देश’ अभियान के दौरान सभी पंचायतों में लगेंगे 75-75 पौधे
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। ‘मेरी माटी,मेरा देश’ अभियान के तहत जिला हमीरपुर की सभी 248 ग्राम पंचायतों और चारों शहरी निकायों में भी 9 से 13 अगस्त तक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रत्येक पंचायत में कम से कम 75-75 पौधे लगाए जाएंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस अभियान की रूपरेखा तय की।

उन्होंने बताया कि ‘मेरी माटी,मेरा देश’ अभियान के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करेगी और इन आयोजन स्थलों पर स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों, अर्धसैनिकों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समर्पित ‘शिलाफलकम’ स्थापित किए जाएंगे तथा इन पर उनके नाम अंकित किए जाएंगे।  उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि 9 अगस्त तक प्रत्येक पंचायत में अमृत वाटिका के लिए स्थान चिह्नित होने चाहिए तथा इन स्थानों पर ‘शिलाफलकम’ का निर्माण भी हो जाना चाहिए, ताकि तय कार्यक्रम के अनुसार पौधारोपण किया जा सके। उन्होंने कहा कि अमृत वाटिका एवं ‘शिलाफलकम’ के लिए अमृत सरोवर या अन्य किसी जलस्रोत के आस-पास की जगह या कोई अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े:-हिमाचल में बारिश से भारी नुकसान, सरकार को केंद्र से मदद की उम्मीद- CPS किशोरी लाल

उपायुक्त ने जिला पुलिस, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और सैनिक कल्याण विभाग को जिला के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों, अर्धसैनिकों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘शिलाफलकम’ में किसी भी स्वतंत्रता सेनानी या शहीद का नाम नहीं छूटना चाहिए। अगर किसी पंचायत या गांव से कोई स्वतंत्रता सेनानी या शहीद नहीं रहा है तो उनमें भी ‘शिलाफलकम’ के निर्माण के संंबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उपायुक्त ने बताया कि पौधारोपण के बाद 16 से 20 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत से एकत्रित मिट्टी के कलश नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे, जो इन्हें दिल्ली पहुंचाएंगे।

The post ‘मेरी माटी,मेरा देश’ अभियान के दौरान सभी पंचायतों में लगेंगे 75-75 पौधे appeared first on Aadarsh Himachal.