शर्मनाक: छुट्टी आए सैनिक ने नाबालिग से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
3843

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
बंगाणा। उपमंडल के एक गांव में छुट्टी पर आए सैनिक पर नाबालिग लड़के ने कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने इसकी शिकायत बंगाणा पुलिस में दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि सैनिक तीन दिन पहले ही छुट्टी पर आया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसके बेटे को घर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है सैनिक विवाहित है। उसके तीन बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले छुट्टी पर आए सैनिक ने शुक्रवार को गांव के ही 17 वर्षीय किशोर को घर बुलाया। उसके बाद सैनिक में उसके साथ कुकर्म किया।

यह भी पढ़ें: खिली धूप ने बढ़ाया तापमान, आज अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाया कि इस बारे में किसी को न बताए। पीड़ित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की सूचना पंचायत प्रधान को दी। इसके बाद प्रधान ने मामले की सूचना बंगाणा पुलिस को दी। पुलिस ने सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बंगाणा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here