पांच अगस्त को दीपमाला करेगी भाजपा, सभी प्रदेशवासी भी घर-घर जलाएं दीप: सुरेश कश्यप

शिमला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मीडिया को संबोधितक करते हुए सुरेश कश्यप
शिमला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मीडिया को संबोधितक करते हुए सुरेश कश्यप

भाजपा में सभी के लिए संभावनाएं, अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले को पार्टी नेतृत्व दे बढ़ाया मान

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
Ads

 

शिमला। भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल के लोगों से पांच अगस्त को घर-घर दीप जलाने का आग्रह किया है। भाजपा भी उस दिन दीन दीपमाला करेगी और राम लल्ला जन्मभूमि पर भूमि पूजन का सदियों से इंतजार खत्म हो रहा है। उस दिन जहां अयोध्या में राम जन्म भूमि का पूजन होगा तो वहीं हिमाचल में भाजपा हर स्थान पर दीप माला करेगी और साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से भी उस दिन घर-घर दीप जलाने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ेंः- आंजी में बने काली माता मंदिर में बदमाशों ने लगाई आग, पुजारी को भी की जिंदा जलाने की कोशिश

पदभार ग्रहण करने के बाद शिमला में पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि उनके सामने अब 2022 के विधानसभा चुनावों का लक्ष्य है। इन चुनावों में भाजपा फिर से सत्तासीन होगी।

किया  दावा, भाजपा में कोई गुटबाजी, न कोई नाराजगी…..

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है और न ही कोई विधायक नाराज है। भाजपा विधायक दल में अपने निजी कारणों से कुछ लोग शामिल नहीं हो पाए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भाजपा में किसी बात को लेकर कोई नाराजगी या किसी तरह की गुटबाजी है।

कोविंड फंड का नहीं हो सकता किन्हीं अन्य कामों में उपयोग…..

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कोविंड फंड का किसी अन्य कामों में उपयोग नहीं हो सकता है। जनता ने ये पैसा वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सरकार पर विश्वास करके दिया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि इस पैसे को न तो किराए में कमी को लेकर सब्सिडी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और न ही बिजली बिल या अन्य किसी काम में। जनता ने जिस काम के लिए पैसा दिया है उसी काम के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

भाजपा ने दिया अनुसूचित जाति को नेतृत्व देकर बढ़ाया मान…

सुरेश कश्यप ने कहा कि विश्व की सबसे ब़डी पार्टी भाजपा संभावनाओं से भरी है। यहां सभी के लिए संभावनाएं हैं। देस का प्रधानमंत्री अगर एक चाय बेचना वाला हो सकता है तो यहां कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि वे एक फौजी हैं साथ ही अनूसूचित जाति से संबंध रखते हैं। भाजपा ने प्रदेश में पहली बार प्रदेश में पार्टी की शीर्ष नेतृत्व की कमान उन्हें देकर न केवल फौजियों बल्कि अनूसूचित जाति वर्ग का भी मान-सम्मान बढ़ाया है।

सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रही है कांग्रेस…..

सुरेश कश्यप ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति की है। सरकार के साथ खड़ा होने के बजाय ऐसे संकट काल में कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति कर खुद को जनता के सामने बेनकाब ही किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक जिम्मेदार और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह असफल रहा है।