जल जीवन मिशन के हिमाचल प्रदेश में शत प्रतिशत कवरेज / लोक सभा प्र्शन 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमलाहिमाचल प्रदेश में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत  सभी 17.09   लाख ग्रामीण  घरों  को  स्वच्छ पेयजल योजना के अन्तर्गत कवर कर लिया गया है । 
यह सुचना  केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मन्त्री श्री वी सोमन्ना ने काँगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को लोकसभा  में एक प्र्शन के उत्तर में दी ।
उन्होंने बताया की  15 अगस्त 2019  को जल  जीवन मिशन शुरू किये जाने के समय हिमाचल प्रदेश में  मात्र  7.63 लाख ग्रामीण घरों  (44.64  %) को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध थी तथा  जल  जीवन मिशन शुरू किये जाने के बाद 
  बर्ष 2019 -20 के दौरान 1 . 59 लाख घरों ,  बर्ष 2020–21   के दौरान  3 . 78   लाख घरों ,  बर्ष 2021 -22  के दौरान 2 . 87  लाख घरों ,  बर्ष 2022  -23  के दौरान 0 . 93  लाख घरों और  बर्ष 2023   -24  के दौरान 0. 29  लाख घरों को जल 

जीवन मिशन के अन्तर्गत स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्रदान की गई /  उन्होंने बतया की   जल  जीवन मिशन के अन्तर्गत अब तक हिमाचल में  9.46 लाख   ग्रामीण परिवारों ( 55.36 %) को  स्वच्छ पेयजल योजना के अन्तर्गत कवर कर लिया गया है ।

Ads

 

  केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मन्त्री  वी सोमन्ना ने काँगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को बताया की राज्य में जल जीवन मिशन के सफल कार्यन्वयन के परिणाम स्वरूप हर घर को कम से कम रोजाना 55 लीटर स्वच्छ पेयजल प्रदान किया जा रहा है /
उन्होंने बताया की  जल जीवन मिशन के  अन्तर्गत  केन्द्र  सरकार  ने हिमाचल प्रदेश सरकार  को  अब तक कुल  4,513.37 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की है / उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत  बर्ष  2019 -20  में   205.83 करोड़ , बर्ष  2020  -21   में    547.48  करोड़ ,  बर्ष  2021   -22    में    2,012.78    करोड़, बर्ष  20 22-23     में    1,344.94     करोड़,  बर्ष  20 23–24      में    402.34      करोड़ रुपए की केन्द्रीय सहायता राशि जारी की गई ।
उन्होंने बताया की  जल जीवन मिशन के  अन्तर्गत अरुणाचल प्रदेश , गोवा , गुजरात ,हरियाणा , हिमाचल प्रदेश , मिजोरम ,पंजाब , तेलंगाना , अण्डमान निकोबार द्वीप समूह , दादरा नगर हवेली , दमन दिऊ और पुडुचेरी राज्यों ने शत   प्रति शत घरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध करबा दी है