Election Commission of India Archives - Aadarsh Himachal

सभी प्रत्याशियों को उपायुक्तों के पास 07 जनवरी तक जमा करवाना होगा चुनाव व्यय का लेखा-जोखा: मनीष गर्ग
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के गठन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में दिसम्बर, 2022 में विधानसभा के सामान्य निर्वाचन का संचालन करवाया गया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-78 के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों द्वारा परिणाम की घोषणा की तिथि से 30 दिनों के भीतर अपने निर्वाचन व्यय लेखे संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) के समक्ष जमा करवाए जाने अनिवार्य हैं।

ये भी पढ़ें: दस्तावेजों से छेड़छाड़ पर एमबीबीएस उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपने पूर्ण निर्वाचन व्यय लेखे को 7 जनवरी, 2023 से पूर्व संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा करवाया जाना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में कुल 412 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। निर्वाचन की मतगणना 8 दिसम्बर, 2022 को सम्पन्न हुई।

उन्होंने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी नियत अवधि के भीतर बिना किसी न्यायसंगत कारण से अपने निर्वाचन व्यय लेखे जमा नहीं करवाता है तो उस दिशा में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उसे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-10क के प्रावधानों के अनुसार अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

The post सभी प्रत्याशियों को उपायुक्तों के पास 07 जनवरी तक जमा करवाना होगा चुनाव व्यय का लेखा-जोखा: मनीष गर्ग appeared first on Aadarsh Himachal.

बड़ी खबर: हिमाचल में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की घोषणा, जानिए किस दिन होंगे चुनाव
शिमला : चुनाव आयोग ने मंगलवार को हिमाचल में तीन विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की घोषणा कर दी है. मंडी संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों अरकी, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना तय हुआ है. जिसकी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक चलेगी और नामांकन की जांच 11 अक्टूबर को होगी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर तय की गई है. ये उपचुनाव30 अक्टूबर को होने निश्चित हुए हैं, जिसका परिणाम 2 नवंबर को घोषित होगा. इसके साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

उल्लेखनीय है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार, सीट खाली होने के छह महीने के भीतर उपचुनाव कराया जाना चाहिए. हालांकि, इस साल कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के कारण उपचुनावों में देरी हुई है. अधिनियम की धारा 151-ए में प्रावधान है कि चुनाव आयोग, केंद्र सरकार के परामर्श से, उपचुनाव को स्थगित कर सकता है यदि यह प्रमाणित करता है कि इस अवधि के भीतर चुनाव कराना मुश्किल है.

चुनाव आयोग ने कहा कि एक अक्टूबर को एक अधिसूचना जारी की जाएगी और उसी दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर तय की गई है.

फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई में भाजपा के टिकट के लिए कड़ा मुकाबला

शिमला जिले की जुब्बल-कोटखाई सीट और कांगड़ा की फतेहपुर सीट जून में नरिंदर ब्रगटा और फरवरी में सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद खाली हुई थी.

ब्रगटा के बेटे चेतन को जुब्बल-कोटखाई के लिए भाजपा की पसंद माने जा रहें है, क्योंकि पार्टी सहानुभूति वोटों को भुनाने की कोशिश करती है, हालांकि पार्टी के कुछ अन्य नेता टिकट के लिए होड़ में हैं. कांग्रेस के लिए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर स्पष्ट पसंद हैं.

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कांगड़ा जिले में पठानिया के बेटे भवानी सिंह पठानिया ने फतेहपुर से कांग्रेस के टिकट पर दावा पेश किया है. भवानी सिंह ने राजनीतिक कदम उठाने के लिए बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों में अपना करियर छोड़ दिया. उन्होंने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है.

बीजेपी के लिए उम्मीदवार चुनना आसान नहीं होगा क्योंकि पूर्व सांसद कृपाल परमार और स्थानीय नेता बलदेव ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला है.

The post बड़ी खबर: हिमाचल में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की घोषणा, जानिए किस दिन होंगे चुनाव appeared first on Aadarsh Himachal.