#himachalminisrer #powerminister #sukhram #coronapositive Archives - Aadarsh Himachal

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी अपनी दोनों बेटियों व पीएसओ संग संक्रमित, एसपी शिमला कार्यालय भी गया संक्रमित पीएसओ, कल रहेगा बंद
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला/सिरमौर/सोलन/मंडी/कुल्लू/कांगड़ा/किन्नौर/ऊना/हमीरपुर/बिलासपुर/चम्बा।

प्रदेश।में आज काफी दिनों बाद कोरोना ने फिर से अपनी गिरफ्त तेज़ की है। आज प्रदेश में लाहौल-स्पिति जिला को छोड़कर बाकी के 11 जिलों से रिकॉर्ड 131 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमे भी आज कुल्लू जिला ने अब तक के अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं। यहाँ आज एक साथ 47 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आज हमीरपुर से 21,सोलन से 16, ऊना से 14, सिरमौर से 9, बिलासपुर व मंडी से सात-सात, शिमला व कांगड़ा से चार-चार और किन्नौर व चम्बा से एक-एक मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा आज नौ जिलों से 103 मामले सामने आए हैं। इनमें सिरमौर से सर्वाधिक 34, सोलन से 25, कांगड़ा से 17, मंडी से 11, शिमला से पांच, बिलासपुर से 3, कुल्लू से दो और चंबा से एक-एक मरीज आज ठीक हुआ है।

यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: चार जिलों से आए 18 नए मामले, कुल आंकड़ा पहुंचा 2946

शिमला में आज प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने शिमला में अपना कोविड टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊर्जा मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि- कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।

उनके पीएसओ के संक्रमित पाए जाने के बाद सुखराम ने अपना व अपनी दोनों बेटियों का कोरोना का टेस्ट करवाया था जो कि पॉजिटिव निकला है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि , मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आईसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। डीसी शिमला अमित कश्यप ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के सरकारी आवास और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

ऊर्जा मंत्री को रिपन अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि दो बेटियों को मशोबरा में शिफ्ट किया गया है।

कांगड़ा के चढ़ी शाहपुर में 35 वर्षीय महिला और उसकी छह साल की बेटी पॉजिटिव पाई गई है। दोनों कोरोना मरीज के प्राथमिक संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। वहीं कांगड़ा में गुरुवार को 17 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है।इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

जिला कुल्लू में रिकॉर्ड 47 मामले आये हैं । इनमे से 43 मजदूर हैं जो सेब सीजन के लिए आए हैं और जरी के पास क्वारंटीन थे। ये लोग अन्य स्थानीय लोगों के संपर्क में नहीं आये है। साथ ही आज चार संक्रमित लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बिलासपुर में सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।जबकिं तीन लोग ठीक हुए हैं।

इसके अलावा आज मंडी जिला में आज सात नए मामले आये हैं तो वहीं तीन की  फॉलोअप रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सरकाघाट से भी एक नया मामला सामने आया है। सरकाघाट से एक 31 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है। ये जहमत गांव का रहने वाला है और महाराष्ट्र से आया है।

ये व्यक्ति असिमटोमैटिक है औऱ इसे भांबला में एक निजी होटल में क़वारन्टीन किया गया था। इसके आल्वा थुनाग से भी 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये थुनाग के बगस्याड़ से है। इसके अलावा एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है

आज आये रिकॉर्ड 131 नए मामलों के बाद अब प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3042 पर पहुंच गया है जबकि 1865 लोगों के ठीक होने एक बाद अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 1142 पर पहुंच गई है।  आज प्रदेश की कोविड लैब्स में 2386 सैम्पल्स जांच के लिए लगाए गए हैं जिनमे से 1190 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। आज कुल्लू के सभी 47, हमीरपुर के 17, सोलन के 16, बिलासपुर के सात, मंडी के पांच शिमला के तीन और किन्नौर का एक मामला पिछले कल के सैम्पल्स के हैं। पिछले कल के 05 सैम्पल्स की रिपोर्ट आनी है। कुल 1195 सैम्पल्स की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

अभी तक प्रदेश में 1,58,524 लोगों के कोरोना के लिए सैम्पल्स जांचे गए हैं जिनमे से 1,53,296 लोगों की रिपोर्ट अब तक नेगेटिव आई

The post ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी अपनी दोनों बेटियों व पीएसओ संग संक्रमित, एसपी शिमला कार्यालय भी गया संक्रमित पीएसओ, कल रहेगा बंद appeared first on Aadarsh Himachal.