India economy, भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ दिखा दी है. चालू वित्त वर्ष FY26 की दूसरी तिमाही में देश की GDP 8.2% की तेज रफ्तार से बढ़ी है, जो पिछले छह तिमाहियों का सबसे ऊंचा स्तर है. यह ग्रोथ न सिर्फ अनुमान से ज्यादा रही, बल्कि घरेलू मांग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सरकारी खर्च की मजबूती को भी साफ दिखाती है.
पिछली तिमाही में GDP की वृद्धि 7.8% रही थी, लेकिन Q2 में यह बढ़कर 8.2% पहुंच गई. इकोनॉमिस्ट्स को 7.3% तक वृद्धि का अनुमान था, जबकि RBI ने इसे 7% माना था. सरकार द्वारा GST में कटौती, त्योहारों से पहले स्टॉकिंग बढ़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से मांग बढ़ना इस ग्रोथ के पीछे बड़ी वजहें बनकर सामने आए.



