#first-solar-eclipse-year-zodiac-sign Archives - Aadarsh Himachal

साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए?
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या 20 अप्रैल दिन गुरुवार को लग रहा है। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण का खग्रास 8 बजकर 7 मिनट पर होगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। ग्रहण के समय सूर्य अपनी उच्च राशि में मेष में रहेंगे, जहां उनके साथ बुध और राहु भी रहेंगे। वहीं इस ग्रहण के दो दिन बाद ही गुरु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। गुरु मेष राशि में आकर सूर्य से संयोग करेंगे। सूर्य और राहु के साथ भी बृहस्पति का कंबीनेशन बनेगा। ऐसे में ज्योतिषीय दृष्टि से साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, अमेरिका, मलेशिया, जापान, सिंगापुर, थाईलैंड सहित कई देशों में  दिखाई देगा। इस दौरान सूर्य अपनी उच्च मेष राशि में गोचर कर रहे होंगे और अश्विनी नक्षत्र में होंगे। अश्विनी नक्षत्र केतु का नक्षत्र है जिससे गंड मूल नक्षत्र की श्रेणी में माना जाता है। इसलिए भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका तीव्र प्रभाव कई राशियों पर रहेगा। किसी के जीवन में शुभ संकेत नजर आएंगे तो किसी की मुश्किलें बढ़ेंगी। लेकिन भारत में दिखाई न देने के बावजूद इस सूर्य ग्रहण से सभी 12 राशियां किसी न किसी रूप में प्रभावित होंगी। साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे इसलिए मेष राशि वालों को विशेष लाभ होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य की उच्च राशि मेष होने से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा।

यह भी पढ़े:- आनी नगर पंचायत में भाजपा का तख्ता पलट, कांग्रेस ने जमाया कब्जा

वृषभ राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण काफी अच्छा रहने वाला है। आय बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी। मिथुन राशि वालों को पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपकी राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। धनु के जातकों को अपने करियर में तरक्की मिलेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अब उन राशियों की बात करते हैं जिनके जीवन में यह सूर्य ग्रहण थोड़ी खलबली मचा सकता है।

इनमें सिंह राशि वालों को खासतौर पर सतर्क रहना होगा। सिंह राशि पर सूर्य ग्रहण का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। गाड़ी सतर्क होकर चलाएं। तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण के मिले जुले प्रभाव होंगे। तुला राशि वालों को अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके शत्रु भी हावी हो सकते हैं। लेकिन इन्वेस्टमेंट से आपको फायदा होगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। मकर राशि वालों को सावधान रहना होगा क्योंकि मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। मानसिक तनाव हो सकता है और मैरिड लाइफ भी प्रभावित हो सकती है।

The post साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए? appeared first on Aadarsh Himachal.