Himachal Bypoll Election 2021 Archives - Aadarsh Himachal

LIVE: हिमाचल में मंडी लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू
शिमला: मंडी लोकसभा क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए हाल ही में हुए उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई.

मंडी संसदीय उपचुनाव और फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं.

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सी पलरासु ने कहा कि मंडी सीट के लिए 11 मतगणना पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जबकि तीन सामान्य पर्यवेक्षकों को फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई सीटों के लिए मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

सीईओ ने कहा कि कोविद महामारी को देखते हुए उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा विजय जुलूसों पर रोक लगा दी गई है.

लाइव अपडेट

सोलन : कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी तीसरे दौर के बाद 1,364 मतों से आगे हैं.

शिमला : जुब्बल कोटखाई में निर्दलीय प्रत्याशी ब्रगटा तीसरे दौर के बाद 337 मतों से आगे चल रहे हैं.

मंडी : मंडी लोकसभा क्षेत्र में दूसरे दौर के बाद बीजेपी 4,099 वोटों से आगे है.

धर्मशाला : फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले दौर में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया 100 मतों से आगे हैं.

सोलन : अर्की विधानसभा क्षेत्र में पहले दौर के बाद कांग्रेस के संजय अवस्थी 735 मतों से आगे हैं.

शिमला : जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बागी चेतन ब्रागटा दूसरे दौर में 320 मतों से आगे चल रहे हैं.

मंडी : मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 1,629 मतों से आगे हैं.

The post LIVE: हिमाचल में मंडी लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: जो पार्टी सैनिकों का सम्मान नहीं कर सकती, वो देश हित का नहीं सोच सकती : जयराम ठाकुर
‘ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को प्रत्याशी बनना कुछ लोगों को रास नहीं आया’

‘कांग्रेस के शासनकाल में होते थे लाखों करोड़ के घोटाले, इन्होंने देश को लूट खाया’

नाचन: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जाछ और स्यांज में जनसभाएं की. इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं को यह बात रास नहीं आ रही कि भारतीय जनता पार्टी ने एक पूर्व सैनिक को प्रत्याशी बनाया है. इसीलिए कांग्रेस के नेता लगातार सेना और सैनिकों पर निशाना साध रहे हैं. जनता समझ सकती है कि जो पार्टी सेना का सम्मान नहीं कर सकती, वह कैसे देश हित के बारे में कुछ सोच सकती है.

जाछ और स्यांज में बारिश के बावजूद भारी संख्या में लोग जनसभा में मौजूद रहे. जाछ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने भाषण की शुरुआत बड़ा देव कमरूनाग के जयकारे के साथ की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन सालों से हमने गरीबों के लिए काम करने की कोशिश की है. ऐसी दर्जनों योजनाएं चलाई जिनका फायदा सीधा गरीब व्यक्ति को मिल रहा है. मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, सहारा योजना और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना इसके उदाहरण हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, “50 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन उसने कभी गरीबों के लिए काम नहीं किया. कांग्रेसियों को केवल सत्ता चाहिए थी, कुर्सी चाहिए थी. जब मैं सीएम बना तो अधिकारियों से पूछा कि गरीबों के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं, उन्होंने जवाब दिया कि कोई योजना नहीं है. 50 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद आम लोगों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से ही सेना को सम्मान देने का काम किया है लेकिन कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती रही है. मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए कई बार मैं अपना सिर पकड़ लेता हूं कि आखिर कांग्रेस के इन नेताओं को क्या गया है. कांग्रेस में होड़ मची है कि कौन ज्यादा चिल्ला के बोल सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा बोलने और ज्यादा उछल कूद से कोई नेता नहीं बनता है.

मुख्यमंत्री ने कहा, “वीरभद्र सिंह जी बहुत वरिष्ठ नेता थे, हम उनका सम्मान करते हैं. आज वीरभद्र जी हमारे बीच नहीं हैं. शायद कांग्रेस पार्टी को ये लगा कि उनकी सहानुभूति के कारण उनके परिवार को टिकट दिया जाना चाहिए, उसका लाभ होगा. हमारी पार्टी ने तय किया कि हम परिवार के लोगों को टिकट नहीं देंगे. वहीं एक परिवार ऐसा भी है जो पार्टी के दशकों से चला रहा है. हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारी पार्टी में आम कार्यकर्ता को तरजीह दी जाती है. आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से हैं.”

ब्रिगेडियर को प्रत्याशी बनना कुछ लोगों को रास नहीं आया

जयराम ठाकुर ने कहा कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को हमने प्रत्याशी बनाया है यह कुछ लोगों को रास नहीं आया है. कहने लगे कि सेना के लोगों को राजनीति में नहीं आना चाहिए. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि एक सच्चे और ईमानदार आदमी को राजनीति मे क्यों नहीं आना चाहिए? ऐसे लोगों से आपको क्या परहेज है जिनकी वजह से हम आज चैन की नींद सोते हैं? हम लोग सैनिकों का कर्ज अदा कर ही नहीं सकते हैं.

सीएम ने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, आज हर सैनिक छाती चौड़ी करके चलता है. आज पाकिस्तान की एक गोली का जवाब गोले से दिया जाता है. इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और कारगिल युद्ध का भी जिक्र किया.

आज पूरे देश में कांग्रेस का सफाया हो गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता सेना के जवानों पर टिप्पणी करते हैं. हमारी सरकार ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया है. उनके परिवारों के लिए जो बन सकता था वो मदद की. कारगिल की लड़ाई को वो छोटी-मोटी लड़ाई मानते हैं. उन्होंने कहा जो पार्टी सैनिकों का सम्मान नहीं कर सकती, वो पार्टी इस देश के लिए अच्छी भावना भी नहीं रख सकती. इसी वजह से आज पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो रहा है. अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद पूर्ण चंद को भी याद किया जो नाचन विभानसभा से संबंध रखते थे.

कांग्रेस ने देश को लूट खाया

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार होती थी तो लाखों करोड़ के घोटाले होते थे. इन्होंने पूरे देश को लूट खाया. आज केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को सात वर्ष और प्रदेश में करीब चार साल हो गए, लेकिन विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है. अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार और नवजोत सिंह सिद्धू पर भी चुटकी ली.

नाचन की जनता ने जो मांगा हमने वो दिया

उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में भी करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं. नाचन में लोगों की मांग पर यहां ब्लॉक दिया गया. आपको ब्लॉक चाहिए था, हमने ब्लॉक दिया. आपके यहां अटल आदर्श विद्यालय बहुत जल्दी बनकर तैयार होगा. कमरूनाग में हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा, जिसका फायदा यहां आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए होगा. आपने जो मांगा उसे पूरा करने की कोशिश हमने की है.

कोरोना ने हमारी नाटी भी ‘खज्जल’ की

मुख्यमंत्री ने कहा मजाकिया अंदाज में कहा कि कोरोना काल में बहुत कुछ बदल गया. पिछले जो सालों से ये ‘छिकड़ा’ (मास्क) ही नहीं उतरा. हम सराजियों को नाटी डालने की आदत है. हमारा कोई भी काम नाटी के बिना पूरा नहीं होता था. इस कोरोना ने हमारी नाटी भी ‘खज्जल’ (खराब) की. अब नाटी का दौर भी आएगा और अब मौका मिलेगा तो लंबा फेरा लगेगा. नाटी से तो कांग्रेसी भी परेशान हैं. अभी तो पांच साल और नाटी देखनी पड़ेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सराजी नाटी है ये लंबी चलती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल के हीरो जिन्होंने अपने जीवन की परवाह किए बिना उस लड़ाई को लड़ा ही नहीं, उस लड़ाई को जीतने में अहम भूमिका निभाई; उस ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी मतों से विजयी कर दिल्ली भेजिए. पिछली बार नाचन विधानसभा क्षेत्र से 26 हजार की बढ़त मिली थी, इस बार इसे और बढ़ाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके बीच सहयोग और समर्थन मांगने आए हैं. एक साल बाद 2022 में भी आपके बीच पहुंच कर आपका आशीर्वाद लेंगे.

The post हिमाचल उपचुनाव: जो पार्टी सैनिकों का सम्मान नहीं कर सकती, वो देश हित का नहीं सोच सकती : जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल उपचुनाव: विपक्ष पर बरसे जयराम, बोले- मंडी का मतलब किन्नौर से भरमौर तक
प्रतिभा कह रहीं मुझे चुनाव नहीं लड़ना था, हमें मजबूर नहीं मजबूत सांसद चाहिए

जंजैहली: सीएम जयराम ठाकुर ने वीरवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के चौलथाच में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बार-बार मंडी का जिक्र कर रहे हैं। मगर उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मंडी का मतलब मंडी संसदीय क्षेत्र है। इसमें किन्नौर से भरमौर और रामपुर भी आता है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, “हमारे बीच सांसद रामस्वरुप जी नहीं रहे, हमें बहुत दुख है। उन्होंने मंडी को छोटी काशी कह कर सुशोभित किया। अब पीएम नरेंद्र मोदी भी मंडी को छोटी काशी के नाम से पुकारते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह हिमाचल में लंबे समय तक सत्ता में रहे। वैचारिक रुप से हम आमने-सामने होते थे, लेकिन हमारा झगड़ा कभी इस तरह नहीं था। उन्होंने हमेशा हमारी तारीफ भी की है। हमारी शराफत के बारे में भी बोला। वे आज हमारे बीच नही हैं। इस बात का भी दुख है। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह बार-बार यह कहती आ रही हैं कि मैंने उपचुनाव नहीं लड़ना था। हम इस मंच से कहना चाहते हैं कि हमें सांसद मजबूर नहीं, मजबूत सांसद चाहिए।“

मैं पहले यहां का विधायक हूं, सीएम बाद में

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य भी गिनवाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष को बताया कि मैं यहां का विधायक हूं, सीएम बाद में हूं। चुने हुए प्रतिनिधि होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि यहां की जनता की सेवा पहले करूं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने विकास कार्यों रुकने नहीं दिया। कांग्रेस वालों ने तो एक-एक लिस्ट बनाई, 12 करोड़ का बिल बनाया और पार्टी हाईकमान को भेजा और खाते में डालने को कहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो अपनी ही पार्टी को ठगने से बाज नहीं आ रही है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही। आज हमारे मित्र बेरोजगारी और महंगाई का आरोप लगा रहे हैं। सारी महंगाई और बेरोजगारी पिछले चार साल में नहीं आई। नौकरी देने के लिए हम जितना कर सकते हैं उसे हम कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार से पूछना चाहिए कि तुम लोगों ने गरीबों के लिए क्या किया। हमार सरकार ने 65 वर्ष की आयु वाली माताओं के लिए पेंशन दी। हमने गरीबों के लिए हिमकेयर योजना चलाई, जिसके तहत 1 लाख 75 हजार गरीबों का इलाज करवाया। सहारा योजना चलाई जिसमें पात्र को हर महीने 3 हजार रुपये उनके खाते में डालते हैं। बीपीएल परिवार की बेटी को शगुन योजना में पात्रों को 31 हजार दे रहे हैं।

आपने जयराम और खुशाल बनकर करना है काम

जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज से अबकी बार 40 हजार वोटों की लीड मिलनी चाहिए। इस बार का यह चुनाव सीजन से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शादियां लगी है, सेब का सीजन भी है और यह चुनाव भी सीजन से कम नहीं हैं। पिछली बार जितने मतों से स्व. रामस्वरुप शर्मा को जीत मिली थी, इस बार उससे कहीं अधिक वोटों से जीत दिलानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने जयराम और खुशाल ठाकुर बनकर काम करना है और जीत भाजपा की ही होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार की जीत, अगली जीत को सरल कर देगी। सराज विस क्षेत्र से पिछल बार 40 हजार मतों से रामस्वरुप को लीड मिली थी, उस रिकार्ड को तोड़ना है।

केंद्र के समक्ष उठाऊंगा हर समस्या

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि आप मझे सांसद बना कर भेजो, मैं केंद्र के समक्ष जनता की समस्याओं को उठाऊंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे अब राजनीतिक जिम्मेदारी दी है। आपकी आवाज को प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष रखने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। इसलिए आपका सहयोग और समर्थन चाहिए। उन्होंने जनता से कहा कि जिस तरह से मैंने सेना में रहकर देश की सेवा की, उसी तरह सांसद बनकर और अधिक महनत कर आपकी सेवा करूंगा।

The post हिमाचल उपचुनाव: विपक्ष पर बरसे जयराम, बोले- मंडी का मतलब किन्नौर से भरमौर तक appeared first on Aadarsh Himachal.

कांग्रेस मंडी में कहती है सराज में ही विकास हुआ, सराज में कहती यहां भी विकास नहीं हुआ : CM जयराम ठाकुर
सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष को घेरा

छतरी: कांग्रेस मंडी जाती है तो कहती है कि सिर्फ सराज में काम हुआ और सराज में आते हैं तो कहते हैं कि यहां विकास नहीं हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को सराज विधानसभा क्षेत्र छतरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर बीजेपी प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर भी मौजूद रहे।

मौजूदा चुनाव में कांग्रेस के सहानुभूति कार्ड पर सीएम ने कहा कि वीरभद्र सिंह जी आज हमारे बीच में नहीं हैं हमें उसका दुख है। जयराम ठाकुर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “यदि वो सहानुभूति की बात कर रहे हैं तो हमने भी रामस्वरूप शर्मा को खोया है, लेकिन हमें अब आगे बढ़ने का अवसर मिला है। हमें मुड़कर पीछे नहीं देखना है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि काम नहीं हुए। क्या पहले पांच मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में सभी काम खत्म हो गए। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के नॉमिनेशन के बाद आयोजित रैली में की गई बातों पर निशाना साधते हुए कहा, “मंडी में कांग्रेस के लोगों ने जो मुख्यमंत्री को गाली देने का काम किया है उसके लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी।”

महंगाई पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम में लगे हुए हैं और निश्चित रूप से हम महंगाई में लगाम लगाने में सफल होंगे। कांग्रेस के समय में भी कभी महंगाई खत्म नहीं हुई। कांग्रेस भी 50 साल तक सत्ता में रही। सारी बेरोजगारी और महंगाई बीते तीन साल में ही नहीं आई है।

सराज विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, “जब मैं पहली बार विधायक था तो यहां 16 पंचायतों में सड़कें थी। आज सभी 78 पंचायतों में सड़कें हैं। कांग्रेस के लोग एक ही बात कह रहे हैं कि कोरोना आया। क्या कोरोना जयराम ने लाया। हमने कोरोना में भी जनता को बचाने और विकास के काम किए।”

कांग्रेस को गिनवाए सरकार के काम

कोरोना काल में लॉकडाउन का जिक्र कहते हुए उन्होंने कहा, “जब सब कुछ ठप पड़ चुका था तब हमने लाखों हिमाचलियों को घर लाने का काम किया। हमने ऑक्सीजन प्लांट की संख्या को 2 से बढ़ाकर 28 किया। आज 900 से ज्यादा वेंटिलेटर हिमाचल में हैं और कांग्रेस पूछ रही है कि हमने क्या किया।”

इससे बड़ा सौभाग्य हमारे लिए नहीं हो सकता कि जिस व्यक्ति ने कारगिल में विजय हासिल की हो उन्हें हम सांसद बनाकर दिल्ली भेजें। खुशाल ठाकुर को जो भी जिम्मेदारी मिली उन्होंने वो सभी जिम्मेदारी निभाईं।

सीएम जयराम ने फिर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस कारगिल युद्ध में देश के सैंकड़ों जवानों ने शहादत दी। हिमाचल के 52 जवानों ने अपनी कुर्बानी दी। उस कारगिल युद्ध को छोटा कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल छोटा सा राज्य है लेकिन जब देश पर संकट की बात आती है तो हम आगे बढ़कर सामने करते हैं। उस युद्ध में हमारे सैनिकों ने अपनी कुर्बानी दे दी, लेकिन पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं सभी कारगिल शहीदों को नमन करता हूं।

सराज ने दी थी 37 हजार की बढ़त

देवी-देवताओं और आपके आशीर्वाद से एक सराजी को नेतृत्व करने का मौका मिला है। मैं ये कर्ज कभी नहीं चुका सकता। आपके सहयोग से मुझे विधानसभा में 24 साल पूरे हुए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सराज से 37 हजार की बढ़त मिली थी, जो पहले कभी नहीं हुआ था।

कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई करना कठिन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना इस तरह नुकसान कर गया जिसकी भरपाई करना बड़ा कठिन है। इस संकट की घड़ी में आप लोग हमारे साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा में 500 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य चल रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमकेयर, शगुन, सहारा, गृहिणी सुविधा जैसी योजनाएं भी गिनवाईं।

बिग्रेडियर ने याद किया पिता का समय

इससे पहले ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि मेरे पिता चच्योट और करसोग में पटवारी रहे। आते-जाते हुए वो छतरी में रुका करते थे। इस दौरान उन्होंने मगरू को लेकर एक पुरानी कहावत भी सुनाई। उन्होंने कहा कि सराज के छतरी में पर्यटन के लिए कार्य मेरी प्राथमिकता में रहेंगे। आज सराज को प्रधानमंत्री ने भी मान-सम्मान दिया है। हम मिलकर इसे और बढ़ाएंगे। अंत में उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं छतरी की छाया भी मुझे मिलेगी।

The post कांग्रेस मंडी में कहती है सराज में ही विकास हुआ, सराज में कहती यहां भी विकास नहीं हुआ : CM जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.