rainy_season Archives - Aadarsh Himachal

खानपान: बरसात में अरबी के पत्ते से बने पतीड़ हर रसोई की स्पेशल डिश हैं अनेक गुणों व खनिज तत्वों की खान
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। अरबी के पत्ते से बने पतीड़ हर बरसात में हर रसोई की स्पेशल डिश होती है । गौर रहे कि सर्दियों में जहां अरबी की  सब्जी और मक्की की रोटी का  हर रसोई में  काफी उपयोग किया जाता है वहीं पर बरसात में अरबी के पत्ते से बनाए जाने वाले  पतीड़ व पकौड़े बहुत की स्वादिष्ट और लजीज होते हैं जिसे देखकर हर व्यक्ति के मुंह मंें पानी आ जाता है । विशेषकर बरसात के दिनों में क्योंथल  क्षेत्र में अरबी के पत्तों का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करने में किया जाता है । स्थानीय भाषा में पतीड़ को धीधड़े कहा जाता है । जिसे विशेषकर देसी घी अथवा दही से खाए जाते हैं । डगैली अर्थात डगवांस के पर्व   पर क्योंथल के अलावा  सीमा पर लगते जिला सिरमौर  व सोलन क्षेत्र मंें पतीड़ अथवा धीघड़े बनाने की विशेष प्रथा है जिसे रात्रि को मकान की दहलीज पर धारधार औजार से काटकर डायनों को अर्पित किया जाता है ।

ये भी पढ़ें: हिमाचल: दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समग्र शिक्षा विभाग शुरू कर रहा संबल योजना

ट्रहाई गांव की इंदिरा ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पतीड़ बनाने की परंपरा कालांतर से चली आ रही है । अतीत में बुआरा अथवा किसी सामूहिक कार्य के दौरान लोगों को  अरबी के पत्तों पर भोजन परोसा जाता था । क्योंकि अरबी के पत्ते साईज में काफी बड़े होते हैं । इसके अतिरिक्त अतीत में अनाज का जब काफी अभाव को जाता था तो लोग पतीड़ अथवा धींधड़े बनाकर गुजारा करते थे । आयुर्वेद में अरबी के पत्ते को गुणों की खान माना जाता है । आयुर्वेद विशेषज्ञ डाॅ0 विश्वबंधु जोशी ने बताया कि अरबी के पत्तों को स्थानीय भाषा में लांबू कहा जाता है , जोकि हार्ट के आकार के होते है । अरबी के पत्तोें में विटामीन ए, विटामीन सी, आयरन और फोलेट जैसे अनेक तत्व पाए जाते हैं।   गौर रहे  कि पतीड़ भी हमारी संस्कृति से जुड़ा एक आहार है जिसका अपना ही महत्व माना जाता है ।

The post खानपान: बरसात में अरबी के पत्ते से बने पतीड़ हर रसोई की स्पेशल डिश हैं अनेक गुणों व खनिज तत्वों की खान  appeared first on Aadarsh Himachal.

इस वर्ष बरसात के दौरान प्रदेशभर में भारी बारिश हुई रिकॉर्ड – मुख्य सचिव
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शिमला में भारी बारिश से हुए नुकसान के कारणों एवं प्रभावों के लिए गठित टीम के प्रारम्भिक आकलन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी ढलानों में कटान, कमज़ोर ढलानों में मलबे का निष्पादन और अनियोजित जल निकासी व्यवस्था के कारण शहर में भारी बारिश के कारण अत्याधिक नुकसान हुआ है।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष बरसात के दौरान प्रदेशभर में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने कहा कि शिमला में वर्ष 2022 में अगस्त माह में 514.30 मिलीमीटर की तुलना में इस वर्ष अब तक 552.1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने कहा कि आपदा संबंधित जोखिम को कम करने के लिए शहर में सुनियोजित और सुरक्षित निर्माण तथा जल निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाना चाहिए। शहर में अनियोजित तरीके से निर्मित इमारतों को बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े:-मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

उन्होंने कहा कि निर्माण से निकलने वाले मलबे का सुरक्षित निपटारा कर समुचित जल निकासी व्यवस्था पर बल देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों का सघन आकलन किया जाना चाहिए। सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श भवन नियम अपनाने तथा इनके सख्ती से कार्यान्वयन पर भी बल दिया जाना चाहिए। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित निर्माण, नदी-नालों और उच्च ढलानों के समीप निर्माण को विनियमित करने, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और इससे संबंधित विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

The post इस वर्ष बरसात के दौरान प्रदेशभर में भारी बारिश हुई रिकॉर्ड – मुख्य सचिव  appeared first on Aadarsh Himachal.

बरसात के मौसम में मधुमेह रोगियों को रखना होगा अपना खास ख्याल, नहीं तो बढ़ सकती है दिक्कतें
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला।  बरसात का मौसम शुरू हो चुका है । यह मौसम हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण माना जाता है। बरसात अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आती है, इसमें सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों के लिए होता है जो पहले से ही कई तरह की बीमारियों के शिकार हैं। ऐसे में जो लोग डायबिटीज के शिकार हैं उन्हें इस मौसम में अपने सेहत का बहुत ही ख्याल जरूरी है।

डॉक्टर कहते हैं, जैसे-जैसे मौसम बदलता है, मधुमेह के मरीजों के लिए खतरा बढ़ जाता है। तापमान में उतार-चढ़ाव, प्रदूषण और दूषित जल-जनित बीमारियों का जोखिम अधिक हो सकता है।  इसलिए जरूरी है कि आप ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें और मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव करते रहें।

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री 6 से 10 जुलाई तक हमीरपुर दौरे में, कई लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे ……

बरसात के दिनों में बैक्टीरिया और वायरस के कारण संक्रमण होने का खतरा अन्य मौसमों की तुलना में अधिक होता है। ऐसे में यदि आपका ब्लड शुगर अधिक रहता है तो आपमें संक्रामक रोगों के होने का जोखिम भी अधिक हो सकता है। वातावरण में नमी के कारण, फंगल संक्रमण और त्वचा में होने वाली समस्याएं जैसे दाद, त्वचा पर चकत्ते और जलन का खतरा अधिक रहता है।

डायबिटीज रोगियों में पहले से ही इम्युनिटी की समस्या होती है। इसलिए बचाव करते रहना बहुत जरूरी है। मधुमेह से पीड़ित लोगों में पैरों में संक्रमण और अल्सर होने का खतरा अधिक होता है। यदि इसका इलाज नहीं किया जाता है या यदि संक्रमण लंबे समय तक रहता है, तो यह डायबिटिक न्यूरोपैथी नामक स्थिति को जन्म दे सकती है।

इस मौसम में कैसे रखे अपना ख्याल , जानिए……

बरसात के मौसम आपको सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले उपाय करते रहना बहुत आवश्यक है जिससे संक्रामक रोगों के जोखिम को कम किया जा सके।

स्वस्थ आहार का पालन करें, आहार में फलों-सब्जियों, इम्युनिटी बढ़ाने वाले मसालों को शामिल करें।

अच्छी गुणवत्ता वाले जूते पहनें, जिससे पैरों में संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके।

बाहर का खाना खाने से बचें, इससे पेट में संक्रमण या टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा रहता है।

मच्छरों से बचाव करें, पूरी आस्तीन के या शरीर को अच्छे से ढकने वाले कपड़े पहनें।

नियमित व्यायाम जरूर करें और शरीर को हाइड्रेट रखें।

आदर्श हिमाचल लेख में जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

The post बरसात के मौसम में मधुमेह रोगियों को रखना होगा अपना खास ख्याल, नहीं तो बढ़ सकती है दिक्कतें appeared first on Aadarsh Himachal.