temple - Aadarsh Himachal

राम मंदिर, शिमला में गुरु पूर्णिमा पर गुरुतत्त्व उत्सव एवं रुद्र पूजा का भव्य आयोजन
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक राम मंदिर में गुरुतत्त्व उत्सव एवं रुद्र पूजा का भव्य आयोजन सायं 4:30 बजे से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, साधकों, नागरिकों एवं परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत कबीरदास जी के प्रसिद्ध दोहे— “गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो मिलाय॥” —की भावधारा को आत्मसात करते हुए गुरु पूजा से किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए “गुरु मेरी पूजा”, “गुरु गोविंद” सहित अनेक भक्तिमय गुरु भजनों का सामूहिक गायन किया।

आयोजन के दौरान वेद मंत्रों का पावन उच्चारण, भजन, सत्संग एवं सामूहिक ध्यान का आयोजन किया गया। ध्यान के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं ने आंतरिक शांति, सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

राज्य मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने बताया कि रुद्र पूजा भगवान शिव के रुद्र स्वरूप की वैदिक उपासना है। राम मंदिर में आयोजित इस विशेष पूजा में श्री रुद्रम सहित वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण अत्यंत शांत, पवित्र एवं सात्त्विक बन गया। सावन मास की पावनता को ध्यान में रखते हुए रुद्राभिषेक भी संपन्न कराया गया।

उन्होंने बताया कि इस विशेष अनुष्ठान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय, बेंगलुरु से स्वामी कृपानन्द, वैदिक विद्वान पंडित अरुण एवं पंडित निशांत विशेष रूप से शिमला पहुंचे। उनके सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण, रुद्र पाठ एवं रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक कमलेश चौहान, सोनिया मिनोचा, कांता शर्मा, यामिनी शर्मा, अमित शर्मा, पूजा शर्मा, रत्ना शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं आयोजित सत्संग में भूपेंद्र शर्मा, नमिता सूद, सावित्री एवं सत्संग टीम ने “गुरु मेरी पूजा, गुरु गोविंदा”, “मेहरा वालया सांइयाँ वे रखी नजराँ दे कोल”, “शंभु शम्भू महादेवाय” तथा “शंकरा शिव शंकरा” जैसे मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर होकर झूम उठे।

आश्रम से आमंत्रित वैदिक विद्वानों पंडित अरुण एवं पंडित निशांत ने वैदिक मंत्रोच्चारण कराया। संपूर्ण अनुष्ठान स्वामी गुरुकृपा जी की प्रेरणा एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता, सद्भाव एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का प्रसार करना रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

The post राम मंदिर, शिमला में गुरु पूर्णिमा पर गुरुतत्त्व उत्सव एवं रुद्र पूजा का भव्य आयोजन appeared first on Aadarsh Himachal.

अनिरुद्ध सिंह ने भलावग में आयोजित सिद्ध बाबा मेले में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की जनेड़घाट पंचायत के भलावग में आयोजित एक दिवसीय प्राचीन एवं ऐतिहासिक सिद्ध बाबा मेले में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सिद्ध बाबा मंदिर तथा तारा माता मंदिर में पूजा अर्चना कर शीश नवाया।

इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पारंपरिक मेले हमारे जीवन में सामाजिक मेल-मिलाप के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेले स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को भी पूर्ण करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के सभी धार्मिक व सामाजिक मेले यहां के लोगों के लिए धर्म और आस्था का प्रतीक है जिन्हें बड़ी धूमधाम से मनाया जाना चाहिए।

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र की कच्ची सड़कें पक्की करने, सभी गांवों को सड़क व पेयजल उपलब्ध करवाने, कम वोल्टेज की समस्या को खत्म करने तथा पंचायत क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय नव निर्वाचित पंचायत प्रधान एवं उप प्रधान को बधाई देते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जनेड़घाट पंचायत क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस क्षेत्र का पूर्ण विकास किया जाएगा। उन्होंने जनेडघाट से भलावग सड़क को चौड़ा व पक्का करने तथा भलावग में 63 के.वी. का ट्रांसफार्मर अपग्रेड करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 120 सड़कों के एफआरए पूर्ण कर लिए गए है।

उन्होंने जनेड़घाट पंचायत की प्रधान से कहा कि वह अपने पंचायत क्षेत्र की सभी संभावित सड़कों की सूची भेजना सुनिश्चित करें ताकि उन सड़कों की एफआरए सहित सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि वह भी जमीन की गिफ्ट डीड शीघ्र दे ताकि उनके गांव के लिए सड़क बनाई जा सके।

उन्होंने ओगली सड़क के लिए 01 लाख रुपए, जनेड़घाट सराय भवन के अतिरिक्त कार्य निर्माण के लिए 02 लाख रुपए तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 25 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।

मेला समिति के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान तथा स्थानीय पंचायत प्रधान सुचिता आनंद ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए पंचायत क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगे उनके समक्ष रखी जिन्हें मंत्री ने चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

खुश विक्रम सिंह ने भी पूजा अर्चना कर मेले में उपस्थिति दर्ज की

कैबिनेट मंत्री के मेले में पहुंचने के कुछ समय बाद नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सिंह भी सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने जिला परिषद सदस्य के लिए उनका समर्थन करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।

मेले में कबड्डी का आयोजन

मेले में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया। मशोबरा टीम विजेता रही जबकि जनेड़घाट की टीम उपविजेता रही, जिन्हें सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों सहित स्थानीय महिला एवं पुरुष कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

यह भी रहे उपस्थित

इस मौके पर तहसीलदार कार्तिकेय शर्मा, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया, बीडीसी सदस्य वीना कश्यप, प्रधान ग्राम पंचायत जनेड़घाट सुचिता आनन्द, उपप्रधान सजीव बाबा, चायल पंचायत के प्रधान पंकज, होटल संघ के अध्यक्ष के एस भूलर, पूर्व प्रधान चेतन भारद्वाज, सिद्ध बाबा मंदिर पुजारी एवं कारधार, प्रधानाचार्य जनेड़घाट पाठशाला सोहन लाल रांटा, पूर्व प्रधानाचार्य जगजीत कश्यप, पीरन पंचायत से प्रधान अत्र सिंह, पूर्व प्रधान कोटी पंचायत बलदेव पुरी, पूर्व बीडीसी तारा चंद, सुमन, दीपराम, सत्यपाल, किशोर कौशल, दिनेश, युवक मंडल, महिला मंडल तथा स्वयं सहायता समूह की सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनेड़घाट पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों सहित आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधि एवं मेला प्रेमी उपस्थित रहे।

The post अनिरुद्ध सिंह ने भलावग में आयोजित सिद्ध बाबा मेले में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत appeared first on Aadarsh Himachal.

राम नवमी उत्सव के तहत शिमला में भव्य शोभा यात्रा, ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंजा शहर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। राम नवमी उत्सव 2026 के अंतर्गत सूद सभा शिमला द्वारा भव्य शोभा यात्रा एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। सुबह के समय “जय श्री राम” के उद्घोषों से शिमला की वादियां गूंज उठीं और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।

यह भव्य शोभा यात्रा राम मंदिर गंज बाजार से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा साहिब, गंज बाजार, लोअर बाजार और मॉल रोड से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने की, जबकि डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजीव सूद ने कहा कि यह अत्यंत शुभ संयोग है कि इस वर्ष राम नवमी का पर्व उसी ऐतिहासिक तिथि के आसपास आ रहा है, जिसका संबंध राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ा है।

उन्होंने बताया कि राम उत्सव की शुरुआत नवरात्र के प्रथम दिवस से ही कर दी गई थी, जिसमें माता काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम को आमंत्रित किया गया।

वर्तमान में राम मंदिर में मूल पाठ एवं राम कथा का आयोजन जारी है, जिसमें आचार्य प्रेम जी प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक कथा वाचन कर रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 26 मार्च को राम मंदिर में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

नगर कीर्तन और शोभा यात्रा की यह परंपरा समाज में एकता, संगठन और श्रीराम के आदर्शों — सत्य, मर्यादा और अनुशासन — को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है।

इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र, सामाजिक संस्थाएं और भजन मंडलियां भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। यात्रा के दौरान गुरुद्वारा साहिब सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने माथा टेककर सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

अंत में राजीव सूद ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लें और श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।

#RamNavami2026 #JaiShriRam #Shimla #ReligiousEvent #ShobhaYatra #HimachalNews #SoodSabha #SpiritualVibes #UnityInDiversity #AdarshHimachal

The post राम नवमी उत्सव के तहत शिमला में भव्य शोभा यात्रा, ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंजा शहर appeared first on Aadarsh Himachal.

सुक्खू ने रामपुर बुशहर में 54 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के रामपुर बुशहर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 53.96 करोड़ रुपये है। उन्होंने ग्राम पंचायत धरगौरा में 3.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया और साथ ही, जल शक्ति उप-मंडल रामपुर के तहत विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य 1.78 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किए और तहसील ननखड़ी में 74.38 लाख रुपये की लागत से प्रवाह सिंचाई योजना फौला लधिधार के सुधार कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 89 लाख रुपये की लागत से निर्मित सहायक अभियंता कार्यालय एवं आवास लोक निर्माण सराहन का भी उद्घाटन किया।

इसके अतिरिक्त, नाबार्ड की वित्तीय सहायता से 25.76 करोड़ रुपये की लागत से ज्यूरी से सरांहन सड़क के उन्नयन कार्य, 2.77 करोड़ रुपये की लागत से आईटीबीपी कॉलोनी नोगली के लिए उठाऊ पेयजल योजना, 4.57 करोड़ रुपये की लागत से मुनिश बाहली और दरकाली पंचायतों की पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू किए गए। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कलेड़ा-मझेवटी में 1.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्रवाह सिंचाई योजना, नगर परिषद रामपुर में 3 करोड़ रुपये की लागत से छूटे हुए घरों के लिए सीवरेज प्रणाली और 9.96 करोड़ रुपये की लागत से ननखड़ी में बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व बस अड्डे का शिलान्यास भी किया।

The post सुक्खू ने रामपुर बुशहर में 54 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास appeared first on Aadarsh Himachal.

मंडी में ‘अपना विद्यालय’ पहल के तहत बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

मंडी। मंडी में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, इस अवसर पर जिला प्रशासन ने ‘अपना विद्यालय’ पहल के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित विभिन्न प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी बच्चों के साथ शामिल हुए और उन्हें प्रेरित किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला में छात्रों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा के साथ साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया, उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और चिट्टे जैसी घातक आदतों से बचने का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि देश के भविष्य को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है और शिक्षक इस दिशा में अहम भूमिका निभाएं, और उन्होंने पाठशाला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस दौरान एसडीएम मंडी सदर रूपिंदर कौर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़ी गुमाणु, एसडीएम बल्ह स्मृतिका ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरला खाबु, निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंदर नगर सतीश शर्मा ने जोगिंदरनगर में तथा अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस मनाते हुए बच्चों को शिक्षा, खेल और नशामुक्त जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस तरह कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल, सहायक निदेशक पशुपालन डॉ. पुरी, खंड विकास अधिकारी पधर विनय चौहान और खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर विवेक चौहान ने छात्रों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने, पढ़ाई में उत्कृष्टता और खेल गतिविधियों में भाग लेने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं और अधिकारियों ने बच्चों को नशामुक्त, स्वच्छ और पर्यावरण संरक्षित जीवन के लिए प्रेरित किया और यह बाल दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि देश के भविष्य के प्रति जागरूकता का अवसर होने पर जोर दिया।

The post मंडी में ‘अपना विद्यालय’ पहल के तहत बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया appeared first on Aadarsh Himachal.

एचपीयू और भारतीय सेना ने अनुसंधान और विकास के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला और भारतीय सेना ने सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास पहलों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। भारगीर अनुराग पांडे ने भारतीय सेना की ओर से और कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने विश्वविद्यालय की ओर से MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री सुखू ने इस अवसर पर कहा कि यह समझौता भारतीय सेना और प्रदेश विश्वविद्यालय के बीच एक सहक्रियात्मक साझेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना है।

मुख्य सहयोग क्षेत्रों में भारत-तिब्बत संबंधों पर संयुक्त ऐतिहासिक शोध, हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों पर आर्थिक और विकासात्मक अध्ययन, ड्रोन प्रौद्योगिकी और ड्रोन-रोधी उपाय, साइबर सुरक्षा की सर्वोत्तम प्रथाओं का विकास, तथा हरित ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार पहलों को बढ़ावा देना शामिल है।

इस दौरान यह समझौता प्रभावी सूचना प्रसार, संकाय और कर्मचारियों के आदान-प्रदान, तथा संयुक्त संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन को भी बढ़ावा देगा, इसके तहत भारतीय सेना के कर्मियों को एचपीयू, शिमला में शैक्षणिक पाठ्यक्रम करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा और शिक्षा सचिव राकेश कंवर उपस्थित थे।

The post एचपीयू और भारतीय सेना ने अनुसंधान और विकास के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए appeared first on Aadarsh Himachal.

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षणः डीसी
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में आने वाले पर्यटकों को बेहतर जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार ने पर्यटकों के लिए विधानसभा परिसर को खोल दिया है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। परिसर में स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया गया है और पर्यटकों के स्वागत, मार्गदर्शन तथा जानकारी प्रदान करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं समूहों को दी जाएगी। महिलाओं को विधानसभा के इतिहास, पर्यटन स्थलों और आतिथ्य सत्कार का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि तपोवन न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, बल्कि चिन्मयानंद स्वामी के तपोस्थल के निकट होने से इसका आध्यात्मिक महत्व भी है। उन्होंने बताया कि पर्यटक निर्धारित शुल्क देकर परिसर में प्रवेश कर सकते हैं और विधान भवन व दर्शक दीर्घा का अवलोकन कर सकेंगे, इस शुल्क से प्राप्त राशि परिसर के रखरखाव में उपयोग की जाएगी।

इस दौरान एनआईसी सभागार में आयोजित स्मार्ट सिटी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त बैरवा ने कहा कि शहर में सड़कों के किनारे अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों से राहत दिलाने के लिए छोटे-छोटे पार्किंग स्थलों और वेंडिंग जोनों की पहचान हेतु संयुक्त निरीक्षण किया गया है। इस बैठक में दाड़ी क्षेत्र में ग्रामीण हाट शुरू करने, मैक्लोडगंज से धर्मकोट तक यातायात सुचारू बनाने तथा चरान खड्ड और कोतवाली क्षेत्र के पास काली माता मंदिर के समीप नालों के चैनलाइजेशन संबंधी कार्यों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा, बीडीओ अभिनीत कात्यायन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षणः डीसी appeared first on Aadarsh Himachal.

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने विधायक हंसराज सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

चंबा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हंसराज सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मामले को लेकर महिला आयोग को ज्ञापन सौंपा। इस समिति ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि विधायक पर लगे संगीन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान, राज्य कोषाध्यक्ष सोनिया शब्रवाल और जिला सचिव रमा रावत ने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा प्रयोग की जा रही भाषा मर्यादाहीन है और वह युवती की छवि धूमिल करने के साथ साथ सांप्रदायिकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला पहले भी उठ चुका है, लेकिन तब सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़िता को न्याय नहीं मिल सका। महिला समिति ने मांग की है कि पीड़ित युवती और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए, प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दी जाए तथा विधायक की विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए।

The post अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने विधायक हंसराज सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की appeared first on Aadarsh Himachal.

जयराम ठाकुर ने गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरुपर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरुपर्व में पहुंचकर उनके बलिदान, वीरता और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर को ‘हिन्द दी चादर’ कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने भारत और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि उस समय भारत को अपनी पहचान बचाने की बड़ी उम्मीद गुरु तेग बहादुर साहिब के रूप में दिखी थी। औरंगजेब की अत्याचारी नीतियों के सामने वह ‘हिन्द दी चादर’ बनकर खड़े हुए और अपनी आस्था और धर्म की रक्षा के लिए जीवन बलिदान दिया। उनके बलिदान ने कई पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, धर्म और मान-सम्मान की रक्षा के लिए प्रेरित किया। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि गुरु तेग बहादुर ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में कई वर्ष बिताए और वहां आश्रम बनाकर कई बाणियाँ रची और आज पांवटा साहिब एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, और उनकी शिक्षाओं, वीरता और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर को धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए उनके अद्वितीय बलिदान के लिए सदैव स्मरण करती रहेगी।

The post जयराम ठाकुर ने गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरुपर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की appeared first on Aadarsh Himachal.

नगरोटा गाज़ियां में खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा और जागरण
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

भोरंज। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा गाज़ियां में युवा मंडल द्वारा खाटू श्याम जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा एवं विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश असंगठित कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन राजीव राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खाटू श्याम जी की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

इस दौरान राजीव राणा ने अपने संबोधन में कहा कि खाटू श्याम जी, जिन्हें महाभारत काल में बार्बरीक के नाम से जाना जाता है, श्रीकृष्ण के वरदान से “कलियुग के भगवान” के रूप में पूजे जाते हैं। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश समर्पित कर त्याग, साहस और सत्य के मार्ग का उदाहरण प्रस्तुत किया। राजीव राणा ने कहा कि खाटू श्याम जी की भक्ति व्यक्ति को आस्था, धैर्य और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करती है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मकता का संदेश फैलाते हैं। इस कार्यक्रम में युवा मंडल नगरोटा गाज़ियां के सभी सदस्यों अजय सोनी, अक्षय सोनी, दीपक सोनी, सुमित सोनी, पुनीत, शुभम और आशीष सोनी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। शोभा यात्रा और भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भजन संध्या के दौरान पूरा वातावरण “श्याम नाम” के जयघोषों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर रहे।

The post नगरोटा गाज़ियां में खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा और जागरण appeared first on Aadarsh Himachal.